पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में आज 29वां मुकाबला मुल्तान सुल्तांस और रावलपिंडी पिंडिज़ के बीच खेला जाएगा। प्लेऑफ के लिहाज से यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम है।
तो चलिए जानते हैं मुल्तान सुल्तांस और रावलपिंडी पिंडिज़ के इस मुकाबले की पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड रिकॉर्ड, संभावित प्लेइंग 11 और मौसम का हाल।
मुल्तान सुल्तांस बनाम रावलपिंडी पिंडिज़ हेड टू हेड
- कुल मैच: 0
- मुल्तान सुल्तांस जीता: 0
- रावलपिंडी पिंडिज़ जीता: 7
- नो रिजल्ट: 0
नेशनल स्टेडियम कराची पिच रिपोर्ट
नेशनल स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए काफी अच्छी मानी जाती है। हालांकि, इस सीजन में यहां पाकिस्तान सुपर लीग के कई मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसके कारण पिच अब थोड़ी धीमी हो गई है और रन बनाना आसान नहीं रहा है।
इस सीजन कराची में पहले बल्लेबाजी करते हुए औसत स्कोर 153-160 रन के बीच रहा है। ऐसे में जो टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए इससे बड़ा स्कोर बनाती है, उसके जीतने के चांस काफी बढ़ जाते हैं।
इस विकेट पर स्पिन गेंदबाजों को ज्यादा मदद मिलती है और वही अधिक विकेट लेते हैं। पिछले 10 मुकाबलों में तेज गेंदबाजों ने 41% (46 विकेट) और स्पिनर्स ने 59% (74 विकेट) विकेट लिए हैं।
- पहली पारी का एवरेज स्कोर: 156 रन
- दूसरी पारी का एवरेज स्कोर: 149 रन
- पेसर्स के विकेट: 41% (46 विकेट)
- स्पिनर्स के विकेट: 59% (74 विकेट)
कराची का मौसम कैसा रहेगा?
मौसम विभाग के अनुसार 21 अप्रैल को कराची का मौसम पूरी तरह साफ रहने वाला है। आज यहां अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने का अनुमान है। मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है, ऐसे में दर्शकों को एक शानदार मुकाबला देखने को मिल सकता है।
कब और कहां देखें मैच?
मुल्तान सुल्तांस और रावलपिंडी पिंडिज़ के बीच यह मुकाबला आज कराची के नेशनल स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। इस मैच का प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग भारत में उपलब्ध नहीं होगी।
संभावित प्लेइंग 11
मुल्तान सुल्तांस: जोश फिलिप, शान मसूद, स्टीव स्मिथ, एश्टन टर्नर (कप्तान), साहिबजादा फरहान, मोहम्मद नवाज, डेलानो पोटगीटर, मोहम्मद वसीम जूनियर, पीटर सिडल, तबरेज शम्सी, अरशद इकबाल।
रावलपिंडी पिंडिज़: शाहज़ेब खान, उस्मान ख्वाजा, मोहम्मद रिज़वान (कप्तान/विकेटकीपर), डेरिल मिशेल, कामरान गुलाम, कोल मैककोन्ची, रिशद हुसैन, अमाद बट, नसीम शाह, मोहम्मद आमिर।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







