Maharaja Trophy KSCA T20 2024 Full Schedule | Maharaja T20 Trophy 2024
महाराजा ट्रॉफी केएससीए टी20 2024 (Maharaja Trophy KSCA T20 2024) की शुरुआत 15 अगस्त को बेंगलुरु ब्लास्टर्स बनाम गुलबर्गा मिस्टिक्स मुकाबले के साथ होने वाली है और इसका फाइनल मुकाबला 01 सितम्बर को खेला जाएगा।
कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित कराए जाने वाले इस टूर्नामेंट को पहले कर्नाटक प्रीमियर लीग (KPL) के नाम से जाना जाता था, लेकिन बेटिंग और फिक्सिंग स्कैंडल के चलते 2022 में इसे Maharaja T20 Trophy से रिप्लेस कर दिया गया।

साल 2009 में शुरू हुए कर्नाटक प्रीमियर लीग/महाराजा ट्रॉफी केएससीए टी20 के अब तक 10 सीजन खेले जा चुके हैं, जबकि 11वां सीजन इस साल शुरू होने वाला है। हालाँकि, इस टूर्नामेंट को एक नया रूप दिया गया है, इसीलिए ऐसा कह सकते हैं कि यह महाराजा टी20 ट्रॉफी का तीसरा सीजन है।
Maharaja T20 Trophy 2024 के मुकाबले कब से शुरू होंगे?
महाराजा ट्रॉफी केएससीए टी20 2024 में लगभग हर दिन दो मुकाबले खेले जाएंगे। दिन के मैच दोपहर 03:00 बजे से शुरू होंगे, जबकि शाम के मैच शाम 07:00 बजे से खेले जाएंगे।

महाराजा ट्रॉफी केएससीए टी20 2024 कहाँ खेला जाएगा?
कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, महाराजा ट्रॉफी केएससीए टी20 2024 के सभी मुकाबले बेंगलुरु के एम० चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाएंगे। 11 संस्करणों में यह तीसरी बार है जब टूर्नामेंट के सभी मुकाबले बेंगलुरु में आयोजित किए जाएंगे।
महाराजा ट्रॉफी केएससीए टी20 2024 में कितनी टीमें हिस्सा लेंगी?
महाराजा ट्रॉफी केएससीए टी20 2024 में पिछली बार की तरह इस बार भी 6 टीमें हिस्सा लेंगी। ये टीमें हैं – बेंगलुरु ब्लास्टर्स, गुलबर्गा मिस्टिक्स, शिवमोग्गा लायंस, मैसूर वॉरियर्स, मैंगलोर ड्रैगन्स और हुबली टाइगर्स।
— Maharaja Trophy T20 (@maharaja_t20) July 25, 2024
महाराजा ट्रॉफी केएससीए टी20 2024 के मुकाबले लाइव कैसे देखें?
महाराजा ट्रॉफी केएससीए टी20 2024 के मैचों की ब्राडकास्टिंग राइट्स स्टार स्पोर्ट्स के पास हैं, इसीलिए आप स्टार स्पोर्ट्स के टीवी चैनल पर सभी मैचों को लाइव देख सकते हैं। इसके अलावा, सभी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी+हॉटस्टार पर भी होगी, जिसे आप अपने फोन या टैबलेट में देख सकते हैं।
महाराजा ट्रॉफी केएससीए टी20 2024 का पूरा शेड्यूल | Maharaja Trophy KSCA T20 2024 Full Schedule | Maharaja T20 Trophy 2024
https://TWITTER.com/maharaja_t20/status/1818590482609717734
- गुरुवार, 15 अगस्त, 2024 : बेंगलुरु ब्लास्टर्स बनाम गुलबर्गा मिस्टिक्स, दोपहर 3:00 बजे
- शुक्रवार, 16 अगस्त, 2024 : शिवमोग्गा लायंस बनाम मैसूर वॉरियर्स, शाम 7:00 बजे
- शुक्रवार, 16 अगस्त, 2024 : मैंगलोर ड्रैगन्स बनाम हुबली टाइगर्स, दोपहर 3:00 बजे
