Thursday, February 19

Google News Sports Digest Hindi

Hiroshi Tanashahi: वर्ल्ड रेसलिंग इंटरटेनमेंट (WWE) में फैंस के लिए एक चौकाने वाली खबर सामने आई है  दरअसल, अभी हाल ही में जॉन सीना ने अपने रिटायरमेंट का ऐलान किया था और इसी साल दिसंबर के अंत में उनके रेसलिंग करियर का सफर समाप्त हो जाएगा। इस दौरान वो कई बड़े प्रीमियम लाइव इवेंट का हिस्सा होंगे। जॉन के संन्यास की घोषणा के बाद कई दिग्गजों ने उनके साथ मुकाबले के अपनी बात रखी है।

बता दें कि, मीडिया रिपोर्ट्स से एक बड़ी खबर सामने आई है कि, दिग्गज रेसलर हिरोशी तानाशाही (Hiroshi Tanashahi) ने 47 साल की उम्र में संन्यास की घोषणा कर दी है, जो एक युग का अंत है। उन्होंने संन्यास का ऐलान करते ही अपने आखिरी मुकाबले की तारीख का भी खुलासा किया है।

Hiroshi Tanashahi: कौन हैं हिरोशी तानाशाही?

Hiroshi Tanashahi-Announces His Retirement
Hiroshi Tanashahi-Announces His Retirement/© Getty Images

हिरोशी तानाशाही एक जापानी पेशेवर रेसलर हैं, जिनका जन्म 13 नवंबर 1976 को ओगाकी, ग़िफू, जापान में हुआ था। रिंग में उन्हें सुपर स्ट्रॉन्ग के नाम से जाना जाता है। दुनिया के सबसे महान पेशेवर पहलवानों में से एक इस खतरनाक रेसलर ने अपने करियर में कई दिग्गजों को धूल चटाई है और कई बड़े- बड़े मुकाम हासिल किए हैं। 

बता दें कि, रेसलिंग में करियर बनाने से पहले वह एक बेसबॉल खिलाड़ी थे। उन्होंने क्योटो जापान से अपनी प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण की और वहीं पर उन्होंने फ्रीस्टाइल कुश्ती का अभ्यास करना शुरू कर दिया था। इस दौरान ही उन्हें न्यू जापान प्रो रेसलिंग की तरफ से उन्हें NJPW के लिए आमंत्रित किया गया। वहां पर उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया और उन्हें प्रशिक्षण लेने के लिए सेलेक्ट कर लिया गया। उसके बाद से उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। 

हिरोशी तानाशाही ने किए हैं कई बड़े कारनामें 

Hiroshi Tanashahi-Announces His Retirement
Hiroshi Tanashahi-Announces His Retirement/© Getty Images

दिग्गज जापानी रेसलर हिरोशी तानाशाही (Hiroshi Tanashahi) ने अपने रेसलिंग करियर में कई बड़े-बड़े मुकाम हासिल करने के साथ दुनियां भर में अपना नाम कमाया है। बता दें कि, तानाशाही कभी भी WWE में शामिल नहीं हुए लेकिन उन्होंने NJPW में उनके कारनामें ऐसे रहे हैं, जिनके लिए वो पूरी दुनिया में मशहूर हैं। 1990 के दशक के अंत से लेकर अब तक उन्होंने कई चैंपियनशिप जीती हैं।

25 वर्षों से अधिक समय तक फैंस का मनोरंजन करने के बाद अब वह अपने अंतिम पड़ाव पर हैं। उन्होंने रेसलिंग की दुनिया को अलविदा कहने के साथ ही उन्होंने बताया कि वह अगले साल यानी कि जनवरी 2025 में NJPW अपना आखिरी मुकाबला खेलेंगे। 

दिसंबर महीने के अंत में जॉन सीना हो जाएंगे रिटायर 

वर्ल्ड रेसलिंग इंटरटेनमेंट (WWE) के दिग्गज रेसलर जॉन सीना ने अभी हाल ही में अपने रेसलिंग करियर को विराम लगाने की बात फैंस को बताकर निराश किया था और अब वह साल इसी साल दिसंबर 2024 में वह रिटायर हो जाएंगे। बता दें कि, जॉन के रिटायर होने के बाद ही 4 जनवरी 2025 को हिरोशी तानाशाही (Hiroshi Tanashahi) भी अपने करियर को विराम लगा देंगे।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावाखेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version