WWE का पूरा नाम World Wrestling Entertainment है। ये एक रैसलिंग कंपनी है और दुनियाभर में इसको देखा जाता है। वैसे तो मुख्य रूप से इसका आयोजन यूएसए कनेक्टिकट स्टैमफोर्ड में किया जाता है, लेकिन कई बार अन्य देशों में भी WWE के कई रैसलिंग इवेंट्स होते हैं। वर्तमान समय में WWE के पास 180 देशों के करीब 36 मिलियन दर्शक हैं। ये कंपनी स्टोरीलाइन के तहत काम करती है, जिसका मुख्य उद्देश्य दर्शकों का मनोजरंजन करना होता है।

WWE का इतिहास
World Wresling Entertainment (WWE) की स्थापना 21 फरवरी 1980 को हुई थी। उस वक्त इसका नाम स्पोर्ट्स इंकॉपरिशन के नाम से हुई था। इसके बाद साल 1988 में नाम बदलकर वर्ल्ड रैसिलंग फेडरेशन एंटरटेनमेंट किया गया था और फिर 2002 में एक बार फिर से इसका नाम बदला गया जिसे आज हम वर्ल्ड रैसलिंग एंटरटेनमेंट के नाम से जानते हैं, जो कि आज तक चल रहा है।
विंस मैकमैहन हैं मालिक

वर्तमान समय में WWE के विंस मैकमैहन CEO हैं। विंस मैकमैहन के अलावा उनके परिवार की 70% हिस्सेदारी भी इस कंपनी में है। जिसमें विंस मैकमैहन की पत्नी लिंडा मैकमैहन, बेटा शेन मैकमैहन, बेटी स्टेफनी मैकमैहन और दामाद ट्रिपल एच शामिल हैं।
कुछ इस तरह से होता है काम
हर सप्ताह WWE अपने शो का आयोजन करता है, आमतौर पर इसको पीपीवी भी कहा जाता है। इसमें मुख्य रुप से चार बड़े इवेंटस होते हैं। जिनका नाम रैसलमेनिया, समरस्लैम, सर्वाइवर सीरीज और रॉयल रम्बल है। इनकी कमाई का साधन WWE नेटवर्क है। WWE कई बार लाइव इवेंट्स भी करती है।
अगर बात करें WWE के ब्रांड की तो यहां पर मुख्य रूप से तीन ब्रैंड काम करते हैं। पहला Monday Night RAW दूसरा Smak Down और तीसरा WWE NXT है।







