Mohit Burman Net Worth: Mohit Burman is the Owner of Property Worth Rs 77 crores
आईपीएल की फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स के मालिकों के बीच सबकुछ ठीक नही चल रहा है। पंजाब किंग्स की टीम में कुल चार स्टेक होल्डर हैं। मामला हिस्सेदारी के बतावारें को लेकर सामने आई है, जिसके खिलाफ प्रीटी जिंटा कोर्ट तक पहुँच गई हैं।
बता दें कि, प्रीटी जिंटा के पास केपीएच ड्रीम क्रिकेट प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से पंजाब किंग्स फ्रेंचाइजी में 23 प्रतिशत हिस्सेदारी है। जिंटा के अलावा इस टीम में नेस वाडिया, मोहित बर्मन और करण पाल हैं। प्रीटी जिंटा ने कोर्ट में मोहित बर्मन के खिलाफ निरोधक आदेश की मांग हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि कौन हैं मोहित बर्मन।
कौन हैं मोहित बर्मन

मोहित बर्मन भारत के जाने माने बिजनेसमैन हैं। मोहित बर्मन डाबर इंडिया के चेयरपर्सन हैं =। उनक बिजनेस भारत देश के साथ साथ विदेशों में भी फैला हुआ है। मोहित ने अमेरिका की रिचमंड अमेरिकन यूनिवर्सिटी से पढाई की है और डाबर के अलावा अवीवा लाइफ इंश्योरेंस के भी मालिक हैं।
बर्मन की बिजनेस फैमिली भारत के टॉप-20 अमीर घरानों में आती है। वहीं उनका कुल नेटवर्थ करीब 77 हजार करोड़ रुपये है। मोहित बर्मन पेशे से एक बिजनेसमैंन हैं और वह कोलकाता के रहने वाले हैं।
पंजाब किंग में कितनी है मोहित बर्मन की हिस्सेदारी

आपको जानकर हैरानी होगी कि मोहित बर्मन पंजाब किंग्स के सबसे बड़े स्टेक होल्डर हैं। उनके पास पंजाब किंग्स की 48 प्रतिशत की हिस्सेदारी है, जबकि प्रीटी जिंटा और नेस वाडिया के पास 23-23 प्रतिशत की हिस्सेदारी है। बची हुई मालिकाना हक़ किरण पाल के पास है।
विवाद का क्या है कारण

रिपोर्ट्स के मुताबिक पंजाब किंग्स में सबसे बड़ी हिस्सेदारी रखने वाले मोहित बर्मन टीम में शेयरों का एक हिस्सा किसी अन्य पार्टी को बेचना चाह रहे हैं। इसी को रोकने के लिए प्रीटी जिंटा ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
वहीं मोहित की तरफ से जो बयान है उसमे उन्होंने कहा है कि मेरा शेयर बेचने का कोई इरादा या योजना नही है। हालांकि, रिपोर्ट्स के अनुसार पता चला है कि बर्मन अपनी 11.5 प्रतिशत हिस्सेदारी किसी अज्ञात पार्टी को बेचना चाह रहे थे। बर्मन बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में से एक हैं।
यह भी पढ़ें:- Manu Bhaker’s Net Worth: रॉकेट की तरह बढ़ रहा है मनु भाकर की नेटवर्थ, जानिए 60 लाख से 12 करोड़ तक का सफर







