Wednesday, February 11

WWE एक ऐसा रेसलिंग इवेंट्स है, जिसे पूरी दुनिया में देखा जाता है। रेसलिंग के साथ-साथ इसमें कई बार ऐसी घटनाएं भी हो जाती है, जिसका फैंस भरपूर मजा लेते हैं। WWE के स्टार्स रिंग में विरोधी को धूल चटाने के अलावा फैंस का मनोरंजन करने से भी पीछे नहीं हटते हैं। इसी वजह से कई रेसलर आज इस मुकाम पर खड़े हैं, जिनकी दिवानगी फैंस के सर चढ़कर बोलती है। ये स्टार्स ही WWE को दर्शकों के बीच लोकप्रिय बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। आज ऐसे ही पांच डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलर के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, जो आज भी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं।

Photo Source: Twitter
Photo Source: Twitter

 जॉन सीना

 जॉन सीना WWE के एकमात्र ऐसे सुपरस्टार हैं, जिनके आलोचक से ज्यादा प्रशंसक मौजूद हैं। जॉन सीना को रिंग में कभी भी विरोधी पहलवान के साथ चीट करते हुए नहीं देखा गया। ये ही कारण है कि लोग उनके आएदिन दिवाने होते गए और वो दर्शकों के दिलों में राज करने वाले रेसलर बन गए।  

 ड्वेन जॉनसन

 जिनको आज दुनिया द रॉक के नाम से जानती है, दरअसल उनका असली नाम ड्वेन जॉनसन है। ड्वेन जॉनसन आज पूरी दुनिया में किसी परिचय के मौहताज नहीं हैं। WWE के लिहाज से उनका नाम सबसे लोकप्रिय रेसलर के तौर पर लिया जाता है। द रॉक के पास दर्शकों के साथ तालमेल बनाने में गजब की क्षमता है। रिंक में उनके मूव दर्शकों को काफी पसंद आते हैं।

 द अंडरटेकर

 द अंडरटेकर लोकप्रियता के मामले में किसी भी अन्य रेसलर से कम नहीं हैं। फैंस उनकी रिंग में होने वाली एंट्री के लिए काफी उत्साहित होते हैं। अंडरटेकर ने कई बार ऐसे कारनामे किए हैं, जब लोगों को लगा कि वो मर गए हैं, लेकिन ऐसा नहीं था। एक बार जलते ताबूत से बाहर निकलकर उन्होंने लोगों के हैरान कर दिया। इसके बाद वो लोगों के बीच काफी लोकप्रिय होने लगे।

 हल्क होगन

 हल्क होगन को डब्ल्यूडब्ल्यूई के इतिहास का सबसे बड़ा और लोकप्रिय सुपरस्टार माना जाता है। रिंग में उनकी मौजूदगी भयावह होती थी। ये ही कारण था कि उन्होंने बेहद कम समय में लोगों को अपना दिवाना बना लिया था। साल 1980 में WWE के इतिहास का उदय था और यही वो समय था जब हल्क होगन अपने कुश्ती करियर में चरम पर थे।

 स्टोन कोल्ड

 WWE को हल्क युग के बाद एक ऐसे रेसलर की जरूरत थी, जो वास्तव में शक्तिशाली और निडर हो। WWE की इस कमी को स्टोन कोल्ड ने बखूबी पूरा किया। स्टोन की बियर की बोतल के साथ वाली एंट्री को लोग बेहद पसंद करते हैं। कई लोगों का मानना है कि स्टोन कोल्ड का WWE को पॉपुलर बनाने में अहम योगदान है।

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version