Sunday, February 22

Google News Sports Digest Hindi

Australian Open: सर्बिया के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने (Australian Open) क्वार्टर फाइनल मुकाबले में स्पेन के कार्लोस अल्कारेज को हरा दिया है। अपनी इस जीत के साथ ही जोकोविच ने अब सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। अब सेमीफाइनल में उनका मुकाबला जर्मनी के विश्व नंबर-2 एलेक्जेंडर ज्वेरेव से होगा। इन दोनों के बीच यह (Australian Open) मुकाबला 24 जनवरी को खेला जाएगा।

Novak Djokovic Australian Open 2025
image source via getty images

ऑस्ट्रेलियाई ओपन में जोकोविच का विजयी अभियान जारी है। उन्होंने ऑस्ट्रेलियन ओपन 2025 (Australian Open_ के क्वार्टर फाइनल में स्पेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्कारेज को 4-6,6-4, 6-3, 6-4 से हरा दिया है। इस क्वार्टर फाइनल के मुकाबले में खेलते हुए जोकोविच को पहले सेट में 4-6 से हार का सामना करना पड़ा था।

Novak Djokovic Narrowly Escapes Nishesh Basavareddy In The Australian Open 2025 First Round
image source via getty images

इसके बाद फिर जोकोविच ने (Australian Open) मुकाबले में शानदार वापसी करते हुए लगातार तीन सेट जीत कर मुकाबला ही अपने नाम कर लिया। वहीं अब इस जीत के बाद उन्होंने टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। अब उनका अगला (Australian Open) मुकाबला जर्मनी के विश्व नंबर-2 एलेक्जेंडर ज्वेरेव से होने वाला है। क्यूंकि ज्वेरेव ने भी एक अन्य (Australian Open) क्वार्टर फाइनल मुकाबले में अमेरिका के टॉमी पॉल को 7-6 (1), 7-6 (0), 2-6, 6-1से हराया है। इन दोनों के बीच अब यह मुकाबला 24 जनवरी को खेला जाएगा।

12वीं बार इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचे जोकोविच :-

Novak Djokovic Australian Open 2025
image source via getty images

सर्बिया के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने ऑस्ट्रेलियन ओपन (Australian Open) में अपनी 99वीं जीत दर्ज की है। इसी के साथ अब उन्होंने रिकॉर्ड 25वें ग्रैंड स्लैम खिताब की ओर मजबूती से अपने कदम भी बढ़ा दिए हैं। उन्होंने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में अल्कारेज को हराकर 12वीं बार इस प्रतियोगिता के अंतिम चार में अपनी जगह बनाई है।

Australian Open जीत के बाद जोकोविच ने दिया बयान :-

ऑस्ट्रेलियाई ओपन 2025 के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जीत के बाद जोकोविच ने कहा है कि, “काश मेरा आज का यह मैच फाइनल होता।

क्यूंकि यह इस कोर्ट या किसी भी कोर्ट पर मेरी ओर से खेले गए सबसे बड़े मैचों से एक रहा। इसके अलावा उन्होंने लगातार दूसरे वर्ष भी इस (Australian Open) टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया है।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version