Monday, February 2

John Cena’s All 17 WWE Championship Title Reigns: WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक जॉन सीना अब अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं। साल 2025 उनके रिटायरमेंट टूर का साल है और दिसंबर में होने वाले WWE Saturday Night’s Main Event में बोस्टन के फैंस के सामने वह अपना आखिरी मैच लड़ेंगे।

सीना का 23 साल लंबा करियर उतार-चढ़ाव से भरा रहा है और इस दौरान उन्होंने 17 बार वर्ल्ड चैंपियन बनकर एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया है, जिसे शायद कोई छू भी न सके। ऐसे में यह सही समय है कि हम उनके सभी 17 चैंपियनशिप टाइटल्स को याद करें और देखें कि कैसे उन्होंने खुद को WWE का सबसे बड़ा चेहरा बनाया।

पहला टाइटल

2002 में डेब्यू करने के बाद सीना को तेजी से टॉप स्टार के रूप में प्रमोट किया गया और WrestleMania 21 पर JBL को हराकर उन्होंने पहली बार WWE चैंपियनशिप जीती। इस जीत के बाद उनका टाइटल रन 280 दिन लंबा चला, जिसमें उन्होंने JBL के साथ I Quit मैच, क्रिस जेरिको के खिलाफ करियर थ्रेट मैच और कर्ट एंगल जैसे दिग्गजों के खिलाफ शानदार मुकाबले किए। उनका पहला टाइटल रेन Edge के पहले Money in the Bank कैश-इन के बाद खत्म हुआ।

दूसरा टाइटल

Edge से हारने के बाद केवल तीन हफ्तों में Royal Rumble 2006 पर सीना ने फिर से टाइटल जीत लिया। यह वही दौर था, जब फैंस का एक बड़ा हिस्सा उनको चिढ़ाने लगा था। WrestleMania 22 पर उन्होंने ट्रिपल एच को हराया, लेकिन ECW One Night Stand पर RVD ने उनका टाइटल जीत लिया।

तीसरा टाइटल

Unforgiven 2006 पर TLC मैच में Edge को हराकर सीना ने तीसरी बार टाइटल जीता और 380 दिनों तक WWE चैंपियन बने रहे। इस दौरान उन्होंने रॉयल रंबल 2007 पर उमागा के खिलाफ यादगार Last Man Standing मैच जीता और शॉन माइकल्स के खिलाफ WrestleMania 23 पर क्लासिक मैच लड़ा। लेकिन चोट के कारण उन्हें टाइटल छोड़ना पड़ा।

चौथा टाइटल

चोट से वापसी के बाद 2008 में सीना ने सर्वाइवर सीरीज़ पर क्रिस जेरिको को हराकर पहली बार वर्ल्ड हेवीवेट चैंपियनशिप जीती। हालांकि, उनका यह रेन सिर्फ 84 दिनों का रहा और No Way Out 2009 पर Edge ने उन्हें हरा दिया।

5वां टाइटल

WrestleMania 25 पर ट्रिपल थ्रेट मैच में सीना ने Edge और बिग शो को हराकर पांचवीं बार वर्ल्ड चैंपियन बने। लेकिन सिर्फ 21 दिनों में Edge ने Last Man Standing मैच में उन्हें फिर से हरा दिया।

छठा टाइटल

2009 में सीना और Randy Orton की फ्यूड WWE इतिहास की सबसे लंबी और यादगार दुश्मनियों में से एक रही। Breaking Point पर I Quit मैच में जीतकर सीना ने छठी बार WWE चैंपियनशिप जीती।

7वां टाइटल

Bragging Rights 2009 पर 60 मिनट के Iron Man मैच में सीना ने ऑर्टन को हराया और सातवीं बार WWE चैंपियनशिप जीती। लेकिन दिसंबर 2009 में TLC पर शेमस ने उन्हें हरा दिया।

8वाँ टाइटल

Elimination Chamber 2010 पर सीना ने आठवीं बार WWE चैंपियनशिप जीती, लेकिन उसी रात Batista ने उन्हें हराकर टाइटल ले लिया।

9वां टाइटल

WrestleMania 26 पर सीना ने Batista को हराकर नौवीं बार चैंपियनशिप जीती। लेकिन Fatal 4 Way पर Sheamus ने उन्हें हरा दिया।

10वां टाइटल

Extreme Rules 2011 पर सीना ने Miz और Morrison को हराकर 10वीं बार वर्ल्ड चैंपियन बने। यह वही दौर था जब Money in the Bank 2011 पर उन्होंने CM Punk के साथ WWE के इतिहास का सबसे मशहूर मैच लड़ा और हार गए।

11वां टाइटल

Rey Mysterio को हराकर सीना ने 11वीं बार चैंपियनशिप जीती लेकिन कुछ ही समय में पंक लौट आए और SummerSlam पर सीना हार गए।

12वां टाइटल

Night of Champions 2011 पर सीना ने Alberto Del Rio को हराया लेकिन दो हफ्तों में Hell in a Cell पर Del Rio ने फिर से टाइटल जीत लिया।

13वां टाइटल

2013 में The Rock को हराकर सीना ने 13वीं बार वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती और SummerSlam पर डेनियल ब्रायन से हारने तक टाइटल अपने पास रखा।

14वां टाइटल

चोट से वापसी के बाद सीना ने Hell in a Cell 2013 पर Del Rio को हराया और चौदहवीं बार चैंपियन बने। TLC पर Randy Orton ने उन्हें हराया और दोनों टाइटल्स को यूनिफाई कर दिया।

15वां टाइटल

Money in the Bank 2014 पर सीना ने लैडर मैच जीतकर 15वीं बार चैंपियनशिप जीती, लेकिन SummerSlam पर Brock Lesnar ने उन्हें हराकर टाइटल ले लिया।

16वां टाइटल

2017 Royal Rumble पर AJ Styles को हराकर सीना ने 16वीं बार चैंपियनशिप जीती और Ric Flair के रिकॉर्ड की बराबरी की। लेकिन Elimination Chamber पर Bray Wyatt ने उन्हें हरा दिया।

17वां टाइटल

2025 के Elimination Chamber जीतने के बाद सीना ने WrestleMania 41 पर Cody Rhodes को हराकर 17वीं बार वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती। हालांकि, उनका यह हील रन बहुत पसंद नहीं किया गया और SummerSlam पर कोडी रोड्स ने टाइटल वापस जीत लिया। यही शायद सीना के करियर का आखिरी टाइटल रेन भी साबित हुआ।

John Cena का करियर WWE के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। उन्होंने न केवल 17 बार चैंपियन बनकर इतिहास रचा, बल्कि WWE को पूरी दुनिया में पॉपुलर बनाने में सबसे बड़ा योगदान दिया।

WWE से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है। नीतिश कुमार मिश्र अपने पेशेवर लेखन के जरिए पाठकों को न सिर्फ सटीक खबरें, बल्कि गहन विश्लेषण के माध्यम से खेलों को और करीब से समझने का मौका भी देते हैं।

Leave A Reply

Exit mobile version