रोमन रेंस केवल अपने कज़िन्स द उसोज़ के लिए WWE Survivor Series 2025 WarGames मैच में शामिल हुए हैं।
WWE Survivor Series WarGames 2025 इस साल का आखिरी बड़ा Premium Live Event है और इसे लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है। यह इवेंट 29 नवंबर को सैन डिएगो के पेटको पार्क में होने जा रहा है, जहाँ WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स एक ही रात रिंग में उतरेंगे। जॉन सीना, रोमन रेंस, ब्रॉक लेसनर, कोडी रोड्स और कई अन्य दिग्गजों की मौजूदगी इसे और खास बनाती है।
पिछले कुछ हफ्तों में RAW और SmackDown पर कई ऐसी घटनाएं देखने को मिली हैं जिससे WarGames मैचों में बड़ी धोखों की संभावना बेहद बढ़ गई है। फैंस भी उत्सुक हैं कि कौन अपने साथियों को बीच रिंग में धोखा देगा और कहानी को पूरी तरह बदल देगा।
चलिए जानते हैं वो 5 बड़े धोखे जो Survivor Series WarGames 2025 में देखने को मिल सकती हैं।
WWE Survivor Series 2025 WarGames में देखने को मिल सकते हैं ये टॉप 5 सबसे बड़े धोखे
5. कायरी सैन – असुका से आज़ादी की शुरुआत
कायरी सैन इस साल की विमेंस WarGames टीम का हिस्सा हैं, जहाँ उनकी जोड़ी असुका और अन्य टॉप स्टार्स के साथ बनाई गई है। लेकिन पिछले कई हफ्तों से RAW पर असुका उन्हें लगातार डांटती, नीचा दिखाती और उन पर हावी होती नजर आई हैं।
इस लगातार दबाव और अपमान से टूट चुकी कायरी का सब्र Survivor Series में जवाब दे सकता है। मैच के दौरान वह असुका को छोड़कर टीम से बाहर निकलने का बड़ा फैसला ले सकती हैं, जिससे वह अपने करियर का नया अध्याय शुरू कर सकें।
4. लोगन पॉल – अपने मतलब के लिए टीम को छोड़ने की आदत
लोगन पॉल इस समय पॉल हेमन और The Vision के साथ जुड़े हुए हैं और पुरुषों के WarGames मैच में उनकी टीम का हिस्सा हैं। हालांकि, उनकी शख्सियत पहले दिन से ही विवादों और अनप्रेडिक्टेबल फैसलों से घिरी रही है।
WarGames जैसे दबाव भरे माहौल में वह दवाब को झेल नहीं पाएंगे और अचानक रिंग छोड़कर टीम को 4-5 की मुश्किल स्थिति में डाल सकते हैं। लोगन फैंस को चौंकाने में कभी पीछे नहीं हटते और इस बार भी वह अपने टीममेट्स को धोखा दे सकते हैं।
3. शार्लेट फ्लेयर – रिया रिप्ली के साथ अनबन का असर
शार्लेट फ्लेयर ने साफ कहा था कि उन्हें रिया रिप्ली पसंद नहीं हैं और वह उनके साथ टीम बनाना नहीं चाहतीं। इसके बावजूद एलेक्सा ब्लिस की दोस्ती और कुछ घटनाओं की वजह से वह टीम में शामिल हो गईं।
लेकिन दोनों के बीच तनाव लगातार नजर आ रहा है और Survivor Series की बड़ी स्टेज पर यह विवाद उभर सकता है। मैच के दौरान शार्लेट, रिया रिप्ली को अचानक गिराकर अपनी टीम के खिलाफ जा सकती हैं और अपनी पुरानी दुश्मनी को फिर से जगाकर सबको चौंका सकती हैं।
2. ब्रॉक लेसनर – टीम वर्क से दूरी रखने वाला जानवर
ब्रॉक लेसनर इस WarGames मैच में The Vision, लोगन पॉल और ड्रू मैकइनटायर के साथ टीम में शामिल हैं। उन्हें पॉल हेमन ने टीम में जोड़कर बड़ा सरप्राइज दिया था।
लेकिन लेसनर को हमेशा से टीम में खेलना पसंद नहीं रहा और वह खुद के लिए लड़ने में विश्वास रखते हैं। मैच के दौरान उनका गुस्सा और एग्रेसन टीम के लिए मुसीबत बन सकता है और वह अचानक अपने साथियों को F5 मारकर टीम को ही नुकसान पहुंचा सकते हैं।
यह पहली बार नहीं होगा जब लेसनर किसी भी क्षण अपना रूप बदल दें और सब कुछ पलट दें।
1. रोमन रेंस – सिर्फ उसोज़ के लिए मैच में शामिल हुए
रोमन रेंस ने साफ कर दिया है कि वह केवल अपने कज़िन्स, द उसोज़ के लिए WarGames मैच में शामिल हुए हैं। RAW के आखिरी एपिसोड में भी कोडी रोड्स और सीएम पंक के साथ उनके बीच का तनाव साफ दिखा।
Survivor Series की बड़ी रात में यह तनाव और भी बढ़ सकता है और रोमन अपने दोनों पुराने प्रतिद्वंद्वियों को रिंग में धोखा देकर गिरा सकते हैं। इससे न सिर्फ मैच का पूरा माहौल बदल जाएगा, बल्कि WWE की कहानी भी एक नए मोड़ पर पहुंच जाएगी।
WWE Survivor Series WarGames 2025 में हर मैच के अंदर एक नई कहानी छिपी है और कई रिश्ते टूट सकते हैं। धोखे WWE की कहानी का सबसे रोमांचक हिस्सा होती हैं और इस साल के Survivor Series में इनकी पूरी संभावना है। फैंस की नजरें इस बात पर टिकी रहेंगी कि कौन किसे धोखा देगा और कौन नए अध्याय की शुरुआत करेगा।
WWE से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







