Ind vs NZ: बेंगलुरू टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के दूसरे दिन भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) घुटने की चोट के कारण मैदान से बाहर चले गए। पंत की चोट के कारण दूसरे दिन खेल खत्म होने से पहले भारत के लिए विकल्प के तौर पर विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल स्टंप के पीछे खड़े थे।

हालांकि, तीसरे दिन भी जुरेल, पंत की जगह पर विकेटकीपिंग करते रहे। ऋषभ पंत (Rishabh Pant) बीसीसीआई की मेडिकल टीम की निगरानी में हैं और उनका अभी भी इलाज किया जा रहा है। बता दें कि, भारतीय बोर्ड ने शुक्रवार सुबह एक बयान जारी कर पंत को पूरे दिन के खेल से बाहर कर दिया था।
बीसीसीआई ने एक्स पर लिखा कि:
ऋषभ पंत तीसरे दिन विकेटकीपिंग नहीं करेंगे। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी प्रगति पर नजर रख रही है।
Ind vs NZ: कैसे लगी ऋषभ पंत को चोट

भारत और न्यूजीलैंड (Ind vs NZ) के बीच बंगलुरु में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन न्यूजीलैंड की पारी के 37वें ओवर में पंत के दाहिने घुटने में चोट लग गई, जब रवींद्र जडेजा की एक गेंद तेजी से अंदर की ओर घूमी और उनके दाहिने घुटने पर लगी, बता दें कि, उस समय न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेवॉन कॉनवे स्ट्राइक पर थे।
इस चोट की वजह से विकेटकीपर बल्लेबाज को मैदान छोड़ना पड़ा और कप्तान रोहित शर्मा ने खेल समाप्त होने के बाद बताया कि पंत के मांसपेशियों में सूजन है और टीम कोई जोखिम नहीं लेना चाहती। गौरतलब है कि दिसंबर 2022 में उस भयानक कार दुर्घटना के बाद पंत के दाहिने घुटने की कई सर्जरी हुई थीं।
रोहित ने गुरुवार को मीडिया से कहा:
दुर्भाग्य से गेंद सीधे उनके घुटने पर लगी, उसी पैर पर जिसकी उन्होंने सर्जरी कराई है। इसलिए, उस पर थोड़ी सूजन आ गई है और मांसपेशियां इस समय काफी संवेदनशील हैं। हम कोई जोखिम नहीं लेना चाहते और ऋषभ भी किसी प्रकार का जोखिम नहीं लेना चाहता है क्योंकि उसके उस पैर की बड़ी सर्जरी हुई है।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।


