SRH vs DC IPL 2025 Toss Report: IPL 2025 के 55वें मुक़ाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया है। यह मुक़ाबला हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां दोनों ही टीमें प्लेऑफ़ की रेस में बने रहने के लिए ज़रूरी जीत की तलाश में हैं।
दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने इस सीज़न अब तक 10 में से 6 मैच जीते हैं और प्लेऑफ़ की दहलीज़ पर खड़ी है, वहीं हैदराबाद के लिए यह मुकाबला लगभग ‘करो या मरो’ जैसा है क्योंकि टीम अब तक सिर्फ 3 जीत ही दर्ज कर सकी है।
SRH के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस के बाद क्या कहा?
टॉस के दौरान पैट कमिंस ने कहा कि उनकी टीम अब तक पूरे 20 ओवरों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई है, लेकिन आज का लक्ष्य यही रहेगा। कप्तान ने टीम की फील्डिंग पर विशेष ज़ोर देने की बात की और कहा कि घरेलू मैदान पर दर्शकों का समर्थन उन्हें नई ऊर्जा देता है।
DC के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस के बाद क्या कहा?
दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने बताया कि वो भी पहले गेंदबाज़ी करना चाहते थे, लेकिन अब उनका फोकस एक बड़ा स्कोर खड़ा करने पर रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि टीम का माहौल हल्का-फुल्का रखा गया है और सभी खिलाड़ी लगातार योगदान दे रहे हैं।
DC के प्लेइंग कॉम्बिनेशन में कुछ खास बदलाव नहीं
दिल्ली कैपिटल्स ने अपने कॉम्बिनेशन में कुछ खास बदलाव नहीं किया है। इस बार भी टीम तीन तेज़ गेंदबाज़ों और तीन स्पिनर्स के साथ मैदान पर उतरी है, जिसमें नटराजन को पहली बार DC की ओर से खेलने का मौका मिला है।
अक्षर ने यह भी बताया कि टीम ने इम्पैक्ट प्लेयर को लेकर फ्लेक्सिबिलिटी रखा है, अगर ज़रूरत पड़ी तो आक्रामक बल्लेबाज़ आशुतोष शर्मा को शामिल किया जा सकता है और अगर बल्लेबाज़ी में कामयाबी मिली तो मोहित शर्मा या मुकेश कुमार से बॉलिंग को मज़बूती दी जाएगी।
SRH की प्लेइंग XI में कई बदलाव
सनराइजर्स हैदराबाद ने इस मुकाबले के लिए कुछ बड़े फैसले लिए हैं। मोहम्मद शमी को बाहर किया गया है और नीतिश कुमार रेड्डी को भी टीम में जगह नहीं मिली है।
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग XI:
अभिषेक पोरेल, फाफ डु प्लेसी, करुण नायर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, मिचेल स्टार्क, दुश्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव, टी नटराजन।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: आशुतोष शर्मा, मोहित शर्मा, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, समीर रिज़वी, मुकेश कुमार।
सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग XI:
अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), सचिन बेबी, हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, अभिनव मनोहर, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, जीशान अंसारी, ईशान मलिंगा, जयदेव उनादकट।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: ट्रैविस हेड, मोहम्मद शमी, हर्ष दुबे, राहुल चाहर, वियान मुल्डर।
हैदराबाद की अपडेटेड पिच रिपोर्ट
पिच रिपोर्ट के अनुसार विकेट में थोड़ी नमी है और स्पिनर्स को कुछ मदद मिल सकती है। आउटफील्ड तेज़ है और सीम मूवमेंट की भी संभावना जताई गई है। ऐसे में दिल्ली को एक मजबूत स्कोर खड़ा करना होगा, ताकि हैदराबाद को दबाव में लाया जा सके। अब देखना होगा कि पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी दिल्ली, टॉस हारने के बावजूद बढ़त बना पाती है या नहीं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