- शुक्रवार, 16 अगस्त, 2024 : बेंगलुरु ब्लास्टर्स बनाम मैसूर वॉरियर्स, शाम 7:00 बजे
- शनिवार, 17 अगस्त, 2024 : शिवमोग्गा लायंस बनाम मैंगलोर ड्रैगन्स, दोपहर 3:00 बजे
- शनिवार, 17 अगस्त, 2024 : गुलबर्गा मिस्टिक्स बनाम हुबली टाइगर्स, शाम 7:00 बजे
- रविवार, 18 अगस्त, 2024 : गुलबर्गा मिस्टिक्स बनाम मैसूर वॉरियर्स, दोपहर 3:00 बजे
- रविवार, 18 अगस्त, 2024 : बेंगलुरु ब्लास्टर्स बनाम शिवमोग्गा लायंस, शाम 7:00 बजे
- सोमवार, 19 अगस्त, 2024 : बेंगलुरु ब्लास्टर्स बनाम हुबली टाइगर्स, दोपहर 3:00 बजे
- सोमवार, 19 अगस्त, 2024 : मैसूर वॉरियर्स बनाम मैंगलोर ड्रैगन्स, शाम 7:00 बजे
- मंगलवार, 20 अगस्त, 2024 : शिवमोग्गा लायंस बनाम हुबली टाइगर्स, दोपहर 3:00 बजे
- मंगलवार, 20 अगस्त, 2024 : गुलबर्गा मिस्टिक्स बनाम मैंगलोर ड्रैगन्स, शाम 7:00 बजे
- बुधवार, 21 अगस्त, 2024 : गुलबर्गा मिस्टिक्स बनाम शिवमोग्गा लायंस, दोपहर 3:00 बजे
- बुधवार, 21 अगस्त, 2024 : मैसूर वॉरियर्स बनाम हुबली टाइगर्स, शाम 7:00 बजे
- गुरुवार, 22 अगस्त, 2024 : मैसूर वॉरियर्स बनाम शिवमोग्गा लायंस, दोपहर 3:00 बजे
- गुरुवार, 22 अगस्त, 2024 : बेंगलुरु ब्लास्टर्स बनाम मैंगलोर ड्रैगन्स, शाम 7:00 बजे
- शुक्रवार, 23 अगस्त, 2024 : बेंगलुरु ब्लास्टर्स बनाम हुबली टाइगर्स, दोपहर 3:00 बजे
- शुक्रवार, 23 अगस्त, 2024 : मैंगलोर ड्रैगन्स बनाम गुलबर्गा मिस्टिक्स, शाम 7:00 बजे
- शनिवार, 24 अगस्त, 2024 : गुलबर्गा मिस्टिक्स बनाम मैसूर वॉरियर्स, दोपहर 3:00 बजे
- शनिवार, 24 अगस्त, 2024 : शिवमोग्गा लायंस बनाम हुबली टाइगर्स, शाम 7:00 बजे
- रविवार, 25 अगस्त, 2024 : बेंगलुरु ब्लास्टर्स बनाम मैसूर वॉरियर्स, दोपहर 3:00 बजे
- रविवार, 25 अगस्त, 2024 : मैंगलोर ड्रैगन्स बनाम शिवमोग्गा लायंस, शाम 7:00 बजे
- सोमवार, 26 अगस्त, 2024 : मैंगलोर ड्रैगन्स बनाम हुबली टाइगर्स, दोपहर 3:00 बजे
- सोमवार, 26 अगस्त, 2024 : बेंगलुरु ब्लास्टर्स बनाम गुलबर्गा मिस्टिक्स, शाम 7:00 बजे
- मंगलवार, 27 अगस्त, 2024 : गुलबर्गा मिस्टिक्स बनाम शिवमोग्गा लायंस, दोपहर 3:00 बजे
- मंगलवार, 27 अगस्त, 2024 : हुबली टाइगर्स बनाम मैसूर वॉरियर्स, शाम 7:00 बजे
- बुधवार, 28 अगस्त, 2024 : मैंगलोर ड्रैगन्स बनाम मैसूर वॉरियर्स, दोपहर 3:00 बजे
- बुधवार, 28 अगस्त, 2024 : बेंगलुरु ब्लास्टर्स बनाम शिवमोग्गा लायंस, शाम 7:00 बजे
- गुरुवार, 29 अगस्त, 2024 : बेंगलुरु ब्लास्टर्स बनाम मैंगलोर ड्रैगन्स, दोपहर 3:00 बजे
- गुरुवार, 29 अगस्त, 2024 : गुलबर्गा मिस्टिक्स बनाम हुबली टाइगर्स, शाम 7:00 बजे
- शुक्रवार, 30 अगस्त, 2024 : पहला सेमीफाइनल 1 (1 बनाम 4), शाम 7:00 बजे
- शनिवार, 31 अगस्त, 2024 : दूसरा सेमीफाइनल 2 (2 बनाम 3), शाम 7:00 बजे
- रविवार, 1 सितंबर, 2024 : फाइनल, शाम 7:00 बजे
Maharaja T20 Trophy 2024

