Saturday, February 14

Muhammad Abbas: न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच खेले गए पहले वनडे मुकाबले में किवी टीम ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त देकर मुकाबले को अपने नाम कर लिया। इस मैच में न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मुहम्मद अब्बास ने अपने डेब्यू मैच में ही शानदार पारी खेलकर इतिहास रच दिया। उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान 3 चौके और 3 छक्के के साथ महज 24 गेंदों में ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी खेली। आइए नजर डालते हैं मुहम्मद अब्बास के क्रिकेट करियर पर और कैसा रहा है उनका लाहौर से न्यूजीलैंड तक का सफ़र।

कौन हैं मुहम्मद अर्सलान अब्बास?

Who is Muhammad Arslan Abbas
PAK vs NZ, Muhammad Abbas/Getty Images

मुहम्मद अर्सलान अब्बास, जिन्होंने अपने वनडे डेब्यू में ही इतिहास रच दिया, पाकिस्तान के पंजाब स्थित लाहौर शहर से ताल्लुक रखते हैं। उनका जन्म 29 नवंबर 2003 को हुआ था और महज 21 साल की उम्र में उन्होंने न्यूजीलैंड की ओर से खेलते हुए तहलका मचा दिया। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ पहले वनडे मैच में 24 गेंदों पर अर्धशतक जड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड भारतीय ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या के नाम था, जिन्होंने 2021 में 26 गेंदों में अर्धशतक जमाया था।

कैसे पहुंचे न्यूजीलैंड? पिता भी रहे क्रिकेटर

मुहम्मद अर्सलान अब्बास के पिता अजहर अब्बास भी क्रिकेटर रह चुके हैं। वह पाकिस्तान के मध्यम गति के तेज गेंदबाज थे, लेकिन उन्हें पाकिस्तान में ज्यादा मौके नहीं मिले। इसके चलते वह न्यूजीलैंड चले गए और वहां वेलिंगटन के काओरी क्लब के लिए क्रिकेट खेला। हालांकि, वह न्यूजीलैंड की नेशनल टीम तक नहीं पहुंच पाए, लेकिन उनका बेटा अब उनका सपना पूरा कर रहा है। मुहम्मद अब्बास दाएं हाथ के बल्लेबाज और बाएं हाथ के मध्यम गति के गेंदबाज हैं।

घरेलू क्रिकेट में कैसा रहा प्रदर्शन?

उन्होंने न्यूजीलैंड के घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 21 मैच खेले, जिसमें उनकी 38 पारियों में 36.13 की औसत से 1301 रन हैं, जिसमें 2 शतक और 6 अर्धशतक शामिल हैं। लिस्ट ए क्रिकेट में उन्होंने 15 मैच खेले, जिसमें 14 पारियों में 34.92 की औसत से 454 रन बनाए, जिसमें 1 शतक और 4 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं, टी20 क्रिकेट में उन्होंने 19 मैच खेलकर 17 पारियों में 26.06 की औसत से 391 रन बनाए, जिसमें 3 अर्धशतक शामिल हैं।

गेंदबाजी में भी दिखाया दम

Who is Muhammad Arslan Abbas
Muhammad Abbas/ Getty Images

गेंदबाजी में भी अब्बास ने अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट की 16 पारियों में 30.41 की औसत से 12 विकेट लिए हैं। लिस्ट ए में उन्होंने 6 पारियों में 46.20 की औसत से 5 विकेट चटकाए, जबकि टी20 में उन्होंने 8 पारियों में 86.00 की औसत से 2 विकेट लिए हैं।

डेब्यू वनडे में 52 रन की धमाकेदार पारी

मुहम्मद अर्सलान अब्बास ने पाकिस्तान के खिलाफ अपने पहले वनडे मुकाबले में छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 26 गेंदों में 52 रन ठोके। उनकी इस पारी में 3 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। उन्होंने 200.00 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। हालांकि, मोहम्मद अली की गेंद पर वह बाबर आजम के हाथों कैच आउट हो गए।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version