विक्टोरिया के युवा बल्लेबाज ओलिवर पीक को ऑस्ट्रेलिया के उभरते हुए बल्लेबाजों में से एक माना जाता है। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और स्थिर मानसिकता से अंडर-19 के साथ-साथ घरेलू क्रिकेट में खास पहचान बनाई है।
ओलिवर ने कम उम्र में ही अंडर-16 और अंडर-19 टीम तक का सफर तय कर लिया है। वह एक बार फिर से सुर्खियों में हैं, क्योंकि अंडर-19 वर्ल्ड कप में वो इस बार अपनी टीम को लीड करते हुए नजर आएंगे। तो चलिए जानते हैं कि कौन हैं 19 वर्षीय ओलिवर पीक?
व्यक्तिगत जानकारी (Personal Information)

पूरा नाम: ओलिवर जॉन पीक
जन्म: 11 सितंबर 2006 (गीलॉन्ग, विक्टोरिया)
उम्र: 19 वर्ष
बैटिंग स्टाइल: लेफ्ट-हैंड बैट
बॉलिंग स्टाइल: राइट आर्म ऑफ ब्रेक
भूमिका: बल्लेबाज
हाइट: 5 फीट 9 इंच
टीमें: ऑस्ट्रेलिया अंडर-19, विक्टोरिया, मेलबर्न रेनिगेड्स
मात्र 12 साल में फुटबॉल खेलते समय टूट गया था ओलिवर का पैर
ओलिवर पीक का जन्म विक्टोरिया के गीलॉन्ग में एक क्रिकेटिंग फैमिली में हुआ था। उनके पिता एक फर्स्ट क्लास क्रिकेटर रह चुके हैं, इसलिए उनकी खेल में दिलचस्पी थी। ओली ने मात्र 14 साल की उम्र में गीलॉन्ग प्रीमियर फर्स्ट क्लब और उसके बाद 16 साल में बारवॉन फर्स्ट्स के लिए खेलकर अपने टैलेंट की झलक दिखाई।
पीक जब 12 साल के थे तो फुटबॉल खेलते समय उनका पैर टूट गया था, जिसके चलते वो उस साल कोई मैच नहीं खेल पाए थे और सिर्फ रिहैब ही करते रहे थे। वो अपने भाई के साथ अपने घर के बैकयार्ड में क्रिकेट खेला करते थे।
2024 अंडर-19 वर्ल्ड कप में किया था शानदार प्रदर्शन
क्लब लेवल में लगातार अपने प्रदर्शन के दम पर उन्हें ऑस्ट्रेलिया की 2024 अंडर-19 टीम में मौका मिल गया। उस समय उनकी उम्र मात्र 17 साल थी। उन्हें शुरुआती दो मैचों में मौका नहीं मिला, लेकिन उसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में जगह मिली, जहां उन्होंने पहले मैच में ही 28 गेंदों में 25 रनों की पारी खेली। हालांकि वेस्टइंडीज के खिलाफ अगले मैच में वो खाता खोले बिना ही आउट हो गए।
सेमीफाइनल जैसे बड़े मैच में उन्होंने मुश्किल विकेट पर पाकिस्तान के खिलाफ 49 रनों की पारी खेलकर अपने टैलेंट को दिखाया और उसके बाद फाइनल में भी इंडिया के सामने काफी टफ विकेट पर 43 गेंदों में नाबाद 46 रनों की पारी खेली। उनकी इस पारी के बदौलत ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अच्छा स्कोर खड़ा किया और भारत से फाइनल जीतने में भी सफल हुई।
ओलिवर ने पावर हिटिंग पर की है काफी मेहनत
ओलिवर ने इस टूर्नामेंट में यह तो दिखा दिया कि उनके पास काफी ज्यादा टैलेंट है। उसके बाद उन्हें घरेलू क्रिकेट में विक्टोरिया की तरफ से तीनों फॉर्मेट में डेब्यू करने का मौका भी मिल गया और उसके साथ ही बिग बैश लीग में भी डेब्यू हो गया।
ओलिवर काफी पतले-दुबले से हैं और उनकी रनिंग उनकी ताकत है, लेकिन वो पावर गेम में पीछे रह जाते थे। इसलिए उन्होंने मसल बिल्ड करने में काफी जोर दिया, ताकि वो पावर गेम भी खेल सकें और उसका फायदा अब देखने को मिल रहा है। वो पहले से ज्यादा स्ट्रॉन्ग हुए हैं और उनके शॉट्स में अब दम भी दिखाई देता है।
पहले ही सीजन में ओलिवर ने खेली हैं कई महत्वपूर्ण पारियां
विक्टोरिया की टीम ने ओलिवर को रूकी कॉन्ट्रैक्ट भी दिया था। इस बार बिग बैश लीग के शुरुआती मुकाबले गीलॉन्ग में खेले जाने थे, जहां ओलिवर ने अपना करियर शुरू किया था। उन्होंने प्रेशर सिचुएशन में अच्छा खेलने की काबिलियत अपने छोटे से करियर में कई बार दिखाई है।
