WWE: रोमन रेंस के भाई सोलो सिकाओ को एक महिला सुपरस्टार से चुनौती मिल रही है। दरअसल, विमेंस चैंपियन रिया रिप्ली (Rhea Ripley) ने हाल में ही सोलो सिकाआ के साथ मैच लड़ने की इच्छा जाहिर की है। इससे पहले भी ये दोनों कुछ वक्त के लिए रिंग के एक दूसरे के खिलाफ भिड़ चुके हैं। इसके बाद से अंदाजा लगाया जा रहा था कि ये दोनों रिंग में कभी ना कभी एक दूसरे के खिलाफ देखे जा सकते हैं। इसके अलावा ये दोनों रेसलर खुद भी ऐसा चाहते थे।

गौरतलब है कि WWE on Fox ने कुछ वक्त पहले एक ट्वीट करते हुए डब्ल्यूडब्ल्यूई के फैंस से चार में एक विकल्प चुनने के लिए कहा था। दरअसल, ऐसा वो डब्ल्यूडब्ल्यूई में देखना चाहते थे। दर्शकों के साथ साझा की गई तस्वीर व एक चुनने वाले ऑप्शन में रिया रिप्ली vs सोलो सिकोआ के की भी फोटो थी। इसके बाद रिया रिप्ली भी रिएक्शन देने में पीछे नहीं हटी। उन्होंने इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए हैंड जेस्टर इमोजी पोस्ट कर रोमन रेंस के भाई सोलो सिकोआ के खिलाफ मैच लड़ने की दिली इच्छा जाहिर की।

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version