Asian Badminton Championships: बैडमिंटन एशियन चैंपियनशिप के पहले दिन भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों का प्रदर्शन काफी मिला-जुला रहा है। वहीं इस टूर्नामेंट के पहले दिन भारत की स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधुऔर पुरुष खिलाड़ी एचएस प्रणय ने पहला मैच जीतकर अगले दौर में अपनी जगह बना ली है। इसके अलावा भारत के अन्य बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन और किदांबी श्रीकांत हारकर बाहर हो गए हैं।

पीवी सिंधू और एचएस प्रणय ने जीता पहला मैच :-

PV Sindhu
image source via getty images

बैडमिंटन एशियन चैंपियनशिप के पहले ही दिन भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों का प्रदर्शन काफी मिला-जुला रहा है। क्यूंकि बीते दिन बुधवार को भारत की दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधू और एचएस प्रणय ने पहले राउंड की कड़ी चुनौती को जीत कर पार कर लिया है। जबकि भारत के अन्य बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन और किदांबी श्रीकांत को अपना मैच हारकर बाहर होना पड़ा है।

सिंधू ने पहले दौर में वोंग लिंग चिंग को हराया :-

भारत की स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू को इस मैच में मलेशिया की खिलाड़ी वोंग लिंग चिंग ने कड़ी टक्कर दी थी। लेकिन इसके बाद भी सिंधु ने तीन गेम तक चले मैच में मुश्किल से जीत हासिल की है। इस मैच में उन्होंने अपना पहला गेम 15-21 से हारने के बाद खुद को संभाला और दूसरे गेम पर 21-11 से कब्जा कर लिया।

pv sindhu
pv sindhu

इसके बाद मैच का निर्णायक गेम काफी तनावपूर्ण बन गया था। क्यूंकि इसमें बार-बार मैच का रुख बदल रहा था। वहीं इस गेम में जब जब स्कोर 19-19 पर बराबर था तो तब सिंधू ने अपने अनुभव का इस्तेमाल करते हुए आखिरी दो प्वाइंट जीते और एक घंटे सात मिनट में यह मैच जीत कर अपने नाम कर लिया। वहीं अब दूसरे गेम में उनको चीन की वांग झी यी से मैच खेलना है।

अपने पहले मैच में प्रणय ने गुयेन हाई डांग को मात दी :-

HS Prannoy
HS Prannoy

इसके अलावा अपने पहले मैच में प्रणय ने गुयेन हाई डांग को सीधे गेम में 24-22, 21-12 से हराकर अगले राउंड में अपनी जगह पक्की कर ली है। इस मैच में उन्होंने पहले गेम में कई ‘गेम प्वाइंट’ बचाते हुए 24-22 से करीबी जीत हासिल की थी। जबकि इसके बाद दूसरे गेम में पूरी तरह अपना दबदबा बनाया और अपनी लय जारी रखते हुए 21-12 से गेम जीत जीत लिया इसके बाद अब उनको दूसरे राउंड में चीन के शटलर वेंग होंग यांग से मैच खेलना है।

पहले दौर में हारे भारतीय स्टार लक्ष्य सेन :-

इसके अलावा अन्य भारतीय खिलाड़ी लक्ष्य सेन को हांगकांग के ली चेउक यियू के हाथों सीधे गेम में हार का सामना करना पड़ा है। इसके चलते हुए अब उनका इस टूर्नामेंट में उनका सफर भी अब समाप्त हो गया है। वहीं 41 मिनट तक चले इस मैच में लक्ष्य को 12-21, 19-21 से हार का सामना करना पड़ा है। जबकि एक अन्य मैच में श्रीकांत को सिंगापुर के पूर्व विश्व चैंपियन लोह कीन यू के हाथों तीन गेम में हार का सामना करना पड़ा है।

Lakshya Sen
Lakshya Sen

इसके चलते हुए अब वह इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। इस मैच में उन्होंने अपना पहला गेम कड़े संघर्ष के बाद 21-18 से जीता था। इसके बाद लोह ने दूसरे गेम में वापसी करते हुए रैलियों पर अपना दबदबा बनाया और 21-9 से गेम जीतकर मैच बराबर कर दिया। इसके बाद भी सिंगापुर के खिलाड़ी ने उसी लय को निर्णायक गेम में भी बनाए रखा और लगातार आक्रामक खेल और सात प्वाइंट्स की बढ़त के साथ मैच पर अपना नियंत्रण बनाए रखते हुए 21-11 से यह गेम भी जीत लिया।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version