WWE के सुपरस्टार सैथ रॉलिंस ने हाल में ही अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को डिफेंड कर अपने सभी चाहने वालों को खुश कर दिया था। इस दौरान उनका सामना फिन बैलर से हुआ था। इस मैच में सैथ हर वक्त टाइटल के दांव को खास बनाने की कोशिश कर रहे थे और इसमें वह सफल भी हुए। इन सब के बाद सैथ रॉलिंस ने इस पर अपनी राय भी दी है और अपने पूराने साथी रोमन रेंस की खूब प्रंशसा की है। आइए जानते हैं कि आखिर सैथ ने रोमन के बारे में क्या कहा है।
सैथ ने की रोमन की तारीफ
सैथ रोलेंस ने वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियशिप के खिताब को डिफेंड करने व रोमन रेंस के बारे में बात करते हुए कहा कि, “मेरे कहने का मतलब है कि जब भी हम वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को डिफेंड करने के लिए रिंग में जाते हैं, तो हम इसका कद बढ़ाते हैं। हमे पहले दिन से ही पता था कि ये हमारा लक्ष्य है। आपने यह चीज तो देखी होगी कि रोमन रेंस ने यूनिवर्सल टाइटल के लिए क्या किया था। यह रन काफी खास रहा है और इसकी तुलना किसी से नहीं की जा सकती है।”
बता दें, फिन बैलर और सैथ रॉलिंस के बीच एक शानदार मैच देखने को मिला। इन दोनों की स्टीरीलाइन काफी बेहतरीन थी। मनी इन द बैंक 2023 के दौरान फिन बैलर और सैथ रॉलिंस दोनों का प्रदर्शन अच्छा रहा था। इस मैच में लग रहा था कि टाइटल किसी के भी हाथ में जा सकता है और फिर अतं में डेमियन प्रीस्ट ने रिंगसाइड पर फिन बैलर का ध्यान भटकाया। यही कारण था कि सैथ रॉलिंस ने टाइटल को अपने नाम किया।
ये भी पढ़ें: लोगन पॉल ने कुछ इस तरह दिए WWE में वापसी के संकेत
स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on करें। इसके अलावा हमें Facebook, Twitter पर फॉलो व YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें।







