Wednesday, February 18

Google News Sports Digest Hindi

Tennis: भारत के स्टार टेनिस खिलाड़ी युकी भांबरी ने पहला एटीपी 500 पुरूष युगल खिताब जीत लिया है। अब इस जीत के साथ ही भांबरी एटीपी रैंकिंग में कैरियर की सर्वश्रेष्ठ 40वीं रैंकिंग हासिल कर लेंगे। स्टार भारतीय टेनिस खिलाड़ी युकी भांबरी ने पहला एटीपी 500 पुरूष युगल खिताब जीत लिया।

इस मैच में उन्होंने आस्ट्रेलियाई जोड़ीदार एलेक्सेइ पोपिरिन के साथ मिलकर दुनिया की 14वें नंबर की जोड़ी फिनलैंड के हारी हेलियोवारा और ब्रिटेन के हेनरी पाटेन को हराकर दुबई टेनिस चैम्पियनशिप का ख़िताब जीत लिया है।

Yuki Bhambri
Yuki Bhambri

इस मैच में अपना पहला सेट हारने के बाद इन दोनों ने मैच में शानदार वापसी करते हुए 51 मिनट तक चले इस मुकाबले को 3-6, 7-6, 10-8 से जीत लिया। अब इस जीत के साथ ही भारत के भांबरी एटीपी रैंकिंग में कैरियर की सर्वश्रेष्ठ 40वीं रैंकिंग हासिल कर लेंगे।

Yuki Bhambri
Yuki Bhambri

इस बार भांबरी और पोपिरिन ने खिताबी सफर में दुनिया की नंबर एक जोड़ी अल सल्वाडोर के मार्शेलो अरेवालो और क्रोएशिया के मेट पेविच को 4-6, 7-6, 10-3 से हराया। इसके बाद उन्होंने ब्रिटेन के जूलियन कैश और लॉयड ग्लासपूल को 5-7, 7-6, 10-5 से हराया। जबकि पुरूष एकल वर्ग में स्टेफानोस सिटसिपास ने कनाडा के फेलिक्स आगर एलियास्सिमे को हराकर इसका खिताब जीता।

बोल्लिपल्ली ने जीता चिली ओपन युगल खिताब :-

एक अन्य टूर्नामेंट में खेलते हुए भारत के रित्विक चौधरी बोल्लिपल्ली ने कोलंबिया के निकोलस बारियेंतोस के साथ मिलकर शीर्ष वरीयता प्राप्त अर्जेंटीना के आंद्रेस मोल्तेनी और मैक्सिमो गोंजालेस को सीधे सेटों में हराकर सैंटियागो में चिली ओपन टेनिस टूर्नामेंट जीत लिया है।

Bollippalli
Bollippalli

इस टूर्नामेंट में भारत के रित्विक चौधरी बोल्लिपल्ली ने और कोलंबिया के निकोलस बारियेंतोस की इस गैर वरीय जोड़ी ने गोंजालेस और मोल्तेनी को एक घंटे तक चले फाइनल मुकाबले में 6-3, 6-2 से हरा दिया है। वहीं इस मैच में उन्होंने 11 ऐस लगाए। जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी एक ही ऐस लगा सके।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version