Saturday, June 20

IPL 2026: आईपीएल 2026 का 31 वां मैच आज मंगलवार, 21 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स की टीम के बीच खेला जाएगा। वहीं इन दोनों टीमों के बीच आज यह मैच शाम 7:30 बजे से हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके अलावा आईपीएल 2026 सीजन के अपने पिछले मैच में SRH की टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को 10 रनों से हराया था।

जबकि एक अन्य मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने आरसीबी की टीम को 6 विकेट से रौंदा था। वहीं आज के इस मैच में भी ये दोनों टीमें जीत दर्ज करना चाहेंगी। लेकिन इससे पहले आइए इस मैच की पिच रिपोर्ट, प्रीव्यू और अन्य जरूरी बातों को भी एक बार जान लेते हैं।

इन दोनों टीमों के बीच अभी तक रही है कांटे की टक्कर :-

आईपीएल के इतिहास में इन दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 26 मैच ही खेले गए हैं। इन मैचों में खेलते हुए दिल्ली की टीम को इनमें से 12 मैच में जीत मिली है। जबकि इस बीच कुल 13 मैचों को सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने जीता है।

Sunrisers Hyderabad
Sunrisers Hyderabad

इसके अलावा आईपीएल 2025 के पिछले सीजन में इन दोनों टीमों के बीच कुल 2 मैच खेले गए थे। तब इनमें से एक मैच को दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 7 विकेट से जीता था। जबकि दूसरे मैच का तब कोई भी नतीजा नहीं निकल पाया था। वहीं आज भी इन दोनों के बीच एक अच्छा मैच देखने को मिलेगा।

आज इस तरह की हो सकती है DC की टीम :-

आईपीएल 2026 सीजन के अपने पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने आरसीबी की टीम को 6 विकेट से हराया था। तब उस मैच में दिल्ली टीम की तरफ से ट्रिस्टन स्टब्स और केएल राहुल ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी। जबकि गेंदबाजी में तब लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल ने शानदार प्रदर्शन किया था। वहीं आज के इस मैच में उन सब से उसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

Delhi Capitals
Delhi Capitals

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित एकादश : केएल राहुल (विकेटकीपर), प्रथुम निशंका, नितीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, आकिब नबी, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी,

DC के इम्पैक्ट सब प्लेयर : टी नटराजन, समीर रिजवी, आकिब नबी, पृथ्वी शॉ

आज इस संयोजन के साथ उतर सकती है SRH की टीम :-

आईपीएल 2026 सीजन के अपने पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को 10 रनों से हराया था। तब इस मैच में हैदराबाद टीम की तरफ से अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन ने शानदार पारियां खेली थी। जबकि गेंदबाजी में ईशान मलिंगा और नितीश कुमार रेड्डी ने शानदार गेंदबाजी की थी। तभी तो आज के इस मैच में भी हैदराबाद की टीम को इन सभी से उसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद रहने वाली है।

Sunrisers Hyderabad
Sunrisers Hyderabad

SRH टीम की संभावित 11 :- एसआरएच की संभावित एकादश : ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन, नितीश रेड्डी, अनिकेत वर्मा, हर्ष दुबे, जयदेव उनादकट, प्रफुल हिंगे और साकिब हुसैन।

SRH के इम्पैक्ट सब्स प्लेयर : कामिन्दु मेंडिस,शिवम मावी, ईशान मलिंगा और सलिल अरोड़ा।

आज ऐसा रहने वाला है हैदराबाद की पिच का मिजाज :-

हैदराबाद के राजीव गांधी स्‍टेडियम की पिच काफी सपाट रहती है। जिसके चलते हुए यहां पर गेंदबाजों को ज्यादा मदद नहीं मिलती है। फिर भी यहां पर तेज गेंदबाजों की तुलना में स्पिन गेंदबाज ज्यादा असरदार साबित होते हैं।

Rajiv Gandhi International Cricket Stadium Pitch Report
Rajiv Gandhi International Cricket Stadium Pitch Report

तभी तो आज यहां पर सभी तेज गेंदबजों को विकेट लेने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। इसके अलावा अगर एक बार यहां पर बल्लेबाज की नजर जम गई तो वह बड़े-बड़े शॉट्स खेलने लगता है। वहीं इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 163 रन का रहा है।

कैसा रहने वाला है आज हैदराबाद का मौसम :-

भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार आज मंगलवार, 21 अप्रैल को हैदराबाद में मौसम बादलों वाला रहने वाला है। इसके अलावा आज यहां पर अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक जा सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तक रहने की उम्मीद है। इसके अलावा आज यहां पर बारिश की भी 90 प्रतिशत संभावना है। जिसके चलते हुए आज यहां पर बारिश मैच में अपना खलल डाल सकती है।

आज इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर होंगी नजरें :-

सनराइजर्स हैदराबाद टीम के लिए हेनरिक क्लासेन ने पिछले 10 मैचों में 57.38 की औसत से 459 रन बनाए हैं। जबकि कप्तान ईशान के बल्ले से पिछले 10 मैचों में 371 रन आए हैं। इसके अलावा दिल्ली कैपिटल्स टीम के लिए केएल राहुल ने पिछले 10 मैच में 162.55 की स्ट्राइक रेट से 343 रन बनाए हैं।

Ishan Kishan
Ishan Kishan

जबकि गेंदबाजी में ईशान मलिंगा ने पिछले 10 मैच में 8.91 की इकॉनमी से 16 विकेट लिए हैं। वहीं दिल्ली के लिए कुलदीप यादव ने पिछले 9 मैचों में 8.91 की इकॉनमी से 8 विकेट लिए हैं।

कब और कहां देखें आज यह मैच :-

सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स की टीम के बीच आज यह मैच शाम 7 : 30 बजे से हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके अलावा आप सभी इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version