Tennis: बेलारूस की स्टार टेनिस खिलाड़ी आर्यना सबालेंका ने डब्ल्यूटीए रैंकिंग में अपना दबदबा बनाए रखते हुए नंबर 1 का स्थान बनाए रखा है। जबकि इस बार उन्होंने स्टटगार्ट ओपन में हिस्सा भी नहीं लिया था, तब भी पहले स्थान पर बनीं हुई हैं। उनके अलावा इस बार कजाकिस्तान की टेनिस खिलाड़ी एलेना रिबाकिना ने एक और खिताब जीतकर दूसरे स्थान पर अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है।

लंबे समय से नंबर 1 पर बरकरार हैं सबालेंका :-

बेलारूस की स्टार टेनिस खिलाड़ी आर्यना सबालेंका ने लगातार 79वें और कुल मिलाकर 90वें हफ्ते की शुरुआत टॉप पर की है। इसके अलावा बीते साल स्टटगार्ट में रनर-अप रहने के कारण मिले प्वाइंट्स का बचाव न करने का फैसला लेने के बाद भी उन्होंने रिबाकिना पर 2,395 प्वाइंट्स की बड़ी बढ़त बना रखी है। लेकिन रिबाकिना के पोर्श टेनिस ग्रैंड प्रिक्स का खिताब जीतने के बाद यह अंतर थोड़ा कम जरूर हो गया है। इसके अलावा रिबाकिना ने फाइनल में कैरोलिना मुचोवा को शिकस्त देकर इस सीजन का अपना दूसरा और करियर का 13वां खिताब जीता है।

Aryna Sabalenka
Aryna Sabalenka

इसके अलावा अब इन चोटी की 2 खिलाड़ियों के बाद कोको गॉफ और इगा स्वियातेक दोनों ही स्टटगार्ट के क्वार्टर-फाइनल से बाहर होने के कारण रैंकिंग में ऊपर चढ़ने का मौका चूक गईं हैं। जबकि स्वियातेक टीनएज सनसनी मिरा एंड्रीवा से हारने के बाद गॉफ से आगे नहीं निकल पाईं हैं। इसके अलावा एंड्रीवा सेमीफाइनल में पहुंचीं थी और अब वह वर्ल्ड नंबर 8 पर पहुंच गईं हैं। जबकि मुचोवा के फाइनल तक पहुंचने से उनकी रैंकिंग 11वें स्थान पर पहुंच गई है। वहीं इस टूर्नामेंट के दौरान गॉफ और एलिना स्वितोलिना जैसी खिलाड़ियों पर अहम जीत दर्ज करने के बाद वह टॉप 10 में वापसी करने के काफी करीब पहुंच गई हैं।

Elena Rybakina
Elena Rybakina

इसके अलावा यूक्रेन की मार्टा कोस्त्युक ने अपने ही देश की वेरोनिका पोड्रेज को हराकर करियर का दूसरा खिताब जीता था। वहीं अब यह पहला ऐसा डब्ल्यूटीए फाइनल था जिसमें दोनों खिलाड़ी यूक्रेन की थीं। वहीं इस सीजन की शुरुआत में चोट के कारण कुछ समय बाहर रहने के बाद शानदार वापसी करते हुए कोस्त्युक पांच स्थान ऊपर चढ़कर 23वें स्थान पर पहुंच गईं। इसके अलावा पोड्रेज 62 पायदान ऊपर चढ़कर अपने करियर की सबसे ऊंची 147वीं रैंक पर पहुंच गई हैं।

Coco Gauff
Coco Gauff

इसके अलावा रैंकिंग में ऊपर चढ़ने वाली अन्य प्रमुख खिलाड़ियों में, जर्मनी की तात्याना मारिया रूएन में सेमीफाइनल तक पहुंचने के बाद 54वीं रैंक पर पहुंच गईं हैं। जबकि तुर्की की जेनेप सोनमेज स्टटगार्ट में जैस्मीन पाओलिनी के खिलाफ टॉप 10 में अपनी पहली ऐतिहासिक जीत के बाद अपने करियर की सबसे ऊंची 67वीं रैंक पर पहुँच गईं हैं। वहीं अमेरिकी खिलाड़ी एलिसिया पार्क्स भी 84वीं रैंक पर पहुंच गई हैं।

Karolína Muchová
Karolína Muchová

इसके अलावा रैंकिंग में नीचे की ओर सिनजा क्रौस टॉप 100 के करीब पहुंच गईं हैं। जबकि माजा च्वालिंस्का ने दमदार डब्ल्यूटीए 125 खिताबी प्रदर्शन के बाद करियर की सर्वश्रेष्ठ 118वीं रैंकिंग हासिल की थी। जबकि टायरा कैटेरिना ग्रांट और रॉबिन मोंटगोमरी ने भी आईटीएफ और डब्ल्यूटीए सर्किट में शानदार वापसी के बाद बड़ी छलांग लगाई है। इसके अलावा सारा सोरिबेस टोरमो ने खिताबी जीत के साथ अपनी वापसी जारी रखी है। इसके अलावा चेक किशोरी एलेना कोवाचकोवा ने आईटीएफ फाइनल में पहुंचकर करियर की नई सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल कर ली है। जबकि जेलेना ओस्टापेंको को बड़ा झटका लगा है और अब वह 40वें स्थान पर खिसक गईं हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version