Wednesday, March 4

WWE के मेगा इवेंट Money in the Bank 2025 की तैयारियां जोरों पर हैं। स्मैकडाउन के ताजा एपिसोड में दो बड़ी खबरें सामने आईं, एक ओर टिफनी स्ट्रैटन ने अपने वीमेंस चैंपियनशिप का बचाव किया, वहीं दूसरी ओर एलेक्सा ब्लिस ने मनी इन द बैंक लैडर मैच के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

टिफनी स्ट्रैटन बनीं ‘डॉमिनेंट क्वीन’

WWE Money in the Bank 2025
WWE Money in the Bank 2025/Getty Images

स्मैकडाउन के मेन इवेंट में टिफनी स्ट्रैटन का मुकाबला नाया जैक्स से हुआ। मैच के दौरान हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। जब नाओमी चेयर लेकर पहुंचीं, तभी जेड कार्गिल ने उन्हें रोक दिया। इसी दौरान स्ट्रैटन ने मौके का फायदा उठाते हुए चेयर से जैक्स पर ड्रॉपकिक मारी और फिर ‘प्रीटिएस्ट मून्सॉल्ट एवर’ लगाकर चैंपियनशिप रिटेन कर ली।

एलेक्सा ब्लिस ने टिकट किया पक्का

वहीं, एक और धमाकेदार मैच में एलेक्सा ब्लिस, चेल्सी ग्रीन और मिचिन के बीच तगड़ा मुकाबला हुआ। चेल्सी ने जीत की कोशिश में चालाकी दिखाई, लेकिन ब्लिस ने ‘सिस्टर अबिगेल डीडीटी’ मारते हुए मैच को अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ब्लिस अब Money in the Bank लैडर मैच का हिस्सा बन चुकी हैं।

7 जून को होगा बड़ा धमाका

WWE का यह बहुप्रतीक्षित इवेंट 7 जून को लॉस एंजेलिस के इंटुइट डोम में आयोजित होगा। खास बात यह है कि इस बार Money in the Bank का लाइव प्रसारण पहली बार नेटफ्लिक्स पर होगा।

फैंस के लिए स्पेशल मर्चेंडाइज़

इवेंट से पहले WWE ने कुछ खास मर्चेंडाइज़ भी लॉन्च किए हैं, जिनमें एलेक्सा ब्लिस की स्टाइलिश लेदर जैकेट, फंको पॉप फिगर, और टिफनी स्ट्रैटन की “Tiffy Time” जैकेट और टी-शर्ट शामिल हैं। फैंस के बीच इनकी डिमांड काफी बढ़ रही है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version