Friday, February 13

WTC Final: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 का फाइनल मैच दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बीच 11 जून से खेला जाएगा। इस बार मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई टीम अपने खिताब का बचाव करने उतरने वाली है। तभी तो इस मैच में उनके स्टार तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड से काफी शानदार प्रदर्शन की उम्मीद रहने वाली है। क्यूंकि वह अभी तक किसी भी बड़े टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला नहीं हारे हैं। आइए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उनके प्रदर्शन पर एक नजर डाल लेते हैं।

लॉर्ड्स मैदान में हेजलवुड के आंकड़े :-

इस बार यह फाइनल मैच लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। वहीं ऑस्ट्रेलिया के इस स्टार तेज गेंदबाज हेजलवुड ने यहां 3 टेस्ट खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 6 पारियों में 26.15 की गेंदबाजी औसत से 13 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/58 का रहा है।

Josh Hazlewood
Josh Hazlewood

इसके अलावा उन्होंने इंग्लैंड में अभी तक कुल 12 टेस्ट मैच खेले हैं। इस मैचों की 22 पारियों में खेलते हुए उन्होंने 26.07 की गेंदबाजी औसत से 52 विकेट लिए हैं। इस बीच उन्होंने 2 बार 5 विकेट हॉल भी लिया है। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/30 विकेट का रहा है।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हेजलवुड का प्रदर्शन :-

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज हेजलवुड ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना पहला मैच साल 2016 में खेला था। तब से लेकर अभी तक उन्होंने कुल 8 टेस्ट मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 15 पारियों में 26.55 की गेंदबाजी औसत के साथ 34 विकेट लिए हैं।

Josh Hazlewood
Josh Hazlewood

वहीं अफ्रीका की टीम के खिलाफ उन्होंने 1 बार 5 विकेट हॉल भी लिया है। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6/89 विकेट का रहा है। अपने पूरे टेस्ट करियर में उन्होंने सबसे ज्यादा विकेट (76) इंग्लैंड के खिलाफ लिए हैं।

WTC 2023-25 के चक्र में हेजलवुड के आंकड़े :-

WTC 2023-25 के चक्र में ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज हेजलवुड के आंकड़े काफी शानदार रहे हैं। इस दौरान उन्होंने 13 टेस्ट की 34 पारियों में खेलते हुए 19.68 की शानदार गेंदबाजी औसत के साथ 57 विकेट लिए हैं।

Josh Hazlewood
Josh Hazlewood

इसके अलावा इस बीच उन्होंने 3 बार 4 विकेट हॉल और 3 बार ही 5 विकेट हॉल लिए हैं। इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/31 विकेट का रहा है। इस टीम के लिए उनसे ज्यादा विकेट नाथन लियोन (66), मिचेल स्टार्क (72) और पैट कमिंस (73) के नाम है।

जोश हेजलवुड का टेस्ट करियर :-

जोश हेजलवुड ने अपना पहला टेस्ट मैच साल 2014 में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ ही खेला था। तब से लेकर अभी तक उन्होंने कुल 72 मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 135 पारियों में 24.57 की उम्दा गेंदबाजी औसत के साथ 279 विकेट लिए हैं।

Josh Hazlewood
Josh Hazlewood

वहीं इस दौरान उन्होंने 11 बार 4 विकेट हॉल और 12 बार 5 विकेट हॉल भी लिया है। इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6/67 विकेट का रहा है। इसके अलावा इस साल हेजलवुड अपना पहला टेस्ट मैच खेलते हुए भी दिखाई दिए थे, क्यूंकि उन्होंने चोट से उबरने के बाद वापसी की थी।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version