Hockey India: हॉकी इंडिया ने बेंगलुरु के भारतीय खेल प्राधिकरण केंद्र में 20 अप्रैल से नौ मई तक लगाए जाने वाले सीनियर पुरुष राष्ट्रीय कोचिंग शिविर के लिए बीते दिन सोमवार को 36 संभावित खिलाड़ियों की घोषणा कर दी है। इसके चलते हुए अब भारतीय सीनियर पुरुष हॉकी टीम के कोचिंग शिविर के लिए हॉकी इंडिया ने 36 सदस्यीय संभावित खिलाड़ियों का एलान कर दिया है।

सीनियर पुरुष राष्ट्रीय कोचिंग शिविर के लिए खिलाड़ियों की हुई घोषणा :-

हॉकी इंडिया ने बेंगलुरु के भारतीय खेल प्राधिकरण केंद्र में 20 अप्रैल से नौ मई तक लगाए जाने वाले सीनियर पुरुष राष्ट्रीय कोचिंग शिविर के लिए बीते दिन सोमवार को 36 संभावित खिलाड़ियों की घोषणा कर दी है। इसके चलते हुए अब इस इस कोचिंग शिविर में टीम संयोजन, फिटनेस और मैच की परिस्थितियों की तरह अभ्यास सत्र आयोजित करने पर ध्यान केंद्रित किया जाने वाला है।

Harmanpreet Singh
image source : X

इसके अलावा अब भारतीय हॉकी खिलाड़ियों का यह शिविर इसलिए काफी ज्यादा महत्वपूर्ण है क्योंकि भारतीय पुरुष हॉकी टीम को इस साल एफआईएच प्रो लीग 2025-26 के यूरोपीय चरण, विश्व कप और एशियाई खेलों में भाग लेना है। इसके अलावा अब इस शिविर में उन विभागों की पहचान की जाएगी जिनमें टीम को और बेहतर बनने की जरूरत है।

अभ्यास शिविर के लिए चुने गए 36 संभावित खिलाड़ी इस प्रकार हैं :-

गोलकीपर: कृष्ण बहादुर पाठक, पवन, सूरज करकेरा, मोहित होनेनहल्ली शशिकुमार, प्रिंसदीप सिंह

डिफेंडर: अमित रोहिदास, जरमनप्रीत सिंह, संजय, हरमनप्रीत सिंह, जुगराज सिंह, सुमित, पूवन्ना चंदूरा बॉबी, यशदीप सिवाच, नीलम संजीप जेस, अमनदीप लाकड़ा

मिडफील्डर: राजिंदर सिंह, मनमीत सिंह, हार्दिक सिंह, मोइरांगथेम रबीचंद्र सिंह, विवेक सागर प्रसाद, विष्णु कांत सिंह, राज कुमार पाल, नीलकांत शर्मा, रोसन कुजूर, मनप्रीत सिंह

फॉरवर्ड: अभिषेक, सुखजीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा, मनदीप सिंह, अरजीत सिंह हुंदल, अंगद बीर सिंह, उत्तम सिंह, सेल्वम कार्थी, आदित्य अर्जुन लालगे, मनिंदर सिंह, दिलप्रीत सिंह।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version