Top 5 WWE Legends Who Could Return in WrestleMania 43 Saudi Arabia 2027: WWE की रेसलमेनिया को प्रो रेसलिंग का सबसे बड़ा इवेंट माना जाता है और 2027 में यह शो पहली बार अमेरिका और कनाडा से बाहर आयोजित होने जा रहा है। WWE ने ऐलान किया है कि WrestleMania 43 का आयोजन सऊदी अरब की राजधानी रियाद में किया जाएगा और यह दो रातों का एक खास इवेंट होगा।
ऐसे में फैंस की उम्मीदें आसमान छू रही हैं कि इस खास मौके पर कई पुराने दिग्गज रेसलर्स भी वापसी कर सकते हैं। आइए जानते हैं उन पांच WWE सुपरस्टार्स के बारे में, जिनके रियाद में रेसलमेनिया में वापसी करने की सबसे ज्यादा संभावना है।
ये 5 दिग्गज WWE सुपरस्टार्स WrestleMania 43 में वापसी कर सकते हैं
1. द रॉक (The Rock)
‘फाइनल बॉस’ द रॉक का नाम इस लिस्ट में सबसे ऊपर है। द रॉक WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं और हाल ही में उन्होंने TKO बोर्ड में भी जगह बनाई है। ऐसे में उनके WrestleMania 43 में आने की संभावना काफी बढ़ गई है। फैंस को सबसे ज्यादा उम्मीद है कि वे अपने असली चचेरे भाई और पूर्व WWE वर्ल्ड चैंपियन रोमन रेंस के खिलाफ मुकाबला कर सकते हैं। यह मैच प्रो रेसलिंग इतिहास के सबसे बड़े ड्रीम मैच में से एक माना जाएगा और सऊदी अरब में इस मैच के होने से यह शो और भी यादगार बन सकता है।
2. द अंडरटेकर (The Undertaker)
रेसलमेनिया का जिक्र हो और द अंडरटेकर का नाम न आए, ऐसा संभव ही नहीं है। ‘द फिनॉम’ ने भले ही रिटायरमेंट ले लिया हो, लेकिन कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि उन्हें WrestleMania 43 के लिए मनाया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो फैंस को एक बार फिर से उनका आइकॉनिक एंट्रेंस देखने को मिलेगा। हालांकि अभी यह तय नहीं है कि द अंडरटेकर किसके खिलाफ उतरेंगे, लेकिन उनका नाम शामिल होते ही शो का ग्लैमर कई गुना बढ़ जाएगा।
3. स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन (Steve Cold Austin)
स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन को WWE इतिहास का सबसे बड़ा सुपरस्टार माना जाता है। रेसलमेनिया जैसे बड़े शो में उनकी मौजूदगी इसे खास बना देती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऑस्टिन भी रियाद में होने वाले इस दो-दिवसीय रेसलमेनिया का हिस्सा बन सकते हैं। अगर वे रिंग में उतरते हैं तो उनका मुकाबला सीएम पंक के खिलाफ हो सकता है, जो किसी ड्रीम मैच से कम नहीं होगा। फैंस के लिए यह मुकाबला पुराने दिनों की यादें ताजा कर देगा।
4. शॉन माइकल्स (Shaun Michales)
‘द हार्टब्रेक किड’ शॉन माइकल्स को मिस्टर रेसलमेनिया कहा जाता है। वे अपने करियर में कई बार इस इवेंट को यादगार बना चुके हैं। अब चर्चा है कि शॉन माइकल्स भी WrestleMania 43 में रिंग में वापसी कर सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो फैंस के लिए यह किसी सपने के सच होने जैसा होगा। शॉन माइकल्स का करिश्मा और उनकी इन-रिंग स्किल्स रियाद में होने वाले इस शो को एक अलग ही लेवल पर ले जाएंगी।
5. जॉन सीना (John Cena)
इस लिस्ट का सबसे मुश्किल नाम है जॉन सीना। वे इस साल अपने रिटायरमेंट टूर पर हैं और साफ कह चुके हैं कि इसके बाद वे फिर रिंग में नहीं उतरेंगे। लेकिन WWE में कहा जाता है कि ‘नेवर से नेवर’। ऐसे में यह संभव है कि WrestleMania 43 के लिए सीना को मनाया जाए और वे अपने करियर का आखिरी मैच खेलें। अगर ऐसा हुआ तो यह फैंस के लिए एक इमोशनल मोमेंट होगा और रेसलमेनिया के इस खास शो में चार चांद लगा देगा।
सऊदी अरब में होगा रेसलमेनिया का ऐतिहासिक इवेंट
WrestleMania 43 का आयोजन WWE इतिहास का सबसे बड़ा और सबसे खास इवेंट बनने जा रहा है। पहली बार यह शो अमेरिका और कनाडा के बाहर होगा और दो रातों तक चलेगा। ऐसे में द रॉक, द अंडरटेकर, स्टीव ऑस्टिन, शॉन माइकल्स और जॉन सीना जैसे दिग्गजों की मौजूदगी इस शो को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकती है। फैंस को उम्मीद है कि 2027 में रियाद का यह शो एक ऐतिहासिक पल साबित होगा जिसे आने वाले सालों तक याद रखा जाएगा।
WWE से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







