Saturday, June 6

पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के कराची फेज के मैच शुरू हो गए हैं। इस बार टूर्नामेंट सिर्फ दो ही ग्राउंड में खेले जा रहा हैं। लाहौर लेग के मैच पूरे हो चुके हैं और बचे हुए मैच कराची में खेले जा रहे हैं।

सीजन का 17वां मुकाबला कराची किंग्स और पेशावर जाल्मी के बीच खेला जायेगा। तो चलिए जानते हैं कि इस मुकाबले पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड, संभावित प्लेइंग 11, मौसम का हाल।

कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी में कौन सी टीम हैं आगे?

कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच अब तक 23 मैच खेले गए हैं। इसमें 15 पेशावर जाल्मी और 8 में कराची किंग्स ने जीत दर्ज की हैं। इस राइवलरी में पेशावर जाल्मी को बढ़त प्राप्त हैं।

कुल मैच: 23

पेशावर जाल्मी जीता: 15

कराची किंग्स जीता: 8

नो रिजल्ट: 0

नेशनल स्टेडियम, कराची पिच रिपोर्ट

नेशनल स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए बहुत शानदार होती है। यहां पर गेंदबाजों के लिए बिलकुल भी मदद नहीं होती हैं। यह दुनिया की सबसे फ्लैट पिचों में हैं। लेकिन इसी स्टेडियम में बाकी के मैच खेले जाने हैं इसलिए हो सकता हैं शुरुआती कुछ मैचों में घास दी जाए ताकि पिच टूटे न और उनमें रन बनाना मुश्किल न हो। इसलिए नयी गेंद से तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती हैं।

नेशनल स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए औसत स्कोर 170-180 रन हैं। कोई भी टीम अगर इससे ज्यादा स्कोर बनाती हैं। तो उसके मैच जीतने के चांस बहुत ज्यादा हो जाते हैं। इस विकेट पर स्पिनर्स को ज्यादा मदद मिलती हैं और वो ही ज्यादा विकेट लेते हैं। पिछले 10 मुकाबलों में तेज गेंदबाजों ने 38% यानी 46 विकेट और स्पिनर्स ने 62% मतलब 74 विकेट चटकाए हैं।

एवरेज पहली पारी स्कोर: 177 रन

एवरेज दूसरी पारी स्कोर: 162 रन

पेसर्स के विकेट: 38% (46 विकेट)

स्पिनर्स के विकेट: 62% (74 विकेट)

कैसा रहेगा आज लाहौर का मौसम?

मौसम विज्ञान के अनुसार 9 अप्रैल को कराची का मौसम पूरी तरह साफ रहने वाला है। इसके चलते हुए आज यहां अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान के 24 डिग्री रहने का अनुमान है। इसके अलावा आज यहां पर बारिश की कोई भी संभावना नहीं है। इसके चलते हुए आज यहां सभी दर्शकों को एक अच्छा मैच देखने मिल सकता है।

कब और कहां देखें कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी मैच?

कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच आज यह मैच कराची के नेशनल स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। मैच का प्रसारण या लाइव स्ट्रीमिंग भारत में नहीं होगी।

कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी संभावित प्लेइंग 11

पेशावर जाल्मी प्लेइंग इलेवन

तंजीद हसन, बाबर आजम (कप्तान), कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), इफ्तिखार अहमद, अब्दुल समद, ब्रायन बेनेट, आरोन हार्डी, माइकल ब्रेसवेल, खुर्रम शहजाद, शाहनवाज दहानी, सुफियान मुकीम

कराची किंग्स प्लेइंग इलेवन

रीज़ा हेंड्रिक्स, मुहम्मद वसीम, सलमान आगा, साद बेग (विकेटकीपर), मोइन अली, आजम खान, खुशदिल शाह, अब्बास अफरीदी, हसन अली, एडम ज़म्पा, मीर हमजा

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version