IPL 2026: आईपीएल 2026 का 15वां मैच आज गुरुवार, 9 अप्रैल को कोलकाता नाईट राइडर्स और लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम के बीच खेला जाएगा। वहीं इन दोनों के बीच आज यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में शाम 7:30 बजे खेला जाएगा। इसके अलावा आईपीएल 2026 सीजन में अपने 2 मैचों में से एक में जीत और एक में हार के चलते लखनऊ की टीम अंक तालिका में छठे स्थान पर है।

जबकि केकेआर की टीम इस सीजन में अपनी पहली जीत के लिए तरस रही है। तभी तो आज इस मैच में यह टीम अपनी पहली जीत भी दर्ज करना चाहेगी। लेकिन इससे पहले आइए इस मैच की पिच रिपोर्ट, प्रीव्यू और अन्य जरूरी बातों को भी एक बार जान लेते हैं।

KKR के खिलाफ खेलते हुए LSG का पलड़ा रहा है भारी :-

Lucknow Super Giants
Lucknow Super Giants

आईपीएल के इतिहास में इन दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 6 मैच ही खेले गए हैं। इन मैचों में खेलते हुए इनमें से कुल 4 में लखनऊ की टीम को जीत मिली है। जबकि इस दौरान केवल 2 ही मैचों को केकेआर की टीम जीतने में सफल रही है। इसके अलावा आईपीएल 2025 के सीजन में इन दोनों के बीच कुल 1 ही मैच खेला गया था। तब उस मैच को लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम ने 4 रनों से जीत लिया था।

आज इस तरह की हो सकती है केकेआर की टीम :-

आईपीएल 2026 सीजन में केकेआर की टीम का पिछल मैच पंजाब किंग्स के खिलाफ बारिश की वजह से रद्द हो गया था। वहीं उससे पहले का मैच यह टीम हैदराबाद की टीम के खिलाफ खेलते हुए 65 रनों से हार गई थी। वहीं अभी तक इस सीजन में इस टीम को एक भी जीत नहीं मिली है। इस सीजन में यह टीम अपनी पहली जीत के लिए तरस रही है। इसके अलावा आज यह टीम अपनी पहली जीत दर्ज कर सकती है।

Kolkata Knight Riders
Kolkata Knight Riders

KKR की संभावित एकादश : अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी और ब्लेसिंग मुजरबानी।

KKR के इम्पैक्ट सब्स प्लेयर :- फिन एलन, मनीष पांडे, सौरभ दुबे, रोवमैन पॉवेल और तेजस्वी दहिया

आज इस संयोजन के साथ उतर सकती है LSG की टीम :-

आईपीएल 2026 सीजन के अपने पिछले मैच में लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम को हैदराबाद की टीम के खिलाफ खेलते हुए 5 विकेट से जीत मिली थी। इस मैच में उनके कप्तान ऋषभ पंत ने अंत तक अपनी टीम के साहसिक पारी खेली थी। इस मैच में उन्होंने 50 गेंद पर नाबाद रहते हुए 68 रन की शानदार पारी खेली थी। इसके अलावा आज के इस मैच में उनसे उसी तरह की कप्तानी पारी की उम्मीद रहने वाली है।

Lucknow Super Giants
Lucknow Super Giants

LSG टीम की संभावित 11 :- एलएसजी टीम की संभावित 11 :- ऋषभ पंत (कप्तान), मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, एडेन मार्कराम, वानिंदु हसरंगा, शाहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, मयंक यादव, अवेश खान, एनरिक नॉर्टजे

इम्पैक्ट सब : अब्दुल समद, सलिल अरोड़ा, आर स्मरण, शिवम मावी

आज ऐसा रहने वाला है कोलकाता की पिच का मिजाज :-

ईडन गार्डन्स की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए बहुत अच्छी मानी जाती हैं। यहाँ पर शुरुआती कुछ ओवरों में स्विंग देखने को मिलती हैं लेकिन उसके बाद यह विकेट बल्लेबाजी के लिए काफी शानदार हो जाती हैं।

eden gardens stadium
image source via getty images

इस ग्राउंड पर आसानी से थ्रू द लाइन शॉट्स लगाए जा सकते हैं और स्क्वायर बाउंड्री छोटी और फ्लैट विकेट होने के चलते यहाँ पर हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं।रात के मुकाबलों में यहाँ ओस की भूमिका भी अहम होती है। क्योंकि दूसरी पारी में गेंद थोड़ी अच्छे से बल्ले पर आती हैं। इस वजह से टॉस जीतने वाली टीमें अक्सर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करती हैं।

कैसा रहने वाला है आज कोलकाता का मौसम :-

भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार आज गुरुवार, 9 अप्रैल को कोलकाता का मौसम खराब रहने वाला है। इसके अलावा आज यहां पर दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक जा सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तक रहने की उम्मीद है। इसके अलावा आज यहां पर बारिश की 65 प्रतिशत संभावना है। इसके चलते हुए आज यहां पर बारिश मैच में अपना खलल भी डाल सकती है।

आज इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजरें :-

केकेआर के बल्लेबाज रघुवंशी ने पिछले 10 मैचों में 39.57 की औसत और 146.56 की स्ट्राइक रेट से 277 रन बनाए हैं। जबकि कप्तान रहाणे के बल्ले से पिछले 10 मैच में 143.08 की स्ट्राइक रेट से 269 रन आए हैं।

Ajinkya Rahane
Ajinkya Rahane

इसके अलावा LSG टीम की तरफ से मार्श ने पिछले 10 मैच में 41.1 की औसत से 411 रन बनाए हैं। वहीं गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती ने पिछले 9 मैच में 9 विकेट चटकाए हैं। जबकि LSG के तेज गेंदबाज आवेश खान ने पिछले 9 मैच में 11 विकेट लिए हैं।

कब और कहां देखें आज यह मैच :-

कोलकाता नाईट राइडर्स और लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम के बीच आज यह मैच शाम 7:30 बजे से कोलकाता के ईडन गार्डन्स क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके अलावा आप सभी इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version