Five Female WWE Wrestlers Who Married To Non Wrestlers: डब्ल्यूडब्ल्यूई (WWE) पेशेवर कुश्ती की दुनिया में बहुत ही चर्चित नाम है। इस खेल मे भारत सहित दुनियाभर के पहलवान अपनी किस्मत आजमाते हैं और इसके लिए वह खूब सारी मेहनत भी करते हैं। अब चाहे वह भारतीय रेसलर रिंकू सिंह राजपूत हो या फिर द ग्रेट खली इन सभी ने रिंग मे अपनी ताकत का लोहा मनवाया है। वहीं महिला पेशेवर कुश्ती मे कविता देवी हो या फिर अमेरिकी मूल की लेसी इवांस हो इन सभी ने अपनी काबिलियत से सभी को चौकाया है और इस खेल में अपने नाम के साथ-साथ खूब सारा पैसा भी कमाया है।
कुश्ती के रिंग में नए नाम और रंग-रूप के साथ उतरने वाले पहलवान अपने खेल के अंदाज और अपने दमदार प्रदर्शन की वजह से भी काफी मशहूर रहते हैं। इन सभी को दुनिया भर के सभी प्रसंसक इन्हे रिंग के मैदान मे देखना भी पसंद करते हैं। यही कारण है कि लोगों को इन खिलाड़ियों की निजी जिंदगी के बारे में जानने की भी बहुत दिलचस्पी होती है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी महिला पहलवानों की जिंदगी के बारे में बताने जा रहे हैं जो कुश्ती के रिंग से बाहर गैर पहलवान से शादी की हैं।
5. लेसी इवांस – Lacey Evans

30 वर्षीय लेसी इवांस अमेरिका की एक पेशेवर महिला पहलवान हैं और इस समय डब्ल्यूडब्ल्यूई का अहम हिस्सा हैं। वे यहां रॉ ब्रांड का हिस्सा हैं। लेसी ने डब्ल्यूडब्ल्यूई की दुनिया में तेजी से अपना नाम बनाया है। उन्होंने अल्फोंसो एस्ट्रेला-कैडलैक से शादी की है। उनके पति एक जनरल कॉन्ट्रैक्टर हैं और वो कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करते हैं।
4. साशा बैंक्स – Mercedes Varnado

अमेरिका की 28 वर्षीय महिला पहलवान साशा बैंक्स इस समय डब्ल्यूडब्ल्यूई के चर्चित नामों से एक हैं। वे इस वक्त स्मैकडाउन की विमेंस चैंपियन हैं। साशा के पति का नाम सरथ टोन है, जो पेशे से एक डिजाइनर हैं। साशा बैंक्स ने 2016 में सरथ से शादी की थी और इस बारे में काफी कम लोगों को पता था।
3. स्टेसी किब्लर – Stacey Kibler

स्टेसी किब्लर ने डब्ल्यूडब्ल्यूई में 2001 में डेब्यू किया था, इसके बाद वह यहां काफी मशहूर हुईं। वो शुरुआत में डब्ल्यूसीडब्ल्यू का हिस्सा रहीं। लेकिन बाद में वे डब्ल्यूडब्ल्यूई में शामिल हो गईं। किब्लर ने जारेड पोब्रे से शादी की है, जो फ्यूचर एड्स नाम की कंपनी के सीईओ हैं। दोनों ने 2014 में शादी की थी और इसके बाद से ही वे साथ हैं।
2. ट्रिश स्ट्रैट्स – Trish Stratus

ट्रिश स्ट्रैट्स डब्ल्यूडब्ल्यूई की सबसे मशहूर महिला पहलवान रही हैं। उन्होंने यहां काम करते हुए काफी नाम कमाया और सफलता हासिल की। उन्होंने सात बार विमेंस चैंपियनशिप का खिताब जीता। डब्ल्यूडब्ल्यूई की इस मशहूर पहलवान ने अपने हाई-स्कूल बॉयफ्रेंड रॉन फिसिको से 30 सितंबर 2006 को शादी की थी। उनके दो बच्चे भी हैं। रॉन फिसिको पेशे से एक पपेशेवर बॉडी बिल्डर हैं।
1. टोरी विल्सन – Torrie Wilson

डब्ल्यूडब्ल्यूई में मशहूर महिला पहलवानों में शुमार रही हैं। विल्सन ने 1999 में डब्ल्यूसीडब्ल्यू में डेब्यू किया था, इसके बाद उन्होंने 2001 में डब्ल्यूडब्ल्यूई में डेब्यू किया। वे यहां कई सालों तक रहीं और काफी नाम भी कमाया। विल्सन ने 2019 में जस्टिन टपर के साथ शादी की। जस्टिन टपर रिवोल्यूशन गोल्फ के सीईओ और मालिक हैं।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







