तमिलनाडु के युवा तेज़ गेंदबाज़ी ऑलराउंडर आरएस अम्ब्रीश को भारत के उभरते हुए खिलाड़ियों में से एक माना जाता है। दाएं हाथ के इस खिलाड़ी ने अपनी पेस और सीम से अंडर-19 क्रिकेट में खास पहचान बनाई है।
दीपेश ने कम उम्र में ही अंडर-16 और अंडर-19 टीम तक का सफ़र तय कर लिया है। वह एक बार फिर से सुर्ख़ियों में हैं, क्योंकि अंडर-19 वर्ल्ड कप में वह शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि कौन हैं 18 वर्षीय आरएस अम्ब्रीश?
व्यक्तिगत जानकारी (Personal Information)

पूरा नाम: आरएस अम्ब्रीश
जन्म: 28 मई 2007 (तमिलनाडु, इंडिया)
उम्र: 18 वर्ष
बैटिंग स्टाइल: लेफ्ट-हैंड बैट
बॉलिंग स्टाइल: राइट आर्म मीडियम
भूमिका: ऑलराउंडर (तेज़ गेंदबाज़ी)
हाइट: 5 फीट 9 इंच
टीमें: इंडिया अंडर-19, तमिलनाडु, लाइका कोवाई किंग
अंबरीश तमिलनाडु के लिए कर चुके हैं फर्स्ट क्लास डेब्यू
तमिलनाडु की टीम 33 सालों के बाद कूच बिहार ट्रॉफी जीतने में सफल हुई थी। इस खिताब को जिताने में अम्ब्रीश का बहुत अहम योगदान था जिसके चलते उन्हें इंग्लैंड दौरे के लिए इंडिया अंडर 19 टीम में चुना गया था। इंग्लैंड के खिलाफ अच्छे प्रदर्शन ने उनके लिए घरेलू क्रिकेट में दरवाजे खोल दिए और जल्द ही उन्हें डेब्यू करने का मौका भी मिल गया।
तमिलनाडु के ऑलराउंडर आर.एस. अंबरीश ने इस साल अक्टूबर में रणजी ट्रॉफी के ज़रिए सीनियर क्रिकेट में अपना डेब्यू किया था। उन्होंने भारत के सबसे बड़े घरेलू टूर्नामेंट में अब तक 2 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं। इन मैचों में अंबरीश ने 43 रन बनाए, जिसमें उनका हाईएस्ट स्कोर 28 रन रहा। इसके अलावा उन्होंने 2 विकेट भी लिए।
भारत के लिए बन सकते हैं भरोसेमंद विकल्प
अंबरीश एक तेज़ गेंदबाज़ ऑलराउंडर हैं, जो भारतीय क्रिकेट में कम ही देखने को मिलते हैं। इसी वजह से वह भविष्य में आईपीएल टीमों के लिए एक अच्छा विकल्प बन सकते हैं। वह बाएं हाथ से बल्लेबाज़ी करते हैं और टॉप ऑर्डर के साथ-साथ मिडिल ऑर्डर में भी खेल सकते हैं। गेंदबाज़ी में वह टाइट लाइन और लेंथ पर लगातार गेंद डालने की क्षमता रखते हैं, जिससे वह एक भरोसेमंद तेज़ गेंदबाज़ी ऑलराउंडर बन सकते हैं।
अंडर-19 लेवल पर भी अंबरीश का प्रदर्शन अच्छा रहा है। उन्होंने 8 यूथ वनडे मैचों में 125 रन बनाए और 10 विकेट लिए। वहीं यूथ टेस्ट मैचों में उनका बल्लेबाज़ी औसत 29 रहा है और 3 मैचों में उन्होंने 6 विकेट हासिल किए हैं।
करियर टाइमलाइन (Career Timeline)
T20I डेब्यू: अभी नहीं हुआ
वनडे डेब्यू: अभी नहीं हुआ
फर्स्ट क्लास डेब्यू: तमिलनाडु के लिए बनाम झारखंड, कोइम्बटोर (15-18 अक्टूबर 2025)
लिस्ट-A डेब्यू: अभी नहीं हुआ
टी20 डेब्यू: अभी नहीं हुआ
खेलने का अंदाज़ और विशेषताएँ
अम्ब्रीश अपनी पेस और सीम के लिए जाने जाते हैं। उनकी उम्र अभी कम है और इसके बावजूद वे निरंतरता के साथ 135 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाज़ी करते हैं। उनके पास स्विंग कराने की काबिलियत कम है, लेकिन वे सीम कराते हैं, जो बल्लेबाज़ों को और भी ज़्यादा परेशान करती है।
अम्ब्रीश के पास हाई पेस के साथ-साथ स्लोअर बॉल और कटर भी मौजूद हैं, जिसके चलते वे व्हाइट बॉल के अच्छे गेंदबाज़ बन सकते हैं। यही नहीं, लोअर ऑर्डर में आकर ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी करना भी अम्ब्रीश को बख़ूबी आता है। हालाँकि उन्हें अपने टेम्परामेंट और हिटिंग एबिलिटी पर काम करने की आवश्यकता है और वह जल्द ही भारत के लिए खेल सकते हैं।
अम्ब्रीश अगर विकेट नहीं ले रहे होते हैं, तो रनों पर लगाम लगा सकते हैं, ताकि दूसरे छोर पर विकेट मिल सके। उनका फिटनेस लेवल और लगातार अच्छा प्रदर्शन करने की क्षमता भविष्य के लिए उन्हें भारतीय क्रिकेट का एक भरोसेमंद विकल्प बनाती है।
बैटिंग आंकड़े (Batting Stats)
- मैच: 2
- पारी: 2
- कुल रन: 43
- औसत (Average): 21.50
- अर्धशतक (50s): 0
- शतक (100s): 0
बॉलिंग आंकड़े (Bowling Stats)
- मैच: 2
- पारियाँ (Innings): 2
- विकेट: 2
- औसत (Average): 55.00
- स्ट्राइक रेट: 96.0
- सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी (BBI): 1/54
- बेस्ट बोलिंग फिगर्स (BBM): 1/54
- 5 विकेट हॉल (5W): 0







