पिछले कुछ सालों में लीग क्रिकेट लगातार बढ़ती जा रही है। आईपीएल सबसे बड़ी टी20 फ्रैंचाइज़ी क्रिकेट लीग है और इसके बाद अन्य देशों ने भी टी20 लीग शुरू कर दी हैं। लेकिन जो नाम और फेम दुनिया की सबसे बड़ी लीग आईपीएल की है, वह किसी की नहीं है, जिसके चलते सभी फ्रैंचाइज़ी लीग इस खेल में आईपीएल ओनर्स को लगातार जगह दे रही हैं।
ताकि वो उसको ग्लोबल लेवल पर ले जा सकें। हाल ही में साउथ अफ्रीका की T20 लीग यानी SA20 का ऑक्शन हुआ था, जिसमें लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम डरबन सुपर जायंट्स भी खेलती है और उन्होंने वहां पर नए कप्तान का ऐलान कर दिया है।
एडन मारक्रम को बनाया डरबन सुपर जायंट्स ने कप्तान

डरबन सुपर जायंट्स ने SA20 के इस सीजन के लिए साउथ अफ्रीका के टी20 कप्तान एडन मारक्रम को अपना कप्तान नियुक्त किया है। डीएसजे ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर यह जानकारी दी है।
फ्रैंचाइज़ी ने एक एआई वीडियो बनाकर उसके जरिए मारक्रम को कप्तान नियुक्त करने की घोषणा की। इस वीडियो में, उन्हें जहाज़ के कप्तान के रूप में दिखाया गया है, जो तूफ़ानी समुद्रों को पार करते हुए अपने लक्ष्य तक पहुँचता है।
कप्तानी में मारक्रम का रिकॉर्ड है शानदार
Aiden Markram. That’s it, that’s the 𝘊𝘢𝘱𝘵𝘢𝘪𝘯💙 pic.twitter.com/fKVXYZRJc4
— Durban’s Super Giants (@DurbansSG) September 13, 2025
डरबन सुपर जायंट्स ने उन्हें काफी महंगे दाम में खरीदा था, जिसके बाद उन्हें कप्तान बनाए जाने की आशंका जताई जा रही थी। क्योंकि वो पहले भी इस लीग में बतौर कप्तान सफलता हासिल कर चुके हैं। वो इस ऑक्शन से पहले सनराइजर्स ईस्टर्न केप में थे।
उनकी कप्तानी में टीम ने शुरुआती दो सीज़न में ख़िताब जीते थे, बल्कि तीसरे साल भी फाइनल तक पहुंची थी, जहाँ एमआई केपटाउन के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। उनके शानदार ट्रैक रिकॉर्ड को देखते हुए उनका कप्तान बनना तय था और अब अनाउंसमेंट भी महज़ औपचारिकता ही थी।
डरबन सुपर जायंट्स फ्रैंचाइज़ी का इतिहास रहा है कि वो हमेशा बड़े नामों के पीछे भागती हैं और मिलने के बाद उन्हें ही कप्तान बनाती हैं, फिर चाहे वो आईपीएल हो या फिर अब SA20 हो। एमएस धोनी, स्टीव स्मिथ, केएल राहुल, ऋषभ पंत और अब एडन मारक्रम ये कुछ वो खिलाड़ी हैं जिनके पीछे फ्रैंचाइज़ी ऑलआउट गई और टीम में लेने के बाद उन्हें कप्तान बनाया गया।
मारक्रम ने छोड़ा सनराइजर्स का हाथ
आपको बता दें कि SA20 के ऑक्शन से पहले ही मारक्रम ने सनराइजर्स ईस्टर्न केप का साथ छोड़ दिया था। नीलामी में कई फ्रेंचाइज़ियों ने उन्हें अपनी टीम में शामिल करने के लिए बोली लगाई। लेकिन डरबन सुपर जायंट्स उन्हें रिकॉर्ड 14 मिलियन रैंड की कीमत पर खरीदने में सफल हुई। वो इस लीग के इतिहास की सबसे बड़ी बोली थी, लेकिन उसी ऑक्शन में प्रिटोरिया कैपिटल्स ने डेवॉल्ड ब्रेविस को 16.5 मिलियन रैंड में खरीदकर नया कीर्तिमान रच दिया था।
पहले ख़िताब पर होगी DSJ की नज़रें
डरबन सुपर जायंट्स की कप्तानी अब तक स्पिन गेंदबाज केशव महाराज संभाल रहे थे। लेकिन इस सीज़न उन्होंने उन्हें रिलीज़ कर दिया था। मारक्रम के आने से टीम अपने पहले ख़िताब की आस में होगी। क्योंकि वो लगातार फाइनल खेलने के आदी हैं। अब तक टीम का सबसे बेस्ट प्रदर्शन फाइनल में पहुंचना है, जहाँ उन्हें मारक्रम की पुरानी टीम सनराइजर्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

