ICC Women’s World Cup 2025 Venues: वीमेंस क्रिकेट को पिछले कुछ समय में काफ़ी फेम मिला है, जिससे लोगों की दिलचस्पी अब उनके खेल को भी देखने में है। इस बार वीमेंस वर्ल्ड कप का आयोजन भारत और श्रीलंका में किया जा रहा है। 12 सालों के बाद यह टूर्नामेंट सबकॉन्टिनेंट में खेला जा रहा है।
वीमेंस वर्ल्ड कप 5 स्टेडियम में खेला जाना है। इसकी शुरुआत 30 सितंबर को दोनों मेज़बान देशों के बीच खेला जाएगा और फाइनल मुकाबला 2 नवंबर को खेला जाएगा। तो चलिए जानते हैं कि किस ग्राउंड पर कितने मुकाबले खेले जाने हैं।
1. गुवाहाटी (बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम)

वीमेंस वर्ल्ड कप की शुरुआत गुवाहाटी से ही होगी। यह उन चुनिंदा वेन्यू में से है जहाँ पर यह टूर्नामेंट खेला जा रहा है। इस ग्राउंड पर 4 मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें उद्घाटन मुकाबला भी शामिल है, जो कि इंडिया और श्रीलंका के बीच 30 सितंबर को होगा। वहीं 3 अक्टूबर को इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका का मुकाबला भी यहाँ पर खेला जाएगा।
30 सितंबर: भारत बनाम श्रीलंका – गुवाहाटी
3 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका – गुवाहाटी
7 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश – गुवाहाटी
10 अक्टूबर: न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश – गुवाहाटी
2. इंदौर (होल्कर क्रिकेट स्टेडियम)

इंदौर के होल्कर स्टेडियम में भी इस बार 5 मुकाबले खेले जाने हैं। इस ग्राउंड पर सभी बड़ी टीमों के मैच खेले जाएंगे। इस स्टेडियम में पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच होगा, जो कि 1 अक्टूबर को खेला जाएगा।
भारत और इंग्लैंड वीमेंस की टीम भी 19 अक्टूबर को इसी ग्राउंड पर आमने-सामने होंगी, जबकि उसके बाद क्रिकेट के सबसे पुराने राइवल्स इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीमें भी यहाँ पर टकराएंगी। दोनों टीमों के बीच भिड़ंत 22 अक्टूबर को होगी।
1 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड – इंदौर
6 अक्टूबर: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका – इंदौर
19 अक्टूबर: भारत बनाम इंग्लैंड – इंदौर
22 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड – इंदौर
25 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका – इंदौर
3. कोलंबो (आर.प्रेमदासा स्टेडियम)

पहली बार वीमेंस वर्ल्ड कप के इतिहास में ऐसा हो रहा है कि दो देश इस टूर्नामेंट को होस्ट कर रहे हैं। चूंकि भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते अच्छे नहीं हैं, इसलिए भारत में मैच होना संभव नहीं था, जिसके चलते श्रीलंका में भी मुकाबले खेले जाएंगे।
श्रीलंका में सिर्फ एक ही स्टेडियम में सभी मैच आयोजित होंगे, वो कोलंबो का आर प्रेमदासा स्टेडियम है। इस ग्राउंड पर सबसे ज्यादा 11 मैच खेले जाएंगे। पाकिस्तान की टीम अपने सभी मैच यहीं पर खेलेगी और अगर वो नॉकआउट स्टेज में क्वालीफाई करती है तो भी उनके मैच इसी स्टेडियम में होंगे।
इस ग्राउंड पर बड़े मुकाबलों की बात करें, तो 5 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच मैच भी इसी स्टेडियम में खेला जाएगा।
2 अक्टूबर: बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान – कोलंबो
4 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका – कोलंबो
5 अक्टूबर: भारत बनाम पाकिस्तान – कोलंबो
8 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान – कोलंबो
11 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम श्रीलंका – कोलंबो
14 अक्टूबर: न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका – कोलंबो
15 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान – कोलंबो
17 अक्टूबर: दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका – कोलंबो
18 अक्टूबर: न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान – कोलंबो
21 अक्टूबर: दक्षिण अफ्रीका बनाम पाकिस्तान – कोलंबो
24 अक्टूबर: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका – कोलंबो
4. विशाखापत्तनम (डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम)

वीमेंस वर्ल्ड कप में इस बार विशाखापत्तनम में भी मैच खेले जाएंगे। इस ग्राउंड पर कुल 5 मुकाबले होने हैं। भारत और साउथ अफ्रीका वीमेंस के बीच पहला मैच इस वेन्यू पर 9 अक्टूबर को खेला जाएगा। वहीं भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी इस ग्राउंड पर 12 अक्टूबर को भिड़ना है। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला 26 अक्टूबर को खेला जाएगा।
9 अक्टूबर: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका – विशाखापत्तनम
12 अक्टूबर: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया – विशाखापत्तनम
13 अक्टूबर: दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश – विशाखापत्तनम
16 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश – विशाखापत्तनम
26 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड – विशाखापत्तनम
5. नवी मुंबई (डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी)

वीमेंस वर्ल्ड कप का शेड्यूल जब शुरू में आया था तब इस स्टेडियम में मैच नहीं खेले जाने थे। लेकिन बैंगलोर में आईपीएल जीतने के बाद विक्ट्री परेड में हुई भगदड़ के बाद इस स्टेडियम को मैच आयोजित करने के लिए अयोग्य घोषित कर दिया गया था।
उसके बाद आखिरी मोमेंट में वेन्यू चेंज किया गया और चिन्नस्वामी में होने वाले सभी मुकाबले नवी मुंबई में शिफ्ट कर दिए गए। यहीं नहीं, इस ग्राउंड पर नॉकआउट मुकाबले भी खेले जा सकते हैं। हालाँकि, उनको लेकर अभी कोई आधिकारिक सूचना नहीं आई है।
नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में 4 मैच खेले जाने हैं, जिसमें एक सेमीफाइनल भी शामिल है। यहाँ पर 23 अक्टूबर को इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला खेला जाएगा और दूसरा सेमीफाइनल भी यहीं पर होना तय है।
20 अक्टूबर: श्रीलंका बनाम बांग्लादेश – नवी मुंबई
23 अक्टूबर: भारत बनाम न्यूजीलैंड – नवी मुंबई
26 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड – विशाखापत्तनम
30 अक्टूबर: सेमीफाइनल 2 – नवी मुंबई

