Wednesday, March 11

डब्ल्यूडब्ल्यूई की सुपरस्टार लेसी एवंस कई समय के बाद इसके इवेंट में नजर आई थीं। पहली उम्मीद लगाई जा रही थी कि एवंस मनी इन द बैंक के लैडर में अपने आप को स्थापित कर पाएंगी। लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। दरअसल, लेसी एवंस ने क्वालिफाइंग मैच में जेलिना वेगा से एक शानदार मुकाबले में हार गई। जिसके बाद वे काफी परेशान सी नजर आ रही थी। इस मैच में हार के बाद शिकस्त उनके मुंह में साफ-साफ झलक रही थी। अब एवंस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर में ट्वीट करते हुए जेलिना वेगा पर तंज कसा है। अब जिसकी चर्चा चारों तरफ होने लगी है।

लेसी एवंस ने जेलिना वेगा पर चीट करके मैच जीतने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने लिखा है कि वेगा ने उनके शरीर में बेबी ऑइल को लगाया था और इसी को उन्होंने मैच को हारने का कारण बताया है। इसके अलावा एवंस ने एक बड़ा दावा करते हुए यह भी कहा है कि ऑइल के कारण वेगा उनके कोबरा क्लच सबमिशन मूव से बाहर निकल पाई थीं।


लेसी एवंस यहीं पर नहीं रुकी। इसके बाद उन्होंने एक और ट्वीट करते हुए कहा है कि वो इस प्रकार की बातें बिल्कुल भी नहीं करना चाहती थी, लेकिन उनका मानना है कि वेगा से उनको इस पर जीत मिलनी चाहिए थी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि वेगा ने उनके साथ हो रहे मैच में काफी हद तक बेइमानी की है।

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version