Sunday, February 8

WWE में आज जितने लोकप्रिय पुरुष रेसलर हैं उतनी ही लोकप्रियता महिला रेसलरों की भी है। खासकर Divas ने डब्ल्डूडब्ल्डूई को विश्व स्तर तक पहचान दिलवाने में काफी मदद की है। साल 1990 से डीवास का क्रेज चला आ रहा है और दिन-प्रतिदिन इसकी लोकप्रियता में इजाफा भी हो रहा है। रेसलिंग की दुनिया की ये Diva’s फिल्मी दुनिया की किसी एक्ट्रेस से कम नहीं हैं। आज के इस लेख में हम WWE की ऐसी ही 10 Divas की तस्वीर आपको दिखाने जा रहे हैं, जिन्होंने अपनी कमाल के मूव्स व खूबसूरती ने करोड़ों लोगों को अपना दिवाना बनाया है।

Torrie Wilson 

Torrie Wilson 
Photo Source: Social Media

टोरी विल्सन डब्ल्यूडब्ल्यूई यूनिवर्स की एक बहुत फेमस महिला रेसलर हैं। अपने वक्त में उनका रिंग पर सिक्का चलता था। वहीं, दूसरी तरफ वे बेहद खूबसूरत है और इस वजह से उनके लाखों चाहने वाले हैं। टोरी की खास बात ये थी कि वो रिंग में एक Puppy के साथ शानदार एंट्री करती थी।

Eva Marie 

Eva Marie 
Photo Source: Social Media

इस लिस्ट में दूसरा नाम Eva Marie का है। ये एक प्रसिक्षित डब्ल्यूडब्ल्यूई रेस्लर होने के अलावा अमेरिकन एक्ट्रेस, मॉडल और फैशन डिजाइनर भी है।

Lita 

Lita
Photo Source: Social Media

लीटा को आज दुनियाभर में एक फेमस महिला रेसलर के रूप में जाना जाता है। कह सकते हैं कि वो अपने समय में सबसे ज्यादा लोकप्रिय रेसलर थीं। ये ही कारण है कि उस वक्त लोग उनको The Rock और Undertaker की तरह फेमस मानते थे। लीटा एक शानदार Divas में से एक हैं। अपने करियर में उन्होंने कई खिताब अपने नाम भी किए हैं।

Nikki Bella 

Nikki Bella 
Photo Source: Social Media

जॉन सीना के साथ लंबे अफेयर से चर्चा में रहने वाली निकी बेला WWE Diva Champion भी रह चुकी हैं। निकी रेसलर होने के साथ एक बेहद खूबसूरत महिला हैं। फैंस को उनका रिंग में फिनिशिव मूव काफी पसंद आता है।

Trish Straus 

Trish Straus 
Photo Source: Social Media

एक वक्त में डब्ल्यूडब्ल्यूई में ट्रिस और लीटा को जोड़ी बहुत लोकप्रिय हुआ करती थी। आज भी लोग लीटा ने बाद सबसे ज्यादा ट्रिस को ही पसंद करते हैं।

Paige 

Paige 
Photo Source: Social Media

अगर आपको नए जवाने की नई सुपरस्टार के तौर पर किसी को जानना है, तो ऐसी लिस्ट में सबसे पहला नाम सुपरस्टार पेज का होगा। जी हां, पेज ने डब्ल्यूडब्ल्यूई में लीटा और ट्रिश के जाने बाद इसकी लोकप्रियता को किसी भी पैमाने पर कम नहीं होने दिया। पेज के साथ सबसे बड़ी दिक्कत ये होती है कि वो आएदिन इंजरी के चलते रिंग से बाहर हो जाती हैं। पेज बेहद हॉट हैं, जो कि अपने इसी अंदाज के लिए फेमस भी हैं।

Becky Lynch

Becky Lynch
Photo Source: Social Media

बेकी डब्ल्यूडब्ल्यूई में एकलौती ऐसी महिला सुपरस्टार हैं जिन्हें ‘The Man’ के नाम से जाना जाता हो। उनका स्टाइल और रिंग में विरोधियों पर वार करने की कला किसी पुरुष रेसलर से कम नहीं है। बेनी ने एललौते रूप में वुमेन डिविजन पर राज किया है।

Maryse 

Maryse 
Photo Source: Social Media

Maryse डब्ल्डूडब्ल्डई के सुपरस्टार ‘द मिज’ की पत्नि हैं और वो अक्सर रिंग में मिज के साथ दिखाई देती हैं। एक महिला रेसलर होने के अलावा Maryse के सफलतम एक्ट्रेस और मॉडल भी हैं।

Charlotte Flair  

Charlotte Flair  
Photo Source: Social Media

शार्लेट 16 बार WWE Champion रह चुके रिक प्लेयर की बेटी हैं। अपने पापा के ही नक्शे कदम पर चलते हुए शार्लेट में भी WWE की दुनिया में खूब नाम कमाया है। शार्लेेट की पर्सनालिटी काफी आकर्षक हैं। वे लंबी और बेहद खूबसूरत हैं। शार्लेट ने डीवा सेक्सन में खूब खिताब जीते हैं और आज भी वो इसको अकेले चलाने का दमखम रखती हैं।

Brie Bella 

Brie Bella 
Photo Source: Social Media

ब्री बेला और निकी बेला ये दोनों की बहनें हैं। अक्सर ही ये दोनों बहनें रिंग में दिख जाती हैं। ब्री बेला की रेलसर के तौर पर अच्छी खासी फैन फोलोइंग है। मशहूर रेसलर डेनियल ब्राइन से ब्री बेला ने शादी की है और इन दोनों के दो बच्चे भी हैं।

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version