Saturday, July 12

हार्दिक पांड्या की कप्तानी में आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीमों में से एक मुंबई इंडियंस का इस साल की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही है। बीते सोमवार को मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच खेला गया। इस मैच में एक बार फिर से MI को हार मिली। इस हार के साथ ही मुंबई इंडियंस ने IPL 2024 में हार की हैट्रिक भी लगा दी है। मुंबई को सबसे पहले गुजरात टाइटंस से बाद में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के हाथों शिकस्त मिली। इस हार के साथ ही अब मुंबई इंडियंस की टीम पर भी कई सवाल खड़े होने लगे हैं।

बल्लेबाजों ने किया निराश

राजस्थान के खिलाफ मुकाबले में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों ने काफी निराश किया। कप्तान हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा को छोड़कर सभी बल्लेबजों ने का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टॉप ऑर्डर के तीन बल्लेबाज अपना खाता भी नहीं खोल पाए। जिसमें सिनियर बल्लेबाज रोहित शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस और नमन धीर का नाम शामिल है। जबकि तिलक वर्मा ने 32 रन जबकि कप्तान हार्दिक पांड्या ने 34 रन की पारी खेली। इसी की मदद से मुंबई इंडियंस का स्कोर 125 रन तक पहुंचा। इसके बाद राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजों ने इस स्कोर को आसानी से हासिल कर लिया। इस हार के बाद अब हार्दिक पांड्या की भी कप्तानी पर सवाल खड़े होने लगे हैं।

हार्दिक पांड्या की कप्तानी से हैरान हैं मनोज तिवारी

इसी बीच टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी ने मुंबई इंडियंस की कप्तानी पर हैरान कर देने वाला बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि, “मुंबई की कप्तानी वापस रोहित शर्मा को सौंपी जा सकती है। मेरी समझ से मुंबई इंडियंस के मालिक फैसला लेने में हिचकिचाते नहीं हैं। उन्होंने रोहित शर्मा से कप्तानी लेकर हार्दिक पांड्या को देने का फैसला किया था, भले ही रोहित ने उनके लिए पांच आईपीएल के खिताब जीते थे।”

इसके बाद मनोज तिवारी ने कहा कि, “कप्तान बदलना एक बहुत बड़ा फैसला होता है। उन्होंने इस सीजन में एक अंक भी हासिल नहीं किया है और कप्तानी भी पूरी तरह से गड़बड़ है, यह सिर्फ बदकिस्तमती नहीं है और कप्तानी अच्छी रही है, ऐसा नहीं है। कप्तानी अच्छी नहीं रही है।”

ये भी पढ़ें: एलिस पेरी की बायोग्राफी, रिकॉर्ड्स, उम्र, लंबाई और करियर

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और  football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on करें। इसके अलावा हमें FacebookTwitter पर फॉलो व YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें। 

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version