Tuesday, March 10

जंतर-मंतर पर योन उत्पीड़न के आरोप में बैठे हुए पहलवानों की खबर जोर पकड़ रही है। बीते कई दिनों से खबर देश में सुर्खियां बटोर रही है। पहलवान कुश्ती संघ अध्यक्ष ब्रजभूषण की गिरफ्तारी को लेकर धरने पर बैठे हुए हैं। ऐसे में केंद्र सरकार ने उनकी कई बातों को मान भी लिया है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए महिला डीसीपी की निगरानी में 10 सदस्यीय टीम का गठन कर दिया है। लेकिन धरने पर बैठे हुए पहलवान अब भी अपनी मांगों को पूरा ना होने की बात कह कर धरने प्रदर्शन के लिए अड़े हुए हैं। इसके अलावा भारतीय ओलंपिक संघ के द्वारा ब्रजभूषण सिंह और रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के पदाधिकारियों पर लिए गए एक्शन से संतुष्ट नहीं हैं।

प्रदर्शन को दबाने की कोशिश- विनेश फोगाट

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी पहलवानों से धरना प्रदर्शन को खत्म करने की अपील की थी। लेकिन अब ऐसा लगता है कि उनकी बातों का धरने पर बैठे हुए पहलवानों  पर कोई असर नहीं हो रहा है।  ये ही कारण है कि खेल मंत्री के द्वारा की गई अपील के दूसरे दिन पहलवानों ने जंतर-मंतर से हूंकार भरी और इस दौरान विनेश फोगाट ने कहा कि पहलवान अब अपने प्रदर्शन का दायरा बढ़ाएंगे। उन्हें ऐसा लगता है कि इस आंदोलन को दबाने की कोशिश की जा रही है। जहां पर हम लोग (जंतर मंतर) प्रदर्शन कर रहे हैं, उस स्थान को जेल में तब्दील किया जा रहा है।


अनुराग ठाकुर की अपील 

जंतर-मंतर पर पिछले 22 दिनों से ब्रजभूषण सिंह की गिरफ्तारी को लेकर हो रहे धरना प्रदर्शन पर खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने पहलवानों से अपील की थी। उन्होंने हमीरपुर में एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि, “पहलवानों की मांग पर कमेटी बनाई जा चुकी है। उनकी बातें सुनी जा रही हैं। IOA (इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन) की बनाई गई एड-हॉक कमेटी रेसलिंग फेडरेशन का काम देख रही है। पहलवानों को देश के कानून पर भरोसा रखना चाहिए और प्रदर्शन को बंद कर देना चाहिए।”

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version