Diamond League Final 2025: भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा लगातार तीसरे साल डायमंड लीग फाइनल के खिताब को अपने नाम करने में असफल रहे हैं। इस टूर्नामेंट में खेलते हुए नीरज लय में नजर नहीं आ रहे थे और इसके चलते हुए उन्होंने तीसरे, चौथे और पांचवें प्रयास में फाउल किया था। लेकिन इससे भी उनके स्थान पर कोई फर्क नहीं पड़ा। इसके साथ वह तीसरे स्थान पर ही काबिज रहे। इसके बाद उन्होंने छठे और अंतिम प्रयास में गियर बदला और 85.01 मीटर का थ्रो कर दूसरे स्थान पर पहुंचने में कामयाबी पाई।
नीरज चोपड़ा ने जीता लगातार तीसरा सिल्वर :-
दो बार के ओलंपिक पदक विजेता और भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा लगातार तीसरे साल डायमंड लीग फाइनल का खिताब जीतने में नाकाम रहे हैं। क्यूंकि इस दौरान खेलते हुए वह काफी संघर्ष करते दिखाई दिए।

लेकिन फिर भी 85.01 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ वह दूसरे स्थान पर रहे हैं। इससे पहले साल 2022 में नीरज डायमंड लीग की ट्रॉफी अपने नाम कर चुके हैं। इसके बाद साल 2023 और 2024 में भी वह उपविजेता रहे थे। जबकि जर्मनी के जूलियन वेबर 91.51 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ खिताब जीतने में सफल रहे हैं।
वेबर को नहीं पछाड़ पाए नीरज :-
भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा का प्रदर्शन इस साल काफी शानदार रहा था। इस बार उन्होंने डायमंड लीग के चार में से दो क्वालिफाइंग चरण में हिस्सा लिया था। इसके बाद भी वह चौथे स्थान पर रहते हुए फाइनल के लिए क्वालिफाई करने में सफल रहे हैं। वहीं इस दौरान उन्होंने भी 90 मीटर का आंकड़ा पार कर लिया था। क्यूंकि यह आंकड़ा उनके लिए पिछले कुछ समय से चुनौती बना हुआ था।

नीरज चोपड़ा ने मई में दोहा चरण में 90.23 मीटर के थ्रो के साथ 90 मीटर के आंकड़े को पार किया था। लेकिन उस समय भी वह जर्मनी के वेबर के पीछे ही दूसरे स्थान पर रहे थे। वहीं इसके बाद उन्होंने जून में 88.16 मीटर के प्रयास के साथ पेरिस चरण जीत लिया था। लेकिन अब डायमंड लीग के फाइनल में भी ऐसा ही देखने मिला है। क्यूंकि यहां पर भी नीरज वेबर को पीछे नहीं छोड़ सके हैं।
पहले प्रयास में तीसरे स्थान पर रहे नीरज :-
इस टूर्नामेंट में खेलते हुए वेबर ने अपने पहले ही प्रयास में 91 मीटर से अधिक का थ्रो कर नीरज पर दबाव बना दिया था। इसके बाद नीरज ने अपने पहले प्रयास में 84.35 मीटर भाला फेंका और वह तीसरे स्थान पर रहे थे। इस दौरान शुरुआत से ही जर्मनी के जूलियन वेबर शीर्ष पर रहे थे। क्यूंकि उन्होंने पहले प्रयास में ही 91.37 मीटर दूर भाला फेंका।

जबकि इस दौरान दूसरे स्थान पर त्रिनिदाद एंड टोबैगो के केशोर्न वालकॉट थे, उन्होंने 84.95 मीटर भाला फेंका था। इसके बाद नीरज ने अपने दूसरे प्रयास में 82 मीटर भाला फेंका और वह तीसरे स्थान पर रहे। वहीं जूलियन वेबर ने लगातार दूसरी बार 91 मीटर से ज्यादा भाला फेंका और शीर्ष पर बरकरार रहे। इस बार उन्होंने 91.51 मीटर भाला फेंका था। जबकि अपने दूसरे प्रयास के बाद भी केशोर्न वालकॉट दूसरे स्थान पर ही रहे थे। तब उन्होंने 79.91 मीटर का थ्रो किया था।
नीरज ने किए लगातार तीन प्रयास फाउल :-
इस टूर्नामेंट में खेलते हुए नीरज लय में नजर नहीं आ रहे थे और इसके चलते हुए उन्होंने तीसरे, चौथे और पांचवें प्रयास में फाउल किया था। लेकिन इससे भी उनके स्थान पर कोई फर्क नहीं पड़ा। इसके साथ वह तीसरे स्थान पर ही काबिज रहे। इसके बाद उन्होंने छठे और अंतिम प्रयास में गियर बदला और 85.01 मीटर का थ्रो कर दूसरे स्थान पर पहुंचने में कामयाबी पाई। इसके चलते हुए उन्होंने वॉलकॉट को तीसरे स्थान पर ढकेल दिया। जबकि पहले पायदान पर जर्मनी के जूलियन वेबर ने अपना दबदबा बनाया।

इस टूर्नामेंट में खेलते हुए उन्होंने भी अपने तीसरे प्रयास में फाउल किया था। वेबर ने फिर चौथे प्रयास में 83.66 मीटर और पांचवें प्रयास में 86.45 मीटर का भाला फेंका था। जबकि छठे प्रयास में 88.66 मीटर का थ्रो किया था। लेकिन उनका दूसरा प्रयास ही खिताब जीतने के लिए काफी था। इसके अलावा वॉलकॉट ने तीसरे प्रयास में 81.78 मीटर की दूरी तय की थी। जबकि चौथे प्रयास में फाउल किया और पांचवें प्रयास में 77 मीटर का थ्रो फेंका था। इसके बाद अपने अंतिम प्रयास में उन्होंने 78.30 मीटर का थ्रो किया था। इस टूर्नामेंट में 84.95 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ वह तीसरे स्थान पर रहे थे।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

