टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप विनिंग कैप्टन सूर्यकुमार यादव को कप्तानी से हटाया जा सकता है। उनकी जगह पर श्रेयस अय्यर को भारतीय टीम का अगला कप्तान बनाया जा सकता है।

लेकिन उनको कप्तानी देना बीसीसीआई का गलत फैसला हो सकता है और यह भविष्य में एक गलत उदाहरण भी सेट करेगा। तो चलिए जानते हैं उन 3 कारणों के बारे में कि क्यों श्रेयस अय्यर को भारतीय टीम का चलतें नहीं बनाना चाहिए?

3 कारण क्यों नहीं बनना चाहिए श्रेयस अय्यर को टीम इंडिया का टी20 कप्तान

1. गलत उदाहरण सेट करना

श्रेयस अय्यर को कप्तानी मिलना बीसीसीआई का गलत निर्णय होगा। क्योंकि जो खिलाड़ी पिछले 3 सालों से टीम इंडिया की टी20 टीम में भी नहीं है उसको अचानक से सीधे कप्तानी सौंप दिया जाए। जबकि जो खिलाड़ी पिछले दो टी20 वर्ल्ड कप जीत में शामिल रहे और उनका मुख्य हिस्सा रहे यह उनके खिलाफ नाइंसाफी होगी कि कोई बाहर से डायरेक्ट आकर कप्तान बन जाए। इसका सीधे संदेश यह जाएगा कि टीम में अच्छे कप्तानी के विकल्प मौजूद नहीं है। जबकि टीम इंडिया में हार्दिक पांड्या, संजू सैमसन और जसप्रीत बुमराह कप्तानी के विकल्प के रूप में मौजूद है।

जो गलती मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को टीम ने लाकर की थी वही बीसीसीआई करने जा रही है।सीनियर प्लेयर और डिजर्विंग कैंडिडेट जो कप्तान बन सकते थे उनको मौका नहीं मिला और वो उनकी परफॉमेंस में भी दिखाई दे रहा था।

2. ऑस्ट्रेलिया में खराब रिकॉर्ड

अगली बार का टी20 वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में होना है। यह जगजाहिर है कि श्रेयस अय्यर बाउंसर गेंद के सामने कमजोर है और वहां पर अक्टूबर नवंबर में जब तेज गेंदबाजों को बहुत मदद मिलती है ऐसे में उनका वहां पर सफल होना काफी मुश्किल है। उनका ट्रैक रिकॉर्ड काफी खराब है और उसके बाद भी उन्हें कप्तान बनाकर डायरेक्ट प्लेइंग 11 में जगह देना बीसीसीआई के लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है।

मुश्किल परिस्थितियों में अच्छा प्रदर्शन न करना

कप्तान का काम होता है कि वो बड़े मैचों में अच्छा प्रदर्शन करें और अपनी टीम को फ्रंट से लीड कर सकें। लेकिन श्रेयस के अंदर वो क्वालिटी नहीं है कि वह बड़े मैचों में अच्छा कर सकें। ज्यादातर नॉकआउट मैचों में श्रेयस फ्लॉप ही रहे हैं और उनका बल्ला नहीं चला है।

वर्ल्ड कप फाइनल हो या आईपीएल फाइनल हर बार श्रेयस का बल्ला बड़े मैचों में शांत रहा है इसलिए उन्हें कैप्टन बनाना उचित फैसला नहीं है।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version