क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि भारत में एक पर्व के तरह मनाया जाता है। इस खेल से खिलाड़ियों को नाम, पैसा और शोहरत सब कुछ मिलता है। जब कोई खिलाड़ी मशहूर हो जाता है, तो उसकी जिंदगी में ग्लैमर और लोगों के बीच में उस खिलाड़ी की चर्चा शामिल हो जाती है। ऐसे में प्यार और रिश्तों का बनना काफी आम बात है। लेकिन कुछ भारतीय क्रिकेटर्स ऐसे भी रहे हैं जिन्हें प्यार में धोखा मिला। शादी के बाद उनकी जिंदगी में सब कुछ ठीक नहीं चला, फिर भी उन्होंने आगे बढ़ने की कोशिश की। उन तीन खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं।
शिखर धवन के मुस्कान के पीछे छिपा अकेलापन
टीम इंडिया के पूर्व ओपनर शिखर धवन को सभी फैंस “गब्बर” के नाम से जानते हैं। मैदान पर उन्होंने कई शानदार पारियां खेलीं, लेकिन उनकी निजी जिंदगी उतनी खुशहाल नहीं रही। शिखर ने 2012 में ऑस्ट्रेलिया की आयशा मुखर्जी से शादी रचाई थी। दोनों के बीच रिश्ते अच्छे चल रहे थे, लेकिन बाद में उनमें तनाव बढ़ गया और 2023 में उनका तलाक हो गया।

तलाक के बाद भी शिखर धवन ने खुद को संभाला और अब वे अक्सर एक विदेशी मॉडल सोफी शाइन के साथ देखे जाते हैं। कहा जाता है कि दोनों एक-दूसरे के करीब हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक इस रिश्ते को लेकर कोई अधिकारिक जानकारी नहीं दी है।
मैदान पर परफेक्ट, मोहब्बत में फेल: युजवेंद्र चहल

टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल की शादी 2021 में डांसर और सोशल मीडिया स्टार धनश्री वर्मा से हुई थी। दोनों की जोड़ी सोशल मीडिया पर काफी मशहूर थी, लेकिन फरवरी 2025 में दोनों का तलाक हो गया।

तलाक के बाद चहल का नाम एक नई लड़की आरजे महवश के साथ जोड़ा जा रहा है।आईपीएल के दौरान वे स्टेडियम में चहल को चियर करते हुए बहुत बार दिखीं गयी हैं, जिसके बाद दोनों के रिलेशन की चर्चा शुरू हो गई। हालांकि चहल ने अब तक इस बारे में कुछ नहीं कहा है।
हार्दिक पांड्या के एटीट्यूड के पीछे छिपी तन्हाई

टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या हमेशा सुर्खियों में रहते हैं कभी खेल के लिए, तो कभी अपनी स्टाइल और पर्सनल लाइफ के लिए।हार्दिक ने नताशा स्टैंकोविच से शादी की थी और दोनों का एक बेटा भी है। लेकिन कुछ समय बाद दोनों के रिश्ते में दरार आ गई और उनके अलग होने की खबरें सामने आईं। इसके बाद IPL के दौरान हार्दिक को काफी ट्रोल किया गया था, इस वक्त हार्दिक फॉर्म से भी जूझ रहे थे।

इसके बाद हार्दिक का नाम ब्रिटिश सिंगर जैस्मिन वालिया से जोड़ा गया। जैस्मिन ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसके बाद लोगों ने उनसे हार्दिक के बारे में सवाल पूछा। उन्होंने भले जवाब न दिया हो, लेकिन उस कमेंट को लाइक करने से चर्चाएं और बढ़ गईं
क्रिकेट के मैदान पर ये खिलाड़ी भले ही जीत के लिए जाने जाते हों, लेकिन निजी जिंदगी में उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। प्यार में धोखा मिलना किसी के लिए आसान नहीं होता, लेकिन इन खिलाड़ियों ने दिखाया कि जिंदगी हमेशा आगे बढ़ती है।
