Saturday, July 12

Career in Sports: अगर आप भी स्पोर्ट्स में रूची रखते हैं, तो ये खबर आपके लिए फाइदेमंद साबित होने वाली है। इस लेख में स्पोर्ट्स के क्षेत्र में करियर बनाने के विकल्प पर चर्चा करेंगे। आपको कुछ ऐसे कोर्स के बारे  में बताएंगे जिसके बाद आप एक खिलाड़ि के तौर पर नहीं, बल्कि एक जानकारी साझा करने वाले व्यक्ति के तौर पर अपने भविष्य का निर्माण इस क्षेत्र में कर पाएंगे। जिन कोर्स के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं, वो आपके बजट के अनुसार होंगे। इसके अलावा इसके लिए आपको बड़ी-बड़ी डिग्रियों की जरूरत भी नहीं है। 12वीं पास करने के बाद आप इन सभी कोर्स को कर सकते हैं।है। चलिए अब आपको स्पोर्ट्स के क्षेत्र में बेहतरीन करियर बनाने वाले इन शानदार कोर्स के बारे में बताते हैं।

यदि आप स्पोर्ट्स के फील्ड से लगाव रखते हैं और इसके बारे में अपडेट रहते हैं, तो ऐसे में आप इससे संबंधित स्पोर्ट्स एंकरिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग या फिर कमेंट्री भी कर सकत हैं। अब इसके लिए आपको स्पोर्ट्स जर्नलिज्म का कोर्स करना होगा। ये बेहद शानदार विकल्प है। इस कोर्स को आप अपनी 12वीं की क्लास पुरी करके कर सकते हैं। इसमें आप डिग्री या फिर डिप्लोमा कर सकते हैं। यदि आपको इसके भी आगे की पढ़ाई करनी है तो इसके लिए मास्टर व पीएडी भी कर सकते हैं। यदि बात करे इसके शुरुआती सैलरी की तो 30 से 40 हजार रुपये तक आपको मीडिया हाउस प्रदान कर सकता है। इसके बाद आपके अनुभव के आधार पर आपकी सैलरी में बढ़ोत्तरी होती जाएगी।

स्पोर्ट्स जर्नलिज्म के कुछ बेहतरीन कॉलेज 

  1. इंडियन इंस्टीट्यूड ऑफ जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया, बैंगलोर
  2. लेडी श्री राम महिला कॉलेज, नई दिल्ली
  3. सिम्बायोसिस इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया एंड कम्युनिकेशन, पूणे
  4. क्राइस्ट कॉलेज, बैंगलोर
  5. स्कूल ऑफ कम्युनिकेशन, मणिपाल
Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version