Thursday, March 19

King and Queen of the Ring: इस समय WWE अपने अगले बड़े प्रीमियम लाइव इवेंट नाइट ऑफ चैंपियंस की ओर तेजी से बढ़ रहा है। इस बार यह रियाद, सऊदी अरब के किंगडम एरिना में होगा। इस बड़े इवेंट का एक प्रमुख आकर्षण किंग और क्वीन ऑफ द रिंग टूर्नामेंट होगा।

पिछले हफ्ते से यह प्रतियोगिता पूरे जोर-शोर से चल रही थी। लेकिन इस सप्ताह के मंडे नाइट रॉ के संस्करण में धूल जमने के बाद इस साल नए किंग और क्वीन ऑफ द रिंग का ताज पहनाने के लिए फाइनल तय हो गए हैं। वहीं इस बार WWE नाइट ऑफ चैंपियंस में किंग और क्वीन ऑफ द रिंग का विजेता मिलने वाला है।

Jade Cargill
Jade Cargill

क्यूंकि किंग और क्वीन ऑफ द रिंग के पहले सेमीफाइनल का समापन पिछले सप्ताह फ्राइडे नाइट स्मैकडाउन के संस्करण में हो गया था। तब महिलाओं की तरफ से असुका, एलेक्सा ब्लिस को हराकर इस टूर्नामेंट में आगे बढ़ गई थी। जबकि दूसरी तरफ रैंडी ऑर्टन ने सामी जेन को हराकर एक बार फिर किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह बना ली। इससे पहले भी उन्होंने पिछले साल भी ऐसा ही किया था।

क्वीन ऑफ द रिंग के फाइनल में पहुंची यह महिला रेसलर :-

Asuka
Asuka

इस सप्ताह रॉ के एपिसोड में टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल खेले गए। इस शो के पहले घंटे में जेड कार्गिल ने रॉक्सैन पेरेज के खिलाफ फाइट की थी। तब NXT स्टैंडआउट ने कार्गिल से मुकाबला किया था। तब इन दोनों ही महिलाओं ने काफी शानदार प्रदर्शन किया। इस मैच में धूल जमने के बाद द स्टॉर्म ने पेरेज को एक जोरदार जेडेड के साथ हराकर जीत हासिल कर ली।

फाइनल में इस रेसलर का होगा रैंडी ऑर्टन से सामना :-

Randy Orton
Randy Orton

इसके बाद शो के आगे बढ़ने पर मेन इवेंट में जे उसो और कोडी रोड्स के बीच सेमीफाइनल का मुकाबला खेला गया। इस दौरान इन दोनों ने अपनी दोस्ती को भुला दिया और एक-दूसरे पर हर संभव हमला किया। इसके बाद मुकाबले के अंतिम पल में रोड्स ने जे उसो स्प्लैश को काउंटर किया। इसके बाद उन्होंने कोडी कटर और क्रॉस रोड्स के साथ जीत हासिल कर ली। इस मैच में जीत हासिल करते ही अब वह फाइनल में भी पहुंच गए हैं।

Cody Rhodes
Cody Rhodes

इसके चलते हुए अब इन दोनों मैचों के समापन के साथ टूर्नामेंट के दोनों फाइनल तय हो गए। इसके बाद अब फाइनल में जेड कार्गिल का मुकाबला असुका से होगा, जबकि रैंडी ऑर्टन और कोडी रोड्स पहली बार WWE में रोड्स की वापसी के बाद एक-दूसरे के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करते हुए दिखाई देंगे। इसके बाद अब यह देखना बाकी है कि नाइट ऑफ चैंपियंस में किंग और क्वीन ऑफ द रिंग के रूप में कौन विजेता बनने वाला है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version