पहले तो 2024 के अंडर-19 वर्ल्ड कप में शानदार पारियां खेलीं और उसके बाद अपने फर्स्ट क्लास के दूसरे ही मैच में टीम को मुश्किल परिस्थिति में मैच जिताया था। 231 रनों का पीछा करने उतरी विक्टोरिया की टीम 147 रनों पर 6 विकेट गंवाकर मैच हारने की तरफ बढ़ रही थी, लेकिन उन्होंने फर्ग्यूस ओ’नील के साथ मिलकर टीम को जीत दिलाई।
बिग बैश लीग के इस सीजन की पीक ने की धमाकेदार शुरुआत
ओलिवर ने अपने होम ग्राउंड में सीजन की शुरुआत धमाकेदार तरीके से की। ब्रिस्बेन के खिलाफ पहले ही मैच में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 57 रन जड़ दिए। लेकिन अगले कुछ दिनों बाद उन्होंने ऐसा मैच अपनी टीम को जिताया, जिसकी कल्पना करना मुश्किल है।
ओलिवर ने पर्थ स्कॉर्चर्स के सामने ऑप्टस के खचाखच भरे ग्राउंड में आखिरी गेंद पर एरॉन हार्डी की गेंद पर छक्का लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई थी। मेलबर्न को आखिरी गेंद पर जीत के लिए 4 रन चाहिए थे और पीक ने फाइन लेग के ऊपर से शॉट खेलकर न सिर्फ छह रन मारे, बल्कि एक हाई प्रेशर मैच जिताकर पर्थ के फैंस को शांत भी कर दिया।
मैच जिताने के एक घंटे के बाद ही अंडर 19 वर्ल्ड कप के लिए साउथ अफ्रीका हुए रवाना
क्रिकेटर्स का शेड्यूल कितना ज्यादा हेक्टिक है, इसका पता इससे ही चलता है कि ओलिवर ने ऑस्ट्रेलियाई समयानुसार 7:30 बजे मैच अपनी टीम को जिताया था और 8:35 पर वो पर्थ एयरपोर्ट पहुंच चुके थे, जहां उन्हें साउथ अफ्रीका में होने वाले अंडर-19 वर्ल्ड कप में भाग लेना है। वो ऑस्ट्रेलिया के कप्तान हैं और इस बार वो अपनी टीम का खिताब डिफेंड करना चाहेंगे। अंडर-19 वर्ल्ड कप का आयोजन नामीबिया और साउथ अफ्रीका में खेला जाना है।
करियर टाइमलाइन (Career Timeline)
T20I डेब्यू: अभी नहीं हुआ
वनडे डेब्यू: अभी नहीं हुआ
फर्स्ट क्लास डेब्यू: विक्टोरिया बनाम वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया (15–18 मार्च 2025)
लिस्ट-A डेब्यू: ऑस्ट्रेलिया ए बनाम श्रीलंका ए (4 जुलाई 2025)
टी20 डेब्यू: मेलबर्न रेनिगेड्स बनाम ब्रिस्बेन हीट (18 जनवरी 2025)
खेलने का अंदाज और विशेषताएं
ओलिवर अपने आक्रामक खेल और संतुलित शॉट चयन के लिए जाने जाते हैं। बाएं हाथ के इस खिलाड़ी की बल्लेबाजी में अटैकिंग स्ट्रोकप्ले के साथ आधुनिक टी20 गेम का आक्रामक स्पर्श दिखता है। वह स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ तेजी से रन बनाने में माहिर हैं। उनका फिटनेस लेवल और लगातार रन बनाने की क्षमता भविष्य के लिए उन्हें ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट का एक भरोसेमंद विकल्प बनाती है।
बैटिंग आंकड़े (Batting Stats)
- FC (फर्स्ट क्लास)
- मैच: 10
- पारियां: 18
- रन: 426
- औसत: 26.62
- शतक: 0
- अर्धशतक: 3
- लिस्ट ए
- मैच: 6
- पारियां: 6
- रन: 147
- औसत: 36.75
- शतक: 0
- अर्धशतक: 2
- टी20
- मैच: 7
- पारियां: 7
- रन: 184
- औसत: 30.66
- शतक: 0
- अर्धशतक: 1
बॉलिंग आंकड़े (Bowling Stats)
- FC (फर्स्ट क्लास)
- मैच: 10
- पारियां: 3
- औसत: –
- विकेट: 0
- स्ट्राइक रेट: –
- इकॉनमी: 3.15
- 5 विकेट हॉल: 0
- लिस्ट ए
- मैच: 6
- पारियां: 1
- औसत: 9.00
- विकेट: 1
- स्ट्राइक रेट: 12.0
- इकॉनमी: 4.50
- 5 विकेट हॉल: –
- टी20
- मैच: 7
- पारियां: –
- औसत: –
- विकेट: –
- स्ट्राइक रेट: –
- इकॉनमी: –
- 5 विकेट हॉल: –
- क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।






