अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मैच में ऐसा रिकॉर्ड देखने को मिला हैं जो इसके 61 साल पहले हुआ था। केएल राहुल ने अपना शतक पूरा किया, जबकि कप्तान शुभमन गिल भी अर्धशतक जड़ा।
हालांकि, टीम इंडिया ने मैच के दूसरे दिन वेस्टइंडीज पर महत्वपूर्ण बढ़त बनाकर मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। आइए अब आपको बताते हैं कि आज भारतीय टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसा क्या हुआ, जो इससे पहले सिर्फ़ एक बार ही हुआ है।
पहली पारी में सस्ते में निपटी वेस्टइंडीज

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज़ का पहला मैच अहमदाबाद में खेला जा रहा है। विंडीज टीम की पहली पारी सिर्फ़ 162 रनों पर समाप्त हुई। जवाब में जब टीम इंडिया बल्लेबाज़ी करने उतरी, तो यशस्वी जायसवाल जल्दी आउट हो गए। उन्होंने केवल 35 रन बनाए, उनके बाद साई सुदर्शन भी केवल सात रन बनाकर आउट होकर पवेलियन लौट गए।
Also Read: इंटरनेशनल क्रिकेट के 5 सबसे बड़े उलटफेर, जब अंडरडॉग टीमों ने दुनिया को किया हैरान
राहुल ने शतक तो गिल ने लगाया अर्धशतक
सलामी बल्लेबाज राहुल ने एक छोर संभाले रखा, जबकि शुभमन गिल ने उनका अच्छा साथ दिया। कप्तान शुभमन गिल 50 रन बनाकर आउट हुए। गिल ने अपनी पारी के लिए 100 गेंदों का सामना किया। उन्होंने उस दौरान पांच चौके लगाए। जबकि, केएल ने 197 गेंदों पर 12 चौकों की मदद से 100 रन बनाए। लगभग 61 सालों में यह पहली बार है जब दो भारतीय बल्लेबाज़ एक टेस्ट पारी में ठीक 50 और 100 रन बनाकर आउट हुए हैं।
61 सालों बाद दो बल्लेबाज ठीक माइलस्टोन पूरा करते ही हुए आउट
इससे पहले, यह कारनामा 1964 में हुआ था। उस समय भी ऐसा ही एक कारनामा हुआ था। दिल्ली में इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट मैच खेला जा रहा था। भारत के लिए एमएल जयसिम्हा ने 50 और बुद्धि कुंदरन ने 100 रन बनाए थे। यह एक अजीब संयोग है, शायद इसलिए क्योंकि यह कारनामा लगभग 61 साल बाद हुआ है। अगर गिल या राहुल में से कोई भी वेस्टइंडीज के खिलाफ चल रहे टेस्ट मैच में एक रन भी और बना लेता, तो यह ऐतिहासिक उपलब्धि बेजोड़ होती।
पहले टेस्ट में भारतीय टीम की पकड़ मजबूत
खबर लिखे जाने तक भारतीय टीम का स्कोर 326 रन पर 4 विकेट है। विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल 68 और ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा 50 रन बनाकर खेल रहे हैं। टीम इंडिया वेस्टइंडीज के पहली पारी के स्कोर से 164 रन आगे है और अभी उनके 6 विकेट बचे हुए हैं। विंडीज की तरफ से कप्तान रॉस्टन चेस ने गेंदबजी में सबसे ज्यादा प्रभावित किया हैं और वो 2 विकेट चटका चुके हैं।

