T20 International: क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट को टी-20 क्रिकेट के नाम से जाना जाता है। क्यूंकि इस फॉर्मेट में सभी बल्लेबाज तेजी से रन बनाने का प्रयास करते हैं। वहीं ऐसे में गेंदबाजों के पास विकेट लेने के ज्यादा मौके होते हैं। उस समय बड़े शॉट खेलने की कोशिश में बल्लेबाज अपना विकेट गंवा देते हैं। इसके अलावा इस फॉर्मेट में कुछ बल्लेबाजों ने रनों के दिलचस्प रिकॉर्ड्स भी बनाए हैं। जबकि दूसरी तरफ कुछ अनचाहे रिकॉर्ड्स भी बने हैं। आइए टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक बार शून्य पर आउट होने वाले बल्लेबाजों (पूर्ण सदस्य देशों में) के बारे में भी जान लेते हैं।
1. दासुन शनाका :-
इस सूची में पहले पायदान पर श्रीलंका क्रिकेट टीम के बल्लेबाज दासुन शनाका का नाम आता है। क्यूंकि वह एशिया कप 2025 में पाकिस्तान के खिलाफ सुपर-4 मैच में खेलते हुए अपना खाता तक नहीं खोल पाए थे। इसके चलते हुए वह टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा 14 बार शून्य पर आउट हुए हैं।

इस फॉर्मेट में उन्होंने 113 मैचों की 102 पारियों में 20.26 की बल्लेबाजी औसत और 123.05 की स्ट्राइक रेट के साथ 1,601 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 6 अर्धशतक भी आए हैं। इसके अलावा इस पूर्व श्रीलंकाई कप्तान का सर्वोच्च स्कोर नाबाद रहते हुए 74 रन का रहा है।
2. सौम्य सरकार :-
इस सूची में संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर बांग्लादेश क्रिकेट टीम के बल्लेबाज सौम्य सरकार का नाम आता है। क्यूंकि वह भी अपने देश की तरफ से 87 मैचों में खेलते हुए 13 बार बिना खाता खोले आउट हुए हैं।

इसके अलावा उन्होंने अपने पूरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर में 17.82 की बल्लेबाजी औसत और 122.13 की स्ट्राइक रेट के साथ 1,462 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 5 अर्धशतक भी आए हैं। वहीं इस फॉर्मेट में उनका सबसे बड़ा स्कोर 68 रन का रहा है।
3. पॉल स्टर्लिंग :-
इस सूची में संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर आयरलैंड क्रिकेट टीम के कप्तान पॉल स्टर्लिंग का नाम आता है। क्यूंकि वह भी क्रिकेट के इस सबसे छोटे फॉर्मेट में खेलते हुए कुल 13 बार बिना खाता खोले आउट हुए हैं।

इसके अलावा उन्होंने अपने पूरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर में 153 मैचों में खेलते हुए 26.69 की बल्लेबाजी औसत और 134.86 की स्ट्राइक रेट के साथ 3,710 रन बनाए हैं। इस बीच उनके बल्ले से 1 शतक और 24 अर्धशतक भी आए हैं। इसके अलावा वह टी-20 अंतरराष्ट्रीय में अपने देश की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं।
4. रोहित शर्मा और केविन ओब्रायन :-
इस सूची में चौथे स्थान पर संयुक्त रूप से रोहित शर्मा और केविन ओब्रायन का नाम आता है। क्यूंकि ये दोनों भी अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 12 बार शून्य पर आउट हुए थे। लेकिन इस समय ये दोनों ही बल्लेबाज इस फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं। रोहित शर्मा ने अपने करियर में 159 मैच खेले हैं।

इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने 32.05 की बल्लेबाजी औसत और 140.89 की उम्दा स्ट्राइक रेट के साथ 4,231 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 5 शतक और 32 अर्धशतक भी आए थे। जबकि दूसरी तरफ केविन ओब्रायन ने भी अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर में 110 मैच खेले थे। इनमें खेलते हुए उन्होंने 130.92 की स्ट्राइक रेट से 1,973 रन बनाए थे।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

