Friday, February 13

Money in the Bank 2025: WWE में इस बार एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला। क्यूंकि Money in the Bank 2025 में जॉन सीना को कोडी रोड्स और जे उसो ने हरा दिया है। इस बार सीना ने लोगन पॉल के साथ अपनी टीम बनाई थी। लेकिन इस मैच में कोडी ने सीना को पिन करके अपनी टीम को जीत दिला दी।

वहीं उनकी इस जीत में सबसे बड़ा हाथ आर-ट्रुथ का था। इससे पहले ही आर-ट्रुथ को WWE से निकाल दिया गया था। लेकिन फिर भी उन्होंने वापसी करते ही सीना पर हमला कर दिया। इस मैच में उन्होंने आते ही सीना को उनके ही चैंपियनशिप बेल्ट से मारा। तभी इसके बाद कोडी ने सीना को पिन कर दिया।

RAW में नजर आ सकते हैं John Cena :-

John Cena and Cody Rhodes
John Cena and Cody Rhodes

इस बीच अब WWE रॉ के जनरल मैनेजर एडम पीयर्स ने बताया है कि सीना इस हफ्ते रॉ में दिखाई दे सकते हैं। क्यूंकि इस समय Night of Champions में अब 3 हफ्ते से भी कम का समय बचा है। इसके चलते हुए वह टीवी पर लगातार दिखाई दे सकते हैं। वहीं उनसे पूरी उम्मीद है कि वह इस शो में अपना टाइटल बचा लेंगे। क्यूंकि उन्होंने WWE बैकलैश के बाद से अपना टाइटल डिफेंड नहीं किया है।

John Cena and Cody Rhodes
John Cena and Cody Rhodes

इसके अलावा सीना और ट्रुथ के बीच Saturday Night Main Event में हुआ मैच नॉन-टाइटल मैच था। जबकि मनी इन द बैंक 2025 में कोई भी वर्ल्ड चैंपियनशिप डिफेंड नहीं की गई। वहीं इस बार सीना Night of Champions में ट्रुथ के खिलाफ अपना टाइटल डिफेंड कर सकते हैं। इसके अलावा ट्रुथ अब अपना असली नाम Ron Killings इस्तेमाल करेंगे।

Nikki Bella भी खेलेंगी अपना मुकाबला :-

महिलाओं में निक्की बेला भी रॉ में वापसी करने वाली हैं। इस साल उन्होंने विमेंस Royal Rumble मैच में हिस्सा लिया था। इसके अलावा WWE इवोल्यूशन अगले महीने होने वाला है। तभी तो अब निक्की बेला की वापसी से लग रहा है कि वह इस ऑल-विमेंस प्रीमियम लाइव इवेंट का हिस्सा भी हो सकती हैं। वहीं इस बार सैथ रॉलिंस और बेकी लिंच भी रॉ में ही होंगे।

Nikki Bella
Nikki Bella

इसके अलावा सैथ रॉलिंस ने दूसरी बार मनी इन द बैंक ब्रीफकेस जीता है। जबकि बेकी ने लायरा वाल्किरिया को हराकर विमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीती है। इस मैच के बाद लायरा ने आईसी चैंपियन पर हमला किया। कुल मिलाकर इस समय WWE में काफी कुछ हो रहा है। इस बार सीना की हार, ट्रुथ की वापसी, निक्की बेला की वापसी और रॉलिंस और लिंच की जीत से फैंस का काफी मनोरंजन हुआ है। तभी तो आने वाले हफ्तों में यहां पर और भी धमाके होने की उम्मीद है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version