The Most Expensive Over In Cricket History, When 77 Runs Were Scored In One Over
क्रिकेट इतिहास में आज तक कई ऐसे बड़े रिकॉर्ड बने हैं जिनको आज तक कोई नही तोड़ पाया है। कुछ रिकॉर्ड ऐसे भी हैं जिनकी आप कल्पना भी नही कर सकते। आज हम आपको कुछ ऐसे ही रिकॉर्ड के बारे में बताने जा रहे हैं। क्रिकेट इतिहास के सबसे महंगे ओवर के बारे में जानकारी देने वाले हैं।
क्रिकेट इतिहास का सबसे महंगा ओवर

हम आपको ऐसे रिकॉर्ड के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे जानकर आपको हैरानी होने वाली है। दरअसल, क्रिकेट के इतिहास में गेंदबाज के द्वारा एक ओवर में 77 रन लुटाए गए थे। एक ओवर में 77 रन खर्च करने की कल्पना भी नही की जा सकती, लेकिन पहले ऐसा हो चुका है।
न्यूजीलैंड क्रिकेटर के नाम है ये रिकॉर्ड

आपको बता दें कि यह रिकॉर्ड न्यूजीलैंड फर्स्ट क्लास क्रिकेट में बनाया गया था। साल 1990 के दौरान न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के गेंदबाज रॉबर्ट वेंस ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में कैटरबरी के खिलाफ एक ओवर में 77 रन खर्च किए थे। बर्ट ने इस ओवर में कुल 22 गेंदें फेकीं थी।
आपको यह भी जानकर हैरानी होगी कि इस 22 बॉल में 17 नो बॉल थी। ये क्रिकेट इतिहास का आज तक का सबसे महंगा ओवर था। इससे पहले इतने रन किसी भी गेंदबाज के द्वारा नही खर्च किया गया है। इस ओवर में बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ी ने 70 रन बनाए थे।
कुछ यूं रहा था ओवर

रॉबर्ट वेंस (Robert Vance) ने अपने इस ओवर में 8 छक्के, 6 चौके खाए थे, इसके अलावा 6 बॉल की जगह 22 बॉल डाली गई थी, क्योंकि 17 गेंद इसमे नो बॉल थी। ली जर्मन ने इस ओवर में बर्ट वेंस के सामने बल्लेबाजी की थी। जिसमे उन्होंने अपने बल्ले से 70 रन बनाए थे।
इंग्लैंड टीम के धाकड़ गेंदबाज ओली रॉबिन्सन के नाम फर्स्ट क्लास क्रिकेट में दूसरी सबसे महंगा ओवर डालने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने काउंटी क्रिकेट में ससेक्स बनाम लेस्टरशायर मैच के दौरान 43 रन खर्च किए थे।
यह भी पढ़ें:- ऐसे अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी, जिन्होंने साल 2024 में क्रिकेट को कहा अलविदा

