What is swimming? Know its history and rules
तैराकी का इतिहास
क्रिकेट और फुटबॉल जैसे खेलों की तरह ही तैराकी का इतिहास भी बहुत दिलचस्प है। इसकी शुरुआत साल 1830 में इंग्लैंड में हुई थी, जब यह केवल शौक के लिए खेला जाता था। इसके बाद से इस खेल की लोकप्रियता लगातार बढ़ती गई और 1880 तक इसके 300 से अधिक क्लब बन गए थे।

तैराकी प्रतियोगिता को पहली बार 1844 में लंदन के दो अमेरिकी मूल के प्रतिभागियों द्वारा यूरोपीय दर्शकों के सामने उन्होंने फ्रंट कार्ल की शुरुआत की। उस समय सर जॉन आर्थर ने दक्षिण अमेरिकी मूल निवासियों से हैंड ओवर स्ट्रोक सीखा और 1873 में हो रहे एक स्थानीय तैराकी प्रतियोगिता को जीतकर एक नए स्ट्रोक की नींव रखी। उनके इस स्ट्रोक को आज भी इस्तेमाल करने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है।
1908 में हुआ FINA का गठन
1908 में, विश्व तैराकी संघ फेडरेशन इंटरनेशनल डी नैटेशन (FINA) का गठन किया गया था। इसके बाद वर्ष 1912 में पहली बार ओलंपिक में महिला तैराक की शामिल करने का विचार किया गया और वर्ष 1922 में महिलाओं के लिए पहली अंतर्राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता आयोजित किया गया, जो पहली महिला ओलंपियाड थी, आगे चलकर साल 2022 दिसंबर में FINA का नाम बदलकर वर्ल्ड एक्टेटिक्स कर दिया।
What is swimming: तैराकी क्या है?

तैराकी एक व्यक्तिगत या आप कह सकते हैं यह एक टीम रेसिंग खेल है, जिसमे पानी में आगे बढ़ने के लिए पूरे शरीर का इस्तेमाल करना पड़ता है। यह खेल किसी पुल या खुले पानी जैसे नदी या तालाब जैसे जगहों पर खेला जाता है। प्रतिस्पर्धी तैराकी ओलंपिक खेलों में सबसे लोकप्रिय माना जाता है। इसमें चार प्रकार की स्पर्धाएं आयोजित की जाती हैं, जिसमें बटरफ्लाई, बैक स्ट्रोक, ब्रेस्टस्ट्रोक और फ्रीस्टाइल शामिल है।
इन व्यक्तिगत स्पर्धाओं के अलावा, चार तैराक फ्रीस्टाइल या मेडले रिले में भाग ले सकते हैं। बता दें कि, एक मेडले रिले में कुल चार तैराक होते हैं जो प्रत्येक अलग अलग स्ट्रोक में तैरते हैं, जिन्हे बैकस्ट्रोक, ब्रेस्टस्ट्रोक, बटरफ्लाई और फ्रीस्टाइल के रूप में क्रमबद्ध किया जाता है।
What is swimming: प्रमुख तैराकी शैलियां और नियम

तैराकी में विशेष रूप से चार शैलियों का इस्तेमाल किया जाता है। जिसमे पहला तितली(बटफ्लाई स्ट्रोक), जवाबी चोट, ब्रेस्ट स्ट्रोक और फ्रीस्टाइल शैलियां शामिल हैं।
प्रतियोगिता में, इनमे से केवल एक शैली का इस्तेमाल किया जाता है, सिवाय व्यक्तिगत मेडले या आईएम के मामले में, जिसमें चारों शामिल होते हैं। इनके अलावा बटरफ्लाई, ब्रेस्टस्ट्रोक, बैकस्ट्रोक और फ्रीस्टाइल की दूरियां एक समान होती हैं। बता दें कि, ओलंपिक खेलों में इसकी दूरियों को दो प्रकार से बाटा जाता है, पहले को 200 मीटर और दूसरे को 400 मीटर।
What is swimming: तैराकी के नियम

फ्रीस्टाइल, ब्रेस्टस्ट्रोक, बटरफ्लाई और आईएम जैसे इवेंट्स में तैराकियों को ऊंचाई पर स्थित एक स्टार्टिंग प्वाइंट से गोता लगाना पड़ता है। जबकि बैक स्ट्रोकर्स स्टार्टिंग ब्लॉक को पकड़कर रेस की शुरुआत करते हैं।
वहीं रिले रेस में किसी टीम के दूसरे, तीसरे और चौथे तैराक तभी रेस शुरू कर सकते हैं जब उनसे पहले वाले तैराक ने प्वाइंट वॉल को छू लिया हो। तैराकी पुल की लंबाई 50 मीटर, लेन की चौड़ाई 2.5 मीटर और गहराई लगभग 2 मीटर होती है।
इस खेल के दौरान कई अधिकारियों की जरूरत होती है
- रेफरी
- स्टार्टर
- कोर्स क्लर्क
- टाइमकीपर
- टर्न इंस्पेक्टर
- स्ट्रोक के जज
- फिनिश जज
तैराकी पोशाक और उपकरण
- स्विमिंग सूट
- कैप
- चस्मा
- स्विम फिंस
- ड्रैग सूट
- हाथ पैडल
- किक बोर्ड
- टखने की पट्टियां
- स्नोर्कल
यह भी पढ़ें:- 7 बल्लेबाज जिन्होंने वनडे और टेस्ट दोनों फॉर्मेट में बनाए हैं 10 हजार से ज्यादा रन

