Saturday, June 20

Asian Badminton Championships: भारत के युवा बैडमिंटन खिलाड़ी आयुष शेट्टी ने चीन के वर्ल्ड नंबर-सात ली शी फेंग को हराकर बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप में शानदार शुरुआत की है। इसके चलते हुए अब आयुष शेट्टी ने बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए वर्ल्ड नंबर-सात ली शी फेंग को हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया है। वहीं अपनी इस जीत के साथ ही अब वह दूसरे दौर में पहुंच गए हैं। उनके अलावा अन्य भारतीय खिलाड़ियों ने भी मिश्रित प्रदर्शन किया है।

आयुष शेट्टी ने दी ली शी फेंग को मात :-

भारत के स्टार युवा बैडमिंटन खिलाड़ी आयुष शेट्टी ने चीन के वर्ल्ड नंबर-सात ली शी फेंग को हराकर बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप में अपनी शानदार शुरुआत की है। वहीं उनका यह मैच निंगबो में खेला गया था।

Ayush Shetty
Ayush Shetty

वहीं इस मैच में खेलते हुए आयुष शेट्टी ने चीनी खिलाड़ी पर सीधे गेम में 21-13, 21-16 से आसान जीत दर्ज की है। इसके अलावा उनक यह मैच 51 मिनट तक चला था। इस मैच में वह पूरी तरह हावी दिखाई दिए थे।

आयुष शेट्टी और ली शी फेंग के बीच यह पहला मैच था :-

इसके अलावा भारत के स्टार युवा बैडमिंटन खिलाड़ी आयुष शेट्टी और चीनी खिलाड़ी ली शी फेंग के बीच अभी तक यह पहला ही मैच था। लेकिन इस मैच में अपने अनुभव की कमी के बावजूद भारतीय खिलाड़ी ने कोई दबाव नहीं दिखाया। तभी तो अब साल 2023 ऑल इंग्लैंड ओपन चैंपियन फेंग के खिलाफ इस जीत ने आयुष को एक बड़े स्टार के रूप में भी प्रदर्शित किया है।

Ayush Shetty
Ayush Shetty

इस मैच में जीत दर्ज करने के बाद अब आयुष शेट्टी अगले दौर में चीनी ताइपे के ची यू जेन से अपना मैच खेलने वाले हैं। वहीं अब उनका यह मैच उनके लिए क्वार्टरफाइनल का टिकट तय करने वाला भी रहेगा। इसके अलावा यह पहली बार नहीं है जब आयुष ने किसी बड़े खिलाड़ी को हराया है। क्यूंकि इससे पहले भी उन्होंने यूएस ओपन में वर्ल्ड नंबर-छह चोउ तिएन-चेन को हराकर सभी को चौंका दिया था। इसके बाद फिर उन्होंने खिताब भी जीतकर अपने नाम किया था।

मिक्स्ड डबल्स में भी जीता भारत :-

इसके अलावा भारत की टॉप मिक्स्ड डबल्स जोड़ी ध्रुव कपिला और तनीशा क्रास्तो ने भी इस टूर्नामेंट में अपनी शानदार शुरुआत की है। क्यूंकि उन्होंने अपने मैच में थाईलैंड की जोड़ी को 21-14, 11-21, 21-15 से हराकर अगले दौर में अपनी जगह बना ली है।

Dhruv Kapila and Tanisha Crasto
Dhruv Kapila and Tanisha Crasto

इसके बावजूद भी सभी भारतीय खिलाड़ियों के लिए आज का दिन अच्छा नहीं रहा है। क्यूंकि अशित सूर्या और अमृता प्रमुथेश को अपने मैच में हार का सामना करना पड़ा है। जबकि रोहन कपूर और गड्डे रुथविका शिवानी की जोड़ी भी हारकर बाहर हो गई है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version