एशिया कप 2025 के लिए उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। इस टूर्नामेंट के लिए सभी टीमों ने कमर कस ली है। इस मल्टी नेशन इवेंट के लिए टीमों ने स्क्वॉड का ऐलान भी कर दिया है। ये मल्टी नेशन टूर्नामेंट साल 1984 से खेला जा रहा है और इसके 16 एडिसन पूरे हो चुके है। इसकी शुरुआत इसलिए हुई थी ताकि एशिया में उभरती हुई टीमों को बड़ी टीमों के साथ खेलने का मौका मिल सकें और आईसीसी इवेंट के लिए तैयारी भी हो जाए।
एशिया कप के 17वें एडिसन से पहले हम इस आर्टिकल में जानेंगे कि किस टीम ने अभी तक इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा बार फ़ाइनल खेला है। इसमें भारतीय टीम नहीं बल्कि ये टीम टॉप पर बनी हुई है।
श्रीलंका ने खेले हैं एशिया कप में सबसे ज्यादा फाइनल

एशिया कप में अभी तक सबसे ज्यादा फाइनल खेलने का रिकॉर्ड श्रीलंका की टीम के नाम पर दर्ज है। उन्होंने इस टूर्नामेंट में 13 बार फाइनल में जगह बनाई है जिसमें वो 6 बार ख़िताब जीतने में सफल हुई है। श्रीलंका की टीम न सिर्फ सबसे ज्यादा फाइनल खेलने में सफल हुई है बल्कि उसके साथ उन्होंने इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा बार हिस्सा लिया है।
श्रीलंका की टीम ने पहली बार एशिया कप का ख़िताब साल 1986 में जीता था। तब उन्होंने घरेलू सरजमीं पर हुए टूर्नामेंट में पाकिस्तान को खिताबी मुकाबले में हराकर ट्रॉफी पर कब्ज़ा किया था। उसके बाद से उनका जीत का सिलसिला लगातार चलता आ रहा है। उनकी टीम ने आखिरी बार साल 2022 में यूएई में हुए टूर्नामेंट में भी पाकिस्तान को फाइनल में हराकर 6वीं बार ट्रॉफी पर कब्ज़ा किया था।
फाइनल खेलने के मामले में टीम इंडिया हैं नंबर 2 पर

एशिया कप की बात की जाए, तो टीम इंडिया इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम है। उन्होंने सबसे ज्यादा बार इस टूर्नामेंट को अपने नाम किया हुआ है। भारतीय टीम ने इस मल्टी नेशन इवेंट में 15 बार भाग लिया हुआ है। उन्होंने एक बार इस इवेंट में हिस्सा नहीं लिया है।
1986 में टीम इंडिया ने नहीं लिया था एशिया कप में हिस्सा
साल 1986 में टीम इंडिया ने श्रीलंका में हुए इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने से मना कर दिया था। क्योंकि, उस समय वहां पर श्रीलंका की सरकार और लिबरेशन टाइगर्स ऑफ़ तमिल ईलम (LTTE) के बीच गृह युद्ध चल रहा था, जिसके चलते भारत सरकार के कहने पर बीसीसीआई ने इसमें हिस्सा नहीं लिया था।
टीम इंडिया एशिया कप में फाइनल खेलने के मामले में दूसरे नंबर पर आती है। उन्होंने इस टूर्नामेंट में 11 बार फाइनल खेला हुआ है, जिसमें से 8 बार ट्रॉफी पर कब्ज़ा जमाया है, जबकि 3 बार खिताबी मुकाबले में हार का समाना करना पड़ा था। भारतीय टीम ने सबसे पहले इस टूर्नामेंट को साल 1984 में यूएई की मेजबानी में श्रीलंका को हराकर जीता था। आखिरी बार भी उन्होंने साल 2023 में श्रीलंका को खिताबी मुकाबले में एकतरफ़ा हराकर ख़िताब पर कब्ज़ा किया था.
पाकिस्तान ने खेले हैं 5 फाइनल

एशिया कप में पाकिस्तान की टीम के लिए उतना सफल नहीं रहा है। उनकी टीम इस टूर्नामेंट में तीसरी सफल टीमों में से है। ये आंकड़ों के लिहाज से तो अच्छा है लेकिन जिस मल्टी नेशन इवेंट में 3 ही धाकड़ टीमें खेल रही हो तो उसमें पाकिस्तानी टीम तीसरे नंबर पर आती है। उन्होंने एशिया कप में अभी तक 5 बार फाइनल खेला हुआ है, जिसमें से वो सिर्फ 2 बार ही ट्रॉफी जीतने में सफल हुई है।
पाकिस्तान की टीम ने अपना पहला ख़िताब साल 2000 में जीता था, जब उन्होंने बांग्लादेश की मेजबानी में हुए टूर्नामेंट में श्रीलंका को फाइनल मैच में 39 रनों से धुल चटाकर ट्रॉफी जीती थी। जबकि, आखिरी बार उन्होंने साल 2012 में एक बार बांग्लादेश में हुए टूर्नामेंट में घरेलू टीम को मात्र 2 रन से हराकर अपना दूसरा ख़िताब जीता था।
बांग्लादेश की टीम है आखिरी नंबर पर

बांग्लादेश की टीम ने विश्व क्रिकेट में पिछले कुछ सालों में काफी तरक्की की है। लेकिन, वो कभी भी कोई बड़ा टूर्नामेंट जीतने में सफल नहीं हुई है। एशिया कप जैसे मल्टी नेशन टूर्नामेंट में भी उनकी टीम सिर्फ फाइनल खेलने में सफल हुई है। जबकि, उन्हें बड़े मैचों में अहम मोमेंट कैसे जीतना है, ये नहीं पता है जिसके कारण वो अभी तक ट्रॉफीलेस है।
बंगलदेश ने भी एशिया कप में 3 बार फाइनल खेला है लेकिन वो कभी भी जीतने में सफल नहीं हुई है। कई बार वो उन मैचों में जीत के बेहद करीब पहुँचने में तो सफल हुई थी लेकिन, दबाव में वो मौके उनके हाथों से छिटक गए थे। बांग्लादेश की टीम आखिरी बार साल 2018 में फाइनल में पहुँचने में सफल हुई थी जहाँ भारतीय टीम ने उन्हें 3 विकेट से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

