Who is Lady Khali Kavita Devi

WWE रेसलिंग की दुनिया में सबसे अधिक देखा जाने वाला खेल है। वैसे तो यहाँ पर कई भारतीय पहलवानों ने अपनी किस्मत को आजमाया है, और रिंग के मैदान में विपक्षी रेसलर्स को पटखनी दी है। कई ऐसी महिला रेसलर भी रहीं हैं जिन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व इस बड़े मंच पर करते हुए खूब नाम कमाया है।

भारत की तरफ से सबसे पहले WWE की रिंग में उतरने वाली महिला रेसलर कविता देवी थीं। कविता को ज्यादातर सलवार सूट में लड़ाई करते देखा गया है। उनका असली नाम कविता दलाल है लेकिन रिंग में उन्हें कविता देवी के नाम से ही जाना जाता है। 

Who is Lady Khali Kavita Devi / getty image

भारतीय बेटी कविता देवी पहली महिला पहलवान के तौर पर अपना नाम दर्ज कराया। उसके पहले वह कुश्ती में भी कई मेडल अपने नाम कर चुकी हैं। लेकिन WWE का रिंग उन्हें काफी पसंद था इसलिए बाद में उन्होंने WWE की तरफ अपना रुख अपना लिया और दुनिया की तरफ खिची चली आई। उन्होंने MAE YOUNG CLASSIC 2017 में अपनी पहलवानी का जौहर दिखाया। कुछ समय के बाद जब कविता देवी ने Wrestlemania 34 में अपना आक्रामक तेवर दुनिया के सामने पेश किया तो उसके बाद दुनियाभर के WWE पहलवानों ने उनकी जमकर तारीफ की थी।  

कौन हैं लेडी खली कविता देवी

Who is Lady Khali Kavita Devi / getty image

भारतीय महिला पहलवान कविता सिंह (Kavita Devi) का जन्म 20 सितंबर 1987 को हरियाणा राज्य के जींद जिले की जुलाना तहसील के मालवी गाँव में हुआ था। वह एक भारतीय पेशेवर महिला पहलवान हैं। जिन्होंने साल 2016 से 2021 तक के अपने करियर में काफी नाम कमाया। उनका असली नाम कविता दलाल है, लेकिन उन्हें रिंग में कविता देवी (Kavita Devi) और हार्ड केडी के नाम से भी जाना जाता है, कविता देवी दलाल पांच भाई-बहनों में से एक हैं।

Who is Lady Khali Kavita Devi / getty image

उन्होंने साल 2009 में शादी कर ली और 2010 में उन्होंने एक बच्चे को जन्म दिया। हालांकि उसके बाद वह कुश्ती को छोड़ना चाहती थी लेकिन अपने पति के प्रेरणा से वह एक बार फिर से मोटिवेट हुई और उन्होंने अपने करियर को दोबारा शुरू किया और बाद में पहलवानी में भारत के लिए कई सारे मेडल जीतकर दुनिया में अपना नाम बनाया। उन्हें शुरू से ही WWE का रिंग बेहद पसंद था इसलिए उन्होंने द ग्रेट खली से प्रशिक्षण लेने के बाद WWE में जोरदार एंट्री मारी। 

देशी लुक में कविता ने की थी WWE में एंट्री

Who is Lady Khali Kavita Devi / getty image

WWE के में कई भारतीय पहलवान हैं जिन्होंने अपने प्रदर्शन से दुनिया में खलबली मचा के रखी है और बड़े बड़े दिग्गज पहलवानों को धूल चटाई है। ऐसे ही एक भारतीय महिला पहलवान कविता देवी (Kavita Devi) जिन्हें हार्ड केडी के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने WWE में अपने देशी अंदाज में एंट्री कर लोगों को हैरान कर दिया। रिंग में ज्यादातर उन्हें सलवार सूट में लड़ते हुए देखा गया है जिसके लिए वह पूरी दुनिया में मशहूर है।  

2009 में हो गई थी शादी 

Who is Lady Khali Kavita Devi / getty image

हार्ड केडी के नाम से मशहूर कविता देवी (Kavita Devi) ने साल 2009 में अपनोई शादी कर ली थी और एक साल के बाद उन्होंने एक बच्चे को जन्म दिया और अपने कुश्ती करियर को विराम देने की सोच बना ली थी, लेकिन अपने पति से प्रेरित होकर उन्होंने अपने करियर को दोबारा शुरू किया। बता दें कि, वो 2017 से 2021 तक WWE का हिस्सा रहीं।

बाद में उन्हें WWE से रिलीज कर दिया गया, आखिरी बार उन्हें रिंग में साल 2019 में देखा गया था। उन्होंने अपना आखिरी मैच 27 जुलाई 2019 को खेला था, उसके बाद उन्हें दोबारा कभी रिंग में नहीं देखा गया।

2017 में मिला WWE मौका 

कविता देवी ने पहलवानी के बाद पहली बार साल 2017 में WWE की दुनिया में कदम रखा था। कविता देवी (Kavita Devi) WWE की रिंग में उतरने वाली भारत की पहली महिला पहलवान हैं। उन्होंने NXT में ज्यादा फाइट की हैं यही कारण रहा है कि उन्हें मेन रोस्टर में जगह नहीं मिल सकी।  

Who is Lady Khali Kavita Devi / getty image

कुछ लोग तो उन्हें लेडी खली के नाम भी जानते हैं। क्योंकि खाली की तरह ही वह भी भारतीय पहलवान हैं और उन्ही की ताकतवर भी हैं। बता दें कि, कविता देवी का वजन 70 किलो भी ज्यादा का है और उनकी हाइट करीब 5 फीट 9 इंच हैं। वहीं द ग्रेट खली का वजन लगभग 150 किलो है और उनकी लम्बाई 7 फीट से भी ज्यादा है। कविता देवी ने खली से ही अपने ट्रेनिंग भी ली थीं। 

यह भी पढ़ें:- माथे पर तिलक, शिव का पक्का भक्त, कौन हैं WWE के खूंखार रेसलर्स वीर महान

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Exit mobile version