T20 World Cup 2026 Team India Full Schedule: आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पूरा शेड्यूल घोषित कर दिया था। डिफेंडिंग चैंपियन टीम इंडिया को अपने अभियान की शुरुआत 7 फरवरी को अपने घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में यूएसए के खिलाफ करनी हैं। टीम इंडिया के सभी मुकाबले शाम 7 बजे से शुरू होंगे। यहाँ हम आपको टी20 वर्ल्ड कप 2026 में में टीम इंडिया के मैचों का पूरा शेड्यूल बताने जा रहे हैं।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया कुल 4 मैच खेलेगी, और वो सभी मुकाबले अपने घरेलू मैदान पर होंगे। अपना अंतिम मैच नीदरलैंड्स के खिलाफ खेलेंगे, जो 18 फरवरी को नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में आयोजित होगा।
हालाँकि भारतीय टीम का सुपर 8 स्टेज में क्वालीफाई करना लगभग पक्का हैं और उसमें उनका मुकाबला 22 फरवरी को साउथ अफ्रीका से नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में होना हैं।
टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का रिकॉर्ड

टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप की सबसे सफल टीमों में से हैं। वो अब तक दो बार टाइटल अपने नाम कर चुकी हैं। साल 2007 में साउथ अफ्रीका में हुए पहले टूर्नामेंट में खिताब जीता और उसके आबाद पिछली बार साल 2024 में वेस्टइंडीज और अमेरिका में हुए टी20 वर्ल्ड कप को अपने नाम किया था।
टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप में 52 मुकाबले खेले हैं जिसमें 35 मैचों में जीत दर्ज की और 15 में हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा 1 मैच टाई और 1 रद्द हुआ हैं।
ये है टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया के मैचों का पूरा शेड्यूल
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया के सभी मैचों का पूरा शेड्यूल
07 फरवरी 2026 (ग्रुप A), शाम 07:00 बजे – इंडिया बनाम यूएसए (मुंबई)
12 फरवरी 2026 (ग्रुप A), शाम 07:00 बजे – इंडिया बनाम नामीबिया (दिल्ली)
15 फरवरी 2026 (ग्रुप A), शाम 07:00 बजे – इंडिया बनाम पाकिस्तान (कोलोंबो)
18 फरवरी 2026 (ग्रुप A), शाम 07:00 बजे – इंडिया बनाम नीदरलैंड्स (अहमदाबाद)
22 फरवरी 2026 (Super 8), शाम 07:00 बजे – इंडिया बनाम साउथ अफ्रीका (अहमदाबाद)
26 फरवरी 2026 (Super 8), शाम 07:00 बजे – इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया (चेन्नई)
1 मार्च 2026 (Super 8), शाम 07:00 बजे – इंडिया बनाम वेस्टइंडीज (कोलकता)
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के नॉकऑउट मैचों का शेड्यूल
4 मार्च- सेमीफाइनल 1, (कोलोंबो/ कोलकता)
5 मार्च- सेमीफाइनल 2 (वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई)
8 मार्च- फाइनल (नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद)

