Friday, February 13

Patna Pirates full squad: पटना पाइरेट्स की टीम प्रो कबड्डी लीग के इतिहास की सबसे सफल और चर्चित टीमों में से एक रही है। क्यूंकि साल 2014 के सीजन में बिहार की इस फ्रेंचाइजी ने अपने शानदार प्रदर्शन से सभी कबड्डी प्रेमियों का दिल जीता था।

इसके अलावा पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, पटना और रांची के हरीवंश ताना भगत इंडोर स्टेडियम में प्रशिक्षण लेने वाली पटना पाइरेट्स की टीम का मालिकाना हक उद्योगपति राजेश वी. शाह के पास है। वहीं यह टीम प्रो कबड्डी के इतिहास में तीन खिताब और हैट्रिक खिताब जीतने वाली इकलौती टीम है। अभी हाल ही में हुए प्रो कबड्डी लीग के 12 सीजन के ऑक्शन में पटना पाइरेट्स की टीम ने कई दिग्गज खिलाड़ियों को खरीदा है।

Patna Pirates
Patna Pirates

इसके चलते हुए यह टीम एक बार फिर से खिताब जीतने की तैयारी में भी लग गई है। इस टीम ने अपने कबड्डी सफर की शुरुआत साल 2014 में की थी। यह टीम इसके उद्घाटन सीजन से ही इस लीग का हिस्सा है। तब उस पहले सीजन में पटना पाइरेट्स की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया था। वहीं उस सीजन में जयपुर पिंक पैंथर्स की टीम ने इसका खिताब जीता था।

पटना पाइरेट्स ने रचा था इतिहास :-

Patna Pirates
Patna Pirates

इसके बाद साल 2015 में अगले सीजन को यू मुंबा की टीम ने खरीदा था। वहीं उस सीजन में भी यह पटना की टीम चौथे स्थान पर रही थी। लेकिन इसके बाद पटना पाइरेट्स का स्वर्णिम काल शुरू हो गया। क्यूंकि इसके बाद इस टीम ने साल 2016 से 2018 तक इसके ख़िताब जीते थे।

Patna Pirates
Patna Pirates

वहीं पटना की टीम ने इतिहास रचते हुए लगातार तीन बार खिताब भी जीते थे। तब इस टीम की हैट्रिक खिताबी जीत में स्टार रेडर प्रदीप नरवाल ने काफी धमाल मचाया था। लेकिन इस बार उन्होंने ऑक्शन में अनसोल्ड रहने के बाद 2 जूम 2025 को संन्यास का ऐलान कर दिया था।

ऑक्शन में खरीदे गए खिलाड़ी :- दीपक सिंह (FBM), अंकित जगलान (FBM), संकेत सावंत, मनिंदर सिंह, अमीन घोरबानी, मंदीप, सोमबीर और बालासाहेब शाहजी जाधव।

पटना पाइरेट्स के रिटेन किए गए खिलाड़ी :- हामिद मिर्जाई नादर, त्यागराजन युवराज, सुधाकर एम, अयान, नवदीप, दीपक और साहिल पाटिल।

पटना पाइरेट्स की पूरी टीम :- दीपक सिंह (FBM), अंकित जगलान (FBM), संकेत सावंत, मनिंदर सिंह, अमीन घोरबानी, मंदीप, सोमबीर और बालासाहेब शाहजी जाधव, हामिद मिर्जाई नादर, त्यागराजन युवराज, सुधाकर एम, अयान, नवदीप, दीपक और साहिल पाटिल।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version