क्रिकेट भले ही जेंटलमेंस गेम कहलाता हो लेकिन अक्सर इसमें खिलाड़ी जीत के लिए किसी भी हद तक चले जाते हैं। फिर उसके लिए किसी खिलाड़ी को स्लेजिंग ही क्यों न करनी पड़े। कई बार स्लेजिंग का फायदा भी होता है और उसके चलते टीमों को मनचाहा नतीजा मिल जाता है जबकि बहुत बार ये उल्टा भी पड़ जाता है। इस आर्टिकल में हम स्लेजिंग के अनसुने किस्सों के बारे में जानेंगे।
ये हैं स्लेजिंग के टॉप 3 किस्से
स्टीव वॉ बनाम पार्थिव पटेल

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और उनके सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक स्टीव वॉ अपनी कप्तानी के लिए जितने प्रसिद्ध थे उतना ही मैदान पर अपनी सटीक जवाबों के लिए जाने जाते थे। बल्लेबाजी के समय उनका ध्यान भंग नहीं होता था। उनकी साउथ अफ्रीका के खिलाफ 1999 के वर्ल्ड कप में खेली गयी शतकीय पारी शायद ही कोई भुला होगा। जब उनका कैच छूटने पर ही उन्होंने अफ्रीका को हार के लिए चेता दिया था।
हालाँकि, ये किस्सा है साल 2003/04 का है जब, भारतीय टीम बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा कर रही थी। ऑस्ट्रेलियाई टीम के महान कप्तान और बल्लेबाज़ स्टीव वॉ अपने करियर का आखिरी टेस्ट मैच खेल रहे थे जो कि उनके होम ग्राउंड सिडनी में खेला जा रहा था। इस मैच में वो अपनी टीम को हार से बचाने की कोशिश कर रहे थे।
तभी भारत के 19 साल के विकेटकीपर पार्थिव पटेल जिन्होंने, अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अपने कदम रखे ही थे। उन्होंने विकेट के पीछे से स्टीव वॉ पर स्लेजिंग करनी शुरू कर दी। उन्होंने कहा “स्टीव आगे बढ़ो और एक बार फिर से अपना वो स्लॉग स्वीप मारो जिसके लिए आप जाने जाते हो।” वॉ ने तुरंत पीछे मुड़कर पार्थिव पटेल की तरफ देखा और कहा कि “देखो दोस्त, जब आप नेपि में थे तब उसके 18 साल पहले मैंने खेलना शुरू किया था, थोड़ी रिस्पेक्ट दिखा दो।”
इस कमेंट के लिए पार्थिव पटेल को अपने साथी खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ से भी सुनना पड़ा था। हालाँकि वॉ ने शानदार अर्धशतक लगाते हुए अपनी टीम के लिए मैच बचाने में मदद की थी।
वीरेंद्र सहवाग बनाम शोएब अख्तर

टीम इंडिया के ओपनिंग बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग और पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर के बीच अक्सर नोकझोक होती रहती है। ये सिलसिला तब से चला आ रहा है जब दोनों एक दूसरे के खिलाफ खेला करते थे। भारतीय टीम जब साल 2004 में पाकिस्तान के दौरे पर थी तो सहवाग ने पहले टेस्ट मैच में 309 रनों की रिकॉर्ड पारी खेल डाली थी।
शोएब अख्तर इस पारी से बेहद निराश थे क्योंकि, वह सहवाग को किसी भी तरह से मुसीबत में नहीं डाल सके थे। तो इस वजह से उन्होंने शार्ट पिच गेंदों का प्रयोग करना शुरू किया जिसको ओपनिंग बल्लेबाज ने छोड़ना शुरू कर दिया। अख्तर ने उन्हें ऐसा करता देखकर हुक करने की सलाह दे डाली जिसे उन्होंने इशारा करके समझाया।
सहवाग ने भी अख्तर की स्लेजिंग का तुरंत जवाब देते हुए कहा कि “तू गेंदबाजी कर रहा है या भीख मांग रहा है?” और इसके बाद सभी पाकिस्तानी फील्डर हँसने लगे और उसके बाद इस तेज गेंदबाज ने कोई और सलाह नहीं दी।
एलन बॉर्डर बनाम इमरान खान

पाकिस्तान टीम के पूर्व और सबसे सफल कप्तानों में शुमार कप्तान इमरान खान ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर थे। वो उस समय सिडनी के एक प्रोग्राम में हिस्सा ले रहे थे जिसमें उस समय ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एलन बॉर्डर भी मौजूद थे। तभी बातचीत के दौरान इमरान खान ने एलन बॉर्डर से कहा कि “एबी सिर्फ मुझे सुनील गावस्कर और बी.एस. चंद्रशेखर भारत के दे दो हम ऑस्ट्रेलिया को हरा देंगे।” एलन बॉर्डर भी कहाँ चुप रहने वाले थे।
उन्होंने इमरान खान को जो जवाब दिया उसको सुनकर सभी चौंक गयें। बॉर्डर ने कहा कि “इमरान सिर्फ मुझे 2 पाकिस्तानी अंपायर्स दे दो हम किसी को भी हरा देंगे। जिसके बाद इमरान बिल्कुल शांत हो गयें।”
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

