Friday, February 13

Google News Sports Digest Hindi

John Cena: जॉन सीना तीसरी बार रॉयल रंबल को जीतने से चूक गए। इस खिताबी मुकाबले में उनको (John Cena) जे ऊसो ने हार का सामना करना पड़ा है। वहीं यह जे ऊसो का पहला रॉयल रंबल का खिताब भी है। जे ऊसो रॉयल रंबल जीतने वाले सामोअन फैमिली के तीसरे सदस्य हैं। साल 2025 के रॉयल रंबल का समापन हो चुका है।

John Cena
image source via getty images

इस मेगा इवेंट का सभी फैंस को काफी बेसब्री से इंतजार रहता है। इस बार यह मेगा इवेंट इंडियानापोलिस में खेला गया था। इसके चलते हुए रॉयल रंबल 2025 के विजेता मिल गए हैं। क्यूंकि इस बार सुपरस्टार जॉन सीना (John Cena) को हराकर जे ऊसो पुरुषों में रॉयल रंबल विजेता बन गए हैं। वहीं जॉन सीना (John Cena) का यह आखिरी रॉयल रंबल भी था। इस मेगा इवेंट के बाद जॉन सीना डब्ल्यूडब्ल्यूई को हमेशा के लिए अलविदा कह देंगे।

महिलाओं का रॉयल रंबल चार्लोट ने जीता :-

इसके अलावा इस बार महिलाओं के हुए रॉयल रंबल को चार्लोट ने जीत लिया है। इस फाइनल मुकाबले में उन्होंने रॉक्सेन पेरेज को रिंग से बाहर फेंक कर जीत हासिल की। वहीं इस मेगा इवेंट के मैच मेन इवेंट में 30 पुरुष पहलवानों के बीच रिंग में आखिर तक खड़े रहने की लड़ाई रहती है। ये सभी पहलवान एक एक करके रिंग में आते हैं। वहीं इसके नियम के अनुसार एक पहलवान को दूसरे पहलवानों को रिंग के टॉप से बाहर फेंकना होता है।

इसके अलावा जब वह पहलवान बाहर फेंका जाता है तो उसके पैर जमीन से छूते ही वह आउट माना जाता है। अगर उसके पैर जमीन को नहीं छूते है तो वह आउट नहीं माना जाता है। तभी तो उस पहलवान का पैर छुना जरुरी होता है। वहीं इसी तरह से महिलाओं में भी 30 पहलवान एक एक करके रिंग में आती हैं। उनके लिए भी वही सब नियम होते हैं। वे सभी उसी नियम के अनुसार ही लड़ती है।

पिछले साल John Cena ने की थी इसकी घोषणा :-

डब्ल्यूडब्ल्यूई के सुपर स्टार जॉन सीना ने अपने सन्यास की घोषणा पिछले साल जुलाई में ही कर दी थी। क्यूंकि तभी उन्होंने (John Cena) एक बार फिर से रिंग में वापसी करते हुए इस बारे में बताया था की वह कब डब्ल्यूडब्ल्यूई को छोड़ने वाले हैं। वहीं तभी उन्होंने (John Cena) कह दिया था कि साल 2025 के बाद वह इस प्रोफेशन से रिटायरमेंट ले लेंगे। तब उस समय वह कनाडा के टोरंटो में हुई डब्ल्यूडब्ल्यूई मनी इन द बैंक शो में वापस लौटे थे।

John Cena
image source via getty images

उस समय उन्होंने अपने सभी फैंस को चौंकाते हुए अचानक से एंट्री की थी। वहीं तभी उन्होंने (John Cena) कह दिया था कि साल 2025 का रॉयल रंबल मेरा आखिरी टूर्नामेंट होगा। इसके अलावा साल 2025 का एलिमिनेशन चैंबर भी मेरा आखिरी होगा। वहीं लास वेगास में हुई रेसलमेनिया 2025 मेरा आखिरी रेसलमेनिया होगा। जिसमें मैं आखिरी बार मुकाबला करने वाला हूं। तभी तो अब वह रोड टू रेसलमेनिया के हिस्सा हो सकते हैं। इसके बाद अब वह एलिमिनेशन चैंबर और रेसलमेनिया मेन इवेंट में भी खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं।

जॉन सीना का डब्ल्यूडब्ल्यू करियर :-

सुपरस्टार जॉन सीना (John Cena) ने साल 2001 में WWE के साथ अपना कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। इसके बाद से ही वह लगातार सफलता की सीढ़ियां चढ़ते चले गए हैं। उनके शुरुआती करियर के दौरान सीना (John Cena) और कर्ट एंगल की फ्यूड काफी चर्चा में रही थी। क्यूंकि कर्ट एंगल ओलंपिक में गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुके हैं।

John Cena
image source via getty images

इसके बाद कर्ट साल 2018 के बाद से WWE से दूर हो गए थे। इसके बाद वक इसमें कभी कभी दिखते रहे थे। इसके बाद उन्होंने अपने अभिनय करियर को आगे बढ़ाने के लिए WWE से किनारा कर लिया था। जॉन सीना (John Cena) रिकॉर्ड 16 बार के WWE विश्व चैंपियन हैं। इसके अलावा वह हाल ही में फास्ट एंड फ्यूरियस, बार्बी जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में भी दिखाई दिए थे।

जे ऊसो हुए खास सूची में शामिल :-

इसके अलावा जे ऊसो ने पहली बार ही यह रॉयल रंबल का खिताब जीता है। इसके चलते हुए उन्होंने सीना (John Cena) को तीसरी बार रॉयल रंबल जीतने से भी रोक दिया है। वहीं जे ऊसो रॉयल रंबल जीतने वाले सामोअन फैमिली के तीसरे सदस्य हैं। उनसे पहले इस फैमिली से द रॉक ड्वेन जॉनसन और रोमन रेंस ऐसा कर चुके हैं।

Jay Uso
image source via getty images

तभी तो अब यह देखने वाली बात होगी कि रोड टू रेसलमेनिया में वह किसे चुनते हैं। क्यूंकि अब जे ऊसो के पास डब्ल्यूडब्ल्यूई के मौजूदा चैंपियंस में से किसी एक को चुनौती देने का अधिकार है। इसके चलते हुए अब वह मौजूदा अनडिस्प्यूटेड डब्ल्यूडब्ल्यू चैंपियन कोडी रोड्स या फिर वर्ल्ड हेवीवेट चैंपियन गुंथर को चुनौती दे सकते हैं।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